कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। *प्रतापगढ़: राज्यसभा सांसद रहे शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की मनाई गई पुण्यतिथि*... कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मौजूद वक्ताओं ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे । जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे उन्होंने संसद के उच्च सदन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय व कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रहे । बाबा मिश्रा जनपद के रामनगर अठगंवा गांव के रहने वाले थे। पीसीसी सदस्य इरफान अली ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कांग्रेस का मजबूत स्तंभ एवं गरीबों का सच्चा मसीहा बताया। इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा संतोष तिवारी बालेंद्र मिश्रा इश्तियाक अहमद करुणा शंकर मिश्रा आशिक अली राकेश गौतम लाल यादव मीरा देवी गौतम राम मनोहर गौतम नूर आलम सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। *प्रतापगढ़: राज्यसभा सांसद रहे शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की मनाई गई पुण्यतिथि*... कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मौजूद वक्ताओं ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे । जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे उन्होंने संसद के उच्च सदन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय व कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रहे । बाबा मिश्रा जनपद के रामनगर अठगंवा गांव के रहने वाले थे। पीसीसी सदस्य इरफान अली ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कांग्रेस का मजबूत स्तंभ एवं गरीबों का सच्चा मसीहा बताया। इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा संतोष तिवारी बालेंद्र मिश्रा इश्तियाक अहमद करुणा शंकर मिश्रा आशिक अली राकेश गौतम लाल यादव मीरा देवी गौतम राम मनोहर गौतम नूर आलम सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- महोदय, सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार *अगले 3 घंटों* में जनपद प्रतापगढ़ में कुछ स्थानों पर बिजली के साथ गरज और मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना के *ऑरेंज अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है।1
- पति को मास्को (रूस) में पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया, पत्नी ने जताया वकील, मीडिया और सोशल मीडिया का आभार 🙏 जौनपुर की स्नेहा गुप्ता के पति को मास्को (रूस) में पुलिस द्वारा सुरक्षित घर पहुंचाए जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। इस मुश्किल घड़ी में सहयोग करने वाले वकीलों, मीडिया कर्मियों और सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज़ उठाने वाले सभी लोगों का पत्नी ने दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्थन से उनकी आवाज़ दूर तक पहुंची और उन्हें न्याय की उम्मीद मिली। 🙏 #Jaunpur #JaunpurNews #JusticeForSnehaGupta #YogiAdityanath #PMNarendraModi #Russia #Moscow #Rahat24News1
- उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳1
- सुल्तानपुर में दोपहर बाद तेज हुई बारिश: शाम और रात को भी बारिश का अलर्ट जारी, कई इलाकों में जलभराव सुल्तानपुर में मंगलवार दोपहर 1 बजे से बारिश शुरू हुई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पानी बरसा। दोपहर 2 से 3 बजे के बीच शहर में 25-25 मिनट तक दो बार तेज बारिश हुई। इससे नगर के कई वार्डों में पानी भर गया। लोग छाता लेकर चलते दिखे। अखंड नगर में भी तेज बारिश हुई। यहां सुबह से गर्मी पड़ रही थी, लेकिन मौसम बदलने से लोगों को राहत मिली। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है। कूरेभार में दोपहर 2 बजे के बाद आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दूबेपुर क्षेत्र में बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। मोतिगरपुर में हल्की बदली छाई रही। अखंड नगर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी अभी भी तेज है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पश्चिमोत्तर दिशा से 4-11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की हवाएं चलेंगी, जिनकी अधिकतम गति 18 किमी प्रति घंटा हो सकती है। सापेक्ष आर्द्रता 86-89प्रतिशत और बादल 100प्रतिशत रहेंगे। वायु दाब 992-993 एचपीए दर्ज किया गया है। इस अवधि में 1.8 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान उपलब्ध नहीं है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई।2
- *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाए जाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान पूजा का प्रसाद सड़क पर फेंककर उसका वीडियो बनाए जाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने पूरे प्रकरण को सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश से जोड़ते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई जयेश कुमार साबरकांठा ब्यूरो चीफ लोकल क्राइम ब्रांच, साबरकांठा राजस्थान से गुजरात में विदेशी शराब की तस्करी कर रही स्विफ्ट कार को हिम्मतनगर में पकड़ा, ₹8.17 लाख का मुद्देमाल बरामद साबरकांठा जिला पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब की हेराफेरी एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, गांधीनगर रेंज श्री नरेन्द्रसिंह यादव, IPS तथा साबरकांठा पुलिस अधीक्षक डॉ. पार्थराजसिंह गोहिल, IPS के निर्देशानुसार तथा LCB PI श्री डी.सी. साकरिया के मार्गदर्शन और PSI श्री एस.जे. चावड़ा की अगुवाई में LCB टीम द्वारा शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दिनांक 05/09/2026 को LCB स्टाफ हिम्मतनगर टाउन क्षेत्र में प्रोहिबिशन वॉच एवं पेट्रोलिंग में था। इस दौरान मोतीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शामलाजी की ओर से एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 में भारतीय निर्मित विदेशी शराब/बीयर भरकर अहमदाबाद की ओर ले जाई जा रही है। इस कार के आगे एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा पायलटिंग किए जाने की भी सूचना मिली। मुखबिर की सूचना के आधार पर मोतीपुरा ओवरब्रिज पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन की निगरानी की गई। शामलाजी की ओर से बताई गई स्विफ्ट कार आते दिखाई देने पर पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रिटर्न ब्लॉकिंग किए जाने पर चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारतीय निर्मित विदेशी शराब एवं बीयर की कुल 672 बोतल/टिन, जिसकी कीमत ₹3,12,260/-, बरामद हुई। इसके अलावा स्विफ्ट कार नंबर GJ-27-DM-9781 कीमत ₹5,00,000/- तथा मोबाइल फोन कीमत ₹5,000/- बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹8,17,260/- का मुद्देमाल जब्त किया गया। इस मामले में हिम्मतनगर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन में सी पार्ट गु.र.नं. 11209016261073/2026, गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(A)(E), 81 एवं 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी 1. विनोद पुत्र सोमेश्वर कुराभाई कलासवा, उम्र 27 वर्ष, निवासी धामोद, गोंगाफला, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। वांछित आरोपी 2. पिंटू उर्फ हर्ष विश्राम भगोरा, निवासी धामोद, तहसील बिछीवाड़ा, जिला डूंगरपुर, राजस्थान। 3. जगवीरसिंह बापू, जिनका पूरा नाम एवं पता अभी ज्ञात नहीं है। 4. अहमदाबाद, नाना चिलोडा में स्विफ्ट कार में भरी शराब लेने आने वाला व्यक्ति, जिसका नाम-पता अभी ज्ञात नहीं है। जब्त मुद्देमाल - विदेशी शराब/बीयर की 672 बोतल/टिन — ₹3,12,260/- - स्विफ्ट कार GJ-27-DM-9781 — ₹5,00,000/- - मोबाइल फोन — ₹5,000/- - कुल — ₹8,17,260/- कार्रवाई करने वाली टीम: PI श्री डी.सी. साकरिया, PSI श्री एस.जे. चावड़ा सहित LCB साबरकांठा के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी।1
- कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। *प्रतापगढ़: राज्यसभा सांसद रहे शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की मनाई गई पुण्यतिथि*... कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे पूर्व राज्यसभा सांसद स्व: शिवप्रताप मिश्रा "बाबा" की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें श्रद्वांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर दी अपनी तरफ से श्रद्धांजलि। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर मौजूद वक्ताओं ने उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्र उत्तर प्रदेश से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे । जो 1988 से 1994 तक राज्यसभा के सदस्य रहे उन्होंने संसद के उच्च सदन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और भारतीय व कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव रहे । बाबा मिश्रा जनपद के रामनगर अठगंवा गांव के रहने वाले थे। पीसीसी सदस्य इरफान अली ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कांग्रेस का मजबूत स्तंभ एवं गरीबों का सच्चा मसीहा बताया। इस अवसर पर जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ल, वेदांत तिवारी, राम शिरोमणि वर्मा संतोष तिवारी बालेंद्र मिश्रा इश्तियाक अहमद करुणा शंकर मिश्रा आशिक अली राकेश गौतम लाल यादव मीरा देवी गौतम राम मनोहर गौतम नूर आलम सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *डिबेट को लेकर डीएम से आखिर ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने क्या पूछ लिया सवाल?*1
- सुल्तानपुर में ग्राम सभा जमीन पर जन्माष्टमी आयोजन रोका: अखिलेश यादव ने X पर बताया बाधा, SDM बोलीं- बंजर भूमि पर हो रहा था कब्जा सुल्तानपुर के कोतवाली नगर इलाके के पलहीपुर गांव के महेदवा में जन्माष्टमी पर मूर्ति स्थापना और भंडारे के दौरान पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से तनाव फैल गया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को इस मामले को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर उठाया। उन्होंने लिखा कि कुछ वर्चस्ववादियों ने जन्माष्टमी के आयोजन में बाधा डालकर पूजा-अर्चना को रोका है। यह किसी समुदाय की आस्था पर हमला ही नहीं, बल्कि पाप और अपराध भी है। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जिससे भविष्य में कोई सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने इसे 'घोर निंदनीय' बताया। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने इस मामले पर अपना बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर की रात प्रधान पति गोरेलाल यादव ने ग्राम समाज की बंजर भूमि (गाटा संख्या 1679) पर बिना किसी अनुमति के चबूतरा बना दिया था। वहां टेंट लगाकर धार्मिक आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर राजस्व और पुलिस की एक टीम ने मौके पर जाकर जांच की। टीम ने प्रधान पति और उनके समर्थकों को कानूनी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने छोटी मूर्ति को सम्मानपूर्वक हटा दिया और चबूतरे को भी तोड़ दिया। हालांकि, राजस्व और पुलिस टीम के जाने के बाद गोरेलाल यादव, रमेश यादव और उनके अन्य समर्थकों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रसाद को सड़क पर फेंक दिया और नारेबाजी की। शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में इन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल यादव उर्फ़ सुमंत यादव ने प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे अमानवीय और एकतरफा करार दिया। उनका एक वीडियो सामने आया है जहां सनातन धर्म मुर्दाबाद के नारे लगे हैं। साथ ही अधिकारियों के सामने आगे से दुर्गापूजा व जन्माष्टमी आदि पर्व नहीं मनाने की बात कही गई है। प्रधान प्रतिनिधि का सीधा आरोप है कि राजस्व निरीक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव और प्रशासन द्वारा उन पर यह दबाव बनाया गया कि जो खाद्य सामग्री वे बना रहे हैं, उसे वे स्वयं ही फेंक दें। सुमंत यादव ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया था कि सालों से चले आ रहे इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए उन्हें 12 घंटे का समय दिया जाए और भंडारे का कार्यक्रम संपन्न होने दिया जाए, जिसके बाद प्रशासन का जो भी निर्णय होगा वे उसे सहर्ष मानने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी इस अपील को सिरे से खारिज कर दिया गया। बताया जा रहा है की ग्राम सभा की भूमि पर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा था इसी बीच दूसरे पक्ष की आपत्ति पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना किसी जांच-पड़ताल या बातचीत के सीधे कार्रवाई शुरू कर दी।2