logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लम्भुआ में 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण, मंत्री ने कहा—स्टाम्प में कमीशन की शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा रद्द* लम्भुआ तहसील में सोमवार को करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।लम्भुआ पहुंचे राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने फीता काटकर नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।लम्भुआ का उपनिबंधन कार्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा था। नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और पंजीयन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 104 नए रजिस्ट्री कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो रही है, वहां नए कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यालयों के जरिए पंजीयन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मंत्री ने स्टाम्प व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्टाम्प में कमीशन जुड़ा रहता है। यदि किसी स्टाम्प विक्रेता के संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी के बीच लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हालांकि विधायक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, स्टाम्प विभाग तथा तहसील से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_Ashok verma
Ashok verma
Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
529fb9e0-87cb-4288-85d8-ddd481923f9d

*लम्भुआ में 2.28 करोड़ की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण, मंत्री ने कहा—स्टाम्प में कमीशन की शिकायत मिली तो लाइसेंस होगा रद्द* लम्भुआ तहसील में सोमवार को करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बने नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया गया। स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री और अन्य पंजीयन संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।लम्भुआ पहुंचे राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल को कार्यक्रम स्थल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने फीता काटकर नए उपनिबंधन कार्यालय का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।लम्भुआ का उपनिबंधन कार्यालय अब तक किराए के भवन में संचालित हो रहा

था। नए भवन के निर्माण के बाद कार्यालय को अपना स्थायी परिसर मिल गया है। करीब 2 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से तैयार भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों और पंजीयन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलने की उम्मीद है।राज्यमंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को सुलभ, पारदर्शी और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 104 नए रजिस्ट्री कार्यालय बनाए जा रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो रही है, वहां नए कार्यालयों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक कार्यालयों के जरिए पंजीयन सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।मंत्री ने स्टाम्प व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्टाम्प में कमीशन जुड़ा रहता है। यदि किसी स्टाम्प विक्रेता के संबंध में शिकायत मिलती है तो जांच के बाद उसका लाइसेंस रद्द किया जा

सकता है। उन्होंने पंजीयन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।पत्रकार वार्ता के दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष साधू सिंह ने तहसील आने-जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या मंत्री के सामने रखी। उन्होंने बताया कि क्रॉसिंग पर आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनवाने की मांग की। वहीं स्टाम्प वेंडरों और दस्तावेज लेखकों ने नए कार्यालय परिसर में बैठने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया। उद्घाटन समारोह में राज्य मंत्री रवीन्द्र जायसवाल की मौजूदगी के बीच लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा की गैरमौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। हालांकि विधायक की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट नहीं हो सका कार्यक्रम में एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अंशुल हिंदल, तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी, स्टाम्प विभाग तथा तहसील से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi
    1
    लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं

#सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi


लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं
#सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर
सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए।
स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा।
मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया।
स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले।
परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है।
परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर* सुल्तानपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026,दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था। इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था। मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है। इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले, सबका निस्तारण कराया जा सकता है। और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है।
    4
    *मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर*
सुल्तानपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026,दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था।
इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था।
मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है।
इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले, सबका निस्तारण कराया जा सकता है।
और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🛑🔥🛑⭐🛑🔥🛑⭐🛑 *➡️सई नदी के किनारे की गयी अवैध प्लाटिंग का मामला* *➡️रायबरेली जिला प्रशासन का दोहरा मापदंड आ रहा सामने!* *➡️एक तरफ बाढ़ की चेतावनी तो दूसरी तरफ नदी किनारे प्लाटिंग की छूट* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *🛑दैनिक लोकमित्र रायबरेली समाचार🛑*
    1
    🛑🔥🛑⭐🛑🔥🛑⭐🛑
*➡️सई नदी के किनारे की गयी अवैध प्लाटिंग का मामला*

*➡️रायबरेली जिला प्रशासन का दोहरा मापदंड आ रहा सामने!*

*➡️एक तरफ बाढ़ की चेतावनी तो दूसरी तरफ नदी किनारे प्लाटिंग की छूट*
⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡
*🛑दैनिक लोकमित्र रायबरेली समाचार🛑*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या* *क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है* *इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या* *क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है* बरगदिया गाँव में भूख से जूझता एक ब्राह्मण परिवार …The messenger ✍️✍️✍️** सबसे दर्दनाक बात ये है कि … बच्चों की थाली में महीनों से दाल-सब्जी नहीं, सिर्फ सूखे चावल, नमक और थोड़ा तेल है। 😢 अर्पिता पांडे नाम की यह महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ऐसी गरीबी में जी रही हैं, जिसे “गरीब” कहना भी कम होगा। यह परिवार महा-गरीब है। घर का हाल इतना बुरा है कि दीवारें टूट-फूट चुकी हैं, छत कहीं-कहीं धँसी हुई है और पूरा मकान खंडहर जैसा लगता है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे आज नहीं, बल्कि कई महीनों से भूखे पेट सो रहे हैं। उनका रोजाना का भोजन सिर्फ सूखे चावल में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर बनाया जाता है। न दाल, न सब्जी, न दूध… सिर्फ वही एक थाली जो भूख मिटाने के बजाय सिर्फ जिंदा रहने के लिए काफी है। जब अर्पिता पांडे ने रो-रोकर अपना दुख सुनाया तो रूहें थर्रा गई 🥹💔 अयोध्या के बरगदिया गाँव का यह परिवार अब आपकी नजर में है। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो आगे बढ़कर हाथ बढ़ाएँ। क्योंकि भूख से लड़ते इन मासूम चेहरों को देखने के बाद, चुप रहना संभव नहीं।
    1
    इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या*
*क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है*
*इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या*
*क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है*
बरगदिया गाँव में भूख से जूझता एक ब्राह्मण परिवार …The messenger ✍️✍️✍️**
सबसे दर्दनाक बात ये है कि …
बच्चों की थाली में महीनों से दाल-सब्जी नहीं, सिर्फ सूखे चावल, नमक और थोड़ा तेल है। 😢
अर्पिता पांडे नाम की यह महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ऐसी गरीबी में जी रही हैं, जिसे “गरीब” कहना भी कम होगा। यह परिवार महा-गरीब है। घर का हाल इतना बुरा है कि दीवारें टूट-फूट चुकी हैं, छत कहीं-कहीं धँसी हुई है और पूरा मकान खंडहर जैसा लगता है।
सबसे दर्दनाक बात यह है कि इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे आज नहीं, बल्कि कई महीनों से भूखे पेट सो रहे हैं। उनका रोजाना का भोजन सिर्फ सूखे चावल में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर बनाया जाता है। न दाल, न सब्जी, न दूध… सिर्फ वही एक थाली जो भूख मिटाने के बजाय सिर्फ जिंदा रहने के लिए काफी है।
जब अर्पिता पांडे ने रो-रोकर अपना दुख सुनाया तो रूहें थर्रा गई 🥹💔
अयोध्या के बरगदिया गाँव का यह परिवार अब आपकी नजर में है। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो आगे बढ़कर हाथ बढ़ाएँ।  
क्योंकि भूख से लड़ते इन मासूम चेहरों को देखने के बाद, चुप रहना संभव नहीं।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तहसील पट्टी में देर रात तक चली भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग तहसील पट्टी क्षेत्र में रविवार को भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग देर रात तक चली। फिल्म के विभिन्न दृश्यों में स्थानीय कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया। शूटिंग देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही। फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौरसिया बेला रामपुर गांव, तहसील पट्टी क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म का नाम ‘सच की जीत’ रखने के पीछे उनका उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि प्रतापगढ़ का पट्टी क्षेत्र भी फिल्मी दुनिया में किसी से पीछे नहीं है। उनकी इच्छा थी कि फिल्म की शूटिंग पट्टी तहसील क्षेत्र में हो और स्थानीय लोगों को भी अभिनय का अवसर मिले। रविवार को फिल्म की कहानी के महत्वपूर्ण न्यायालय संबंधी दृश्यों को फिल्माया गया। कहानी के अनुसार एक विधायक का बेटा अर्जुन सिंह एक युवती के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर देता है और हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास करता है। इसके बाद अस्पताल से फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कराकर मामले को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की जाती है। हालांकि मृतका की मां न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाती है। जांच के दौरान फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड पर आरोपी अर्जुन सिंह की उंगलियों के निशान मिलते हैं। वहीं, गवाह भी न्यायालय में घटना की सच्चाई सामने रखता है। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाही के आधार पर न्यायालय आरोपी अर्जुन सिंह को मृत्युदंड की सजा सुनाता है। फिल्म की शूटिंग में पट्टी तहसील के स्थानीय अधिवक्ताओं को भी महत्वपूर्ण किरदार निभाने का अवसर मिला। जज की भूमिका में अरविंद कुमार सिंह एडवोकेट, जो पट्टी तहसील क्षेत्र के निवासी हैं, नजर आए। वहीं अमरजीत शर्मा एडवोकेट तहसील पट्टी प्रतापगढ ने आरोपी अर्जुन सिंह की ओर से अधिवक्ता की भूमिका निभाई, जबकि नीतू सिंह एडवोकेट ने मृतका शालिनी सिंह की ओर से पैरवी करने वाली अधिवक्ता का किरदार निभाया। फिल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्माता विनोद कुमार चौरसिया का कहना है कि फिल्म के माध्यम से सच्चाई, न्याय और अपराध के खिलाफ संघर्ष का संदेश दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    तहसील पट्टी में देर रात तक चली भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग

तहसील पट्टी क्षेत्र में रविवार को भोजपुरी फिल्म ‘सच की जीत’ की शूटिंग देर रात तक चली। फिल्म के विभिन्न दृश्यों में स्थानीय कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया। शूटिंग देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही।
फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौरसिया बेला रामपुर गांव, तहसील पट्टी क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि अपनी फिल्म का नाम ‘सच की जीत’ रखने के पीछे उनका उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि प्रतापगढ़ का पट्टी क्षेत्र भी फिल्मी दुनिया में किसी से पीछे नहीं है। उनकी इच्छा थी कि फिल्म की शूटिंग पट्टी तहसील क्षेत्र में हो और स्थानीय लोगों को भी अभिनय का अवसर मिले।
रविवार को फिल्म की कहानी के महत्वपूर्ण न्यायालय संबंधी दृश्यों को फिल्माया गया। कहानी के अनुसार एक विधायक का बेटा अर्जुन सिंह एक युवती के साथ दरिंदगी करने के बाद उसकी हत्या कर देता है और हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास करता है। इसके बाद अस्पताल से फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कराकर मामले को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की जाती है।
हालांकि मृतका की मां न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाती है। जांच के दौरान फॉरेंसिक रिपोर्ट में हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड पर आरोपी अर्जुन सिंह की उंगलियों के निशान मिलते हैं। वहीं, गवाह भी न्यायालय में घटना की सच्चाई सामने रखता है। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाही के आधार पर न्यायालय आरोपी अर्जुन सिंह को मृत्युदंड की सजा सुनाता है।
फिल्म की शूटिंग में पट्टी तहसील के स्थानीय अधिवक्ताओं को भी महत्वपूर्ण किरदार निभाने का अवसर मिला। जज की भूमिका में अरविंद कुमार सिंह एडवोकेट, जो पट्टी तहसील क्षेत्र के निवासी हैं, नजर आए। वहीं अमरजीत शर्मा एडवोकेट तहसील पट्टी प्रतापगढ  ने आरोपी अर्जुन सिंह की ओर से अधिवक्ता की भूमिका निभाई, जबकि नीतू सिंह एडवोकेट ने मृतका शालिनी सिंह की ओर से पैरवी करने वाली अधिवक्ता का किरदार निभाया।
फिल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्माता विनोद कुमार चौरसिया का कहना है कि फिल्म के माध्यम से सच्चाई, न्याय और अपराध के खिलाफ संघर्ष का संदेश दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • संजय सिंह का दिल्ली की 4 इंजन सरकार पर हमला बोले- इंसान की जिंदगी सस्ती हुई, सुरक्षा नहीं दे पा रही सरकार; दिखावे की कार्रवाई होती है सुल्तानपुर में संजय सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर '4 इंजन' की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि सरकार उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। संजय सिंह ने कहा कि जब कोई बड़ी घटना होती है, तो दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है। इसके बाद अगली घटना का इंतजार होता है। उन्होंने दिल्ली में रेलवे की भगदड़, मालवीय नगर में आग लगने की घटना और बिल्डिंग गिरने जैसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सरकार पर लोगों को परेशान करने और तोड़ने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए हॉस्टल का इंतजाम नहीं है। उन्हें 18-20 हजार रुपये में पीजी में रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक, उनके भाई और एमसीडी अधिकारियों को बिल्डिंग के बेसमेंट में बारिश के दौरान चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी थी। ऐसे में 6-7 लोगों की जान जाने का जिम्मेदार कौन होगा? संजय सिंह ने सवाल उठाया कि इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों हो गई है कि '4 इंजन' की सरकार भी उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य, एमसीडी और एलजी, सब पर इन्हीं का राज है। फिर भी सुरक्षा नहीं मिल पा रही। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ दिनों के लिए कार्रवाई होगी और फिर सबको दोषमुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि अभी सबसे जरूरी है कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जाए और उनका जीवन बचाया जाए। इसके बाद एक स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि कम से कम डीयू के पास अपना हॉस्टल होना चाहिए, ताकि छात्रों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने मुआवजे की घोषणा पर भी सवाल उठाया।
    1
    संजय सिंह का दिल्ली की 4 इंजन सरकार पर हमला
बोले- इंसान की जिंदगी सस्ती हुई, सुरक्षा नहीं दे पा रही सरकार; दिखावे की कार्रवाई होती है
सुल्तानपुर में संजय सिंह ने सोमवार को अपने आवास पर '4 इंजन' की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती हो गई है कि सरकार उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि जब कोई बड़ी घटना होती है, तो दिखावे के लिए कार्रवाई की जाती है। इसके बाद अगली घटना का इंतजार होता है। उन्होंने दिल्ली में रेलवे की भगदड़, मालवीय नगर में आग लगने की घटना और बिल्डिंग गिरने जैसी घटनाओं का जिक्र किया।
उन्होंने सरकार पर लोगों को परेशान करने और तोड़ने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए हॉस्टल का इंतजाम नहीं है। उन्हें 18-20 हजार रुपये में पीजी में रहना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक, उनके भाई और एमसीडी अधिकारियों को बिल्डिंग के बेसमेंट में बारिश के दौरान चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी थी। ऐसे में 6-7 लोगों की जान जाने का जिम्मेदार कौन होगा?
संजय सिंह ने सवाल उठाया कि इंसान की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों हो गई है कि '4 इंजन' की सरकार भी उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य, एमसीडी और एलजी, सब पर इन्हीं का राज है। फिर भी सुरक्षा नहीं मिल पा रही। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ दिनों के लिए कार्रवाई होगी और फिर सबको दोषमुक्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने जोर दिया कि अभी सबसे जरूरी है कि फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जाए और उनका जीवन बचाया जाए। इसके बाद एक स्थायी समाधान खोजा जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि कम से कम डीयू के पास अपना हॉस्टल होना चाहिए, ताकि छात्रों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने मुआवजे की घोषणा पर भी सवाल उठाया।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "एक रूटीन होता है ना? जब भी कोई बिल्डिंग गिरेगी, आप फोटो खींचेंगे, नेता भाषण देंगे, सब कुछ होगा। और कुछ दिन बाद, जब तक कोई दूसरा हादसा नहीं हो *सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "एक रूटीन होता है ना? जब भी कोई बिल्डिंग गिरेगी, आप फोटो खींचेंगे, नेता भाषण देंगे, सब कुछ होगा। और कुछ दिन बाद, जब तक कोई दूसरा हादसा नहीं हो जाता, सब कुछ रुक जाएगा। वे और क्या कहेंगे, कि हम एक्शन नहीं लेंगे? LG सीधे FIR क्यों नहीं पढ़ते? म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का कोई ज़िक्र नहीं है, जो ज़िम्मेदार है, और पुलिस का भी कोई ज़िक्र नहीं है। तो यह कहाँ का इंसाफ़ है?"* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी*
    1
    *सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "एक रूटीन होता है ना? जब भी कोई बिल्डिंग गिरेगी, आप फोटो खींचेंगे, नेता भाषण देंगे, सब कुछ होगा। और कुछ दिन बाद, जब तक कोई दूसरा हादसा नहीं हो
*सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने पर कांग्रेस MP प्रमोद तिवारी ने कहा, "एक रूटीन होता है ना? जब भी कोई बिल्डिंग गिरेगी, आप फोटो खींचेंगे, नेता भाषण देंगे, सब कुछ होगा। और कुछ दिन बाद, जब तक कोई दूसरा हादसा नहीं हो जाता, सब कुछ रुक जाएगा। वे और क्या कहेंगे, कि हम एक्शन नहीं लेंगे? LG सीधे FIR क्यों नहीं पढ़ते? म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का कोई ज़िक्र नहीं है, जो ज़िम्मेदार है, और पुलिस का भी कोई ज़िक्र नहीं है। तो यह कहाँ का इंसाफ़ है?"*
*मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी*
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    12 hrs ago
  • *हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने राजा भइया से की मुलाकात* प्रतापगढ़।➡️कल शाम हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" से उनके लखनऊ स्थित आवास रामायण पर मुलाकात की, ➡️ मुलाकात के दौरान फिल्म हनुमान अंश और विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई, ➡️राजा भैया ने पूरे टीम को इस फिल्म की सफलता की सराहना करते हुए बधाई दी, ➡️ नींब करौरी बाबा के जीवनशैली पर आधारित है फिल्म हनुमान अंश।
    1
    *हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने राजा भइया से की मुलाकात*

प्रतापगढ़।➡️कल शाम हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" से उनके लखनऊ स्थित आवास रामायण पर मुलाकात की,

➡️ मुलाकात के दौरान फिल्म हनुमान अंश और विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई,

➡️राजा भैया ने पूरे टीम को इस फिल्म की सफलता की सराहना करते हुए बधाई दी,

➡️ नींब करौरी बाबा के जीवनशैली पर आधारित है फिल्म हनुमान अंश।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.