*सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाए जाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान पूजा का प्रसाद सड़क पर फेंककर उसका वीडियो बनाए जाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने पूरे प्रकरण को सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश से जोड़ते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाए जाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान पूजा का प्रसाद सड़क पर फेंककर उसका वीडियो बनाए जाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने पूरे प्रकरण को सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश से जोड़ते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* *सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप* सुल्तानपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी के दिन सरकारी जमीन पर चबूतरा बनाए जाने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान पूजा का प्रसाद सड़क पर फेंककर उसका वीडियो बनाए जाने का मामला भी सामने आया। प्रशासन ने पूरे प्रकरण को सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश से जोड़ते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- गोसाईगंज बाजार में परम पूज्य 1008 बाबा श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज के मौजूदगी में निकाली गई ,गाजे बाजे के साथ श्री कृष्ण भगवान की भव्य मनमोहक, झांकियां सुल्तानपुर जनपद गोसाईगंज बाजार में ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला के समापन की दौरान देर रात को श्री कृष्ण भगवान की भव्य मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई जहां पर भक्तों ने गाजे बाजे के साथ नाम आंखों से प्रतिमा को विसर्जन किया यह झांकियां परम पूज्य 1008 बाबा श्री महंत धर्म प्रकाश महाराज जी फतेहपुर संगत की मौजूदगी में निकाली गई, वहीं दूसरी तरफ गोसाईगंज थानाध्यक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच मेले में भ्रमण करते हुए नजर आए और पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखे हजारों की संख्या में भक्तों ने श्री कृष्ण भगवान का विसर्जन करने के दौरान प्रसाद वितरण किया1
- कच्चा मकान भरभरा कर गिरा मलबे में दबने से महिला की मौत परिवार मे मचा कोहराम जयसिंहपुर/सुलतानपुर। कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र की सेमरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोची में मंगलवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिरने से 27 वर्षीय महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार कोची निवासी अतुल मिश्रा की पत्नी प्रतिभा मिश्रा रात में गहरी नींद में सो रही थीं। इसी दौरान कच्चा मकान अचानक ढह गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रतिभा अपने पीछे पति और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने गांव में जर्जर और कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- *लम्भुआ में 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण, मंत्री ने कहा—स्टाम्प में कमीशन की शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा रद्द* लम्भुआ तहसील में सोमवार को करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।लम्भुआ पहुंचे राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने फीता काटकर नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।लम्भुआ का उपनिबंधन कार्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और पंजीयन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 104 नए रजिस्ट्री कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो रही है, वहां नए कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यालयों के जरिए पंजीयन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मंत्री ने स्टाम्प व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्टाम्प में कमीशन जुड़ा रहता है। यदि किसी स्टाम्प विक्रेता के संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी के बीच लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हालांकि विधायक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, स्टाम्प विभाग तथा तहसील से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।3
- दिल्ली ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!! दिल्ली ड्रोन युद्ध के तेजी से बदलते स्वरूप को देखते हुए डीआरडीओ (DRDO) एक नया "SHIELD" सिस्टम विकसित करने जा रहा है!! इस सिस्टम की खासियत यह होगी कि ड्रोन को मार गिराने के लिए महंगी मिसाइल या गोलियों का इस्तेमाल करने के बजाय हाई-पावर ऊर्जा के जरिए उसकी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली को ही निष्क्रिय कर दिया जाएगा!!1
- *बदलापुर विधानसभा में किसानों ने क्या कहा?* ब्यूरो रिपोर्ट-अरुण कुमार दुबे जौनपुर चाणक्य की आवाज बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों से जब वर्तमान विधायक रमेश मिश्रा और बदलापुर के प्रथम विधायक ओमप्रकाश बाबा दुबे के कार्यकाल व जनसेवा को लेकर सवाल किया गया, तो किसानों ने खुलकर अपनी राय रखी। किसानों ने दोनों नेताओं के बारे में क्या जवाब दिए? किसे बताया बेहतर और किसके कार्यों पर जताई संतुष्टि? आइए, वीडियो में सुनते हैं किसानों की जुबानी पूरी बात। 🎥 देखिए पूरी खबर और जानिए बदलापुर के किसानों की राय।1
- उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। *योगी हैं तो न्याय है!* उत्तर प्रदेश में एक मुस्लिम मौलाना की जमीन पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर लिया था। जैसे ही ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी तक पहुंची, 48 घंटे के अंदर प्रशासन ने कार्रवाई की और जमीन को माफियाओं से छुड़वा लिया। योगी सरकार में न हिंदू देखा जाता है, न मुसलमान - देखा जाता है सिर्फ न्याय। जो गलत है, उस पर बुलडोजर चलेगा, चाहे कब्जा करने वाला कोई भी हो। इसीलिए कहा जाता है - योगी हैं तो प्रदेश सुरक्षित है, देश सुरक्षित है। भारत माता की जय 🇮🇳🇮🇳1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल* *सड़क हादसे में पुत्र की मौत, माता-पिता गंभीर घायल* अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के पसना गांव स्थित ब्रह्मबाबा देवस्थान के पास मंगलवार सुबह कादीपुर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया। चिकित्सक विवेक वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रामलौट गुप्ता और उनकी पत्नी दुर्गावती को जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया। वहीं, उनके पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ अजय गुप्ता, निवासी अलीपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसआई संतोष कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त मोपेड को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए अम्बेडकरनगर भेजा गया है। मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के दौरान दो निजी वाहनों के बीच मोपेड की टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।1