logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🛑🔥🛑⭐🛑🔥🛑⭐🛑 *➡️सई नदी के किनारे की गयी अवैध प्लाटिंग का मामला* *➡️रायबरेली जिला प्रशासन का दोहरा मापदंड आ रहा सामने!* *➡️एक तरफ बाढ़ की चेतावनी तो दूसरी तरफ नदी किनारे प्लाटिंग की छूट* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *🛑दैनिक लोकमित्र रायबरेली समाचार🛑*

19 hrs ago
user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

🛑🔥🛑⭐🛑🔥🛑⭐🛑 *➡️सई नदी के किनारे की गयी अवैध प्लाटिंग का मामला* *➡️रायबरेली जिला प्रशासन का दोहरा मापदंड आ रहा सामने!* *➡️एक तरफ बाढ़ की चेतावनी तो दूसरी तरफ नदी किनारे प्लाटिंग की छूट* ⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡⚡ *🛑दैनिक लोकमित्र रायबरेली समाचार🛑*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने राजा भइया से की मुलाकात* प्रतापगढ़।➡️कल शाम हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" से उनके लखनऊ स्थित आवास रामायण पर मुलाकात की, ➡️ मुलाकात के दौरान फिल्म हनुमान अंश और विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई, ➡️राजा भैया ने पूरे टीम को इस फिल्म की सफलता की सराहना करते हुए बधाई दी, ➡️ नींब करौरी बाबा के जीवनशैली पर आधारित है फिल्म हनुमान अंश।
    1
    *हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने राजा भइया से की मुलाकात*

प्रतापगढ़।➡️कल शाम हनुमान अंश फिल्म की पूरी टीम ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह "राजा भइया" से उनके लखनऊ स्थित आवास रामायण पर मुलाकात की,

➡️ मुलाकात के दौरान फिल्म हनुमान अंश और विभिन्न सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा हुई,

➡️राजा भैया ने पूरे टीम को इस फिल्म की सफलता की सराहना करते हुए बधाई दी,

➡️ नींब करौरी बाबा के जीवनशैली पर आधारित है फिल्म हनुमान अंश।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी। यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई। वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है। रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।
    1
    AAP सांसद संजय सिंह का कोर्ट में बयान दर्ज: आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में हुई कार्रवाई, अगली सुनवाई 19 को
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को धारा 313 के तहत बयान दर्ज करने की कार्रवाई पूरी हो गई है। सांसद के वरिष्ठ वकील रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' ने कोर्ट परिसर में मीडिया को इसकी जानकारी दी।
यह मामला साल 2021 के जिला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। उस समय बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में बिना इजाजत जनसभा करने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में तत्कालीन दरोगा ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में आरोप पत्र भेजा गया और फिर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
वकील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने बताया कि आज अदालत में आरोपी का बयान दर्ज कर लिया गया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 19 तारीख तय की है।
रुद्र प्रताप सिंह मदन ने इस मुकदमे को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उस समय न तो कोई सभा हुई थी और न ही धारा 144 का उल्लंघन किया गया था। उन्हें उम्मीद है कि निष्पक्ष सुनवाई के बाद कोर्ट सही फैसला सुनाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं #सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi
    1
    लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं

#सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi


लंभुआ और जयसिंहपुर में नवनिर्मित उपनिबंधन कार्यालयों का लोकार्पण, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने गिनाईं आधुनिक सुविधाएं
#सुलतानपुर #लंभुआ #जयसिंहपुर #रवीन्द्रजायसवाल #उपनिबंधनकार्यालय #स्टाम्पविभाग #उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रजिस्ट्री #सरकारीसुविधाएं #KhabreinUttarPradeshKi
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान में गांव-गांव पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय जिला मछलीशहर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को मोदी के सपनों का भारत बनाने का विजन लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष पेपर लीक को मुद्दा बना रहा है। कार्यकर्ताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का तुलनात्मक आकलन लोगों के सामने रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान व्यवस्था में पेपर लीक होने पर परीक्षा दोबारा कराई जाती है, जबकि पूर्व की सरकारों में ऐसी घटनाओं की जानकारी तक सामने नहीं आती थी और परिणाम घोषित कर दिए जाते थे।कहा कि विपक्ष द्वारा बेरोजगारी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अब तक सरकारी एवं संविदा क्षेत्र को मिलाकर लगभग 9 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। कार्यशाला के दौरान एलईडी टीवी के माध्यम से आगामी 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके आयोजन के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की बातों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को मजबूत भारत का निर्माण करके दिया जाए। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, सुषमा पटेल, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह, मेही लाल गौतम, आदि ने सम्बंधित किया। संचालन जिला महामंत्री अस्कंध पटेल ने किया। कार्यक्रम मे अखिल प्रताप सिंह, धनंजय कश्यप, डॉ अजय सिंह, चंद प्रकाश सिंह, रिद्धिमा सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, रणविजय सिंह, रामचंद्र बिन्द, के पी मिश्रा, अभिषेक नारायण सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    सेवा संकल्प अभियान में गांव-गांव पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां बताने का आह्वान
मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय जिला मछलीशहर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को मोदी के सपनों का भारत बनाने का विजन लेकर गांव-गांव और घर-घर पहुंचना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष पेपर लीक को मुद्दा बना रहा है। कार्यकर्ताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकार और वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का तुलनात्मक आकलन लोगों के सामने रखना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान व्यवस्था में पेपर लीक होने पर परीक्षा दोबारा कराई जाती है, जबकि पूर्व की सरकारों में ऐसी घटनाओं की जानकारी तक सामने नहीं आती थी और परिणाम घोषित कर दिए जाते थे।कहा कि विपक्ष द्वारा बेरोजगारी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अब तक सरकारी एवं संविदा क्षेत्र को मिलाकर लगभग 9 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। कार्यशाला के दौरान एलईडी टीवी के माध्यम से आगामी 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके आयोजन के संबंध में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की बातों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को मजबूत भारत का निर्माण करके दिया जाए।
कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, पूर्व विधायक हरेन्द्र सिंह, सुषमा पटेल, भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह, मेही लाल गौतम, आदि ने सम्बंधित किया। संचालन जिला महामंत्री अस्कंध पटेल ने किया। कार्यक्रम मे अखिल प्रताप सिंह, धनंजय कश्यप, डॉ अजय सिंह, चंद प्रकाश सिंह, रिद्धिमा सिंह, संदीप सिंह, राजेश सिंह, रणविजय सिंह, रामचंद्र बिन्द, के पी मिश्रा, अभिषेक नारायण सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Abhishek Narayan Singh Dainik
    Abhishek Narayan Singh Dainik
    मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर* सुल्तानपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026,दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था। इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था। मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है। इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले, सबका निस्तारण कराया जा सकता है। और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है।
    4
    *मुक्ता त्यागी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुल्तानपुर*
सुल्तानपुर में दिनांक 12 सितंबर 2026,दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
आज माननीय जनपद न्यायाधीश सुल्तानपुर द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से आई हुई प्रचार-प्रसार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। ये प्रचार वाहन पूरे जनपद में भ्रमण करके आम जनमानस को लोक अदालत के बारे में जागरूक करेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, सिविल मामले, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक मामले, एनआई एक्ट और राजस्व के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
मैं सभी जनपद वासियों से अपील करती हूँ कि अगर आपका कोई भी वाद न्यायालय में लंबित है, तो आप अपने अधिवक्ता के माध्यम से या स्वयं न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना वाद लोक अदालत में लगवाएं और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय, सुल्तानपुर के दिशा-निर्देशन में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
पिछली बार जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया था, उसमें सुल्तानपुर जिले के कुल *56,837* वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के माध्यम से किया गया था।
इसमें न्यायालय में लंबित विभिन्न वाद, विभिन्न ट्रिब्यूनल में लंबित वाद, फैमिली कोर्ट में लंबित वाद और बैंकों के प्री-लिटिगेशन वाद शामिल थे। इन सभी को मिलाकर 56,837 वादों का निस्तारण किया गया था।
मैं आम जनमानस से ये अपील करूंगी कि 12 सितंबर को जो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, यह आप सभी के फायदे के लिए है।
इसमें आप अपने वादों का निस्तारण समझौते के माध्यम से कर सकते हैं। बिजली के बिल, पानी के बिल, बैंकों में लंबित मामले, वैवाहिक मामले जो फैमिली कोर्ट में लंबित हैं, MACT में लंबित मामले, सबका निस्तारण कराया जा सकता है।
और इसकी एक अच्छी बात ये है कि बाकी लिटिगेशन से इसमें केस फाइनल हो जाता है और सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारण होता है तो न किसी पक्ष की हार होती है न जीत होती है, दोनों ही पक्षों की जीत होती है।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या* *क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है* *इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या* *क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है* बरगदिया गाँव में भूख से जूझता एक ब्राह्मण परिवार …The messenger ✍️✍️✍️** सबसे दर्दनाक बात ये है कि … बच्चों की थाली में महीनों से दाल-सब्जी नहीं, सिर्फ सूखे चावल, नमक और थोड़ा तेल है। 😢 अर्पिता पांडे नाम की यह महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ऐसी गरीबी में जी रही हैं, जिसे “गरीब” कहना भी कम होगा। यह परिवार महा-गरीब है। घर का हाल इतना बुरा है कि दीवारें टूट-फूट चुकी हैं, छत कहीं-कहीं धँसी हुई है और पूरा मकान खंडहर जैसा लगता है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे आज नहीं, बल्कि कई महीनों से भूखे पेट सो रहे हैं। उनका रोजाना का भोजन सिर्फ सूखे चावल में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर बनाया जाता है। न दाल, न सब्जी, न दूध… सिर्फ वही एक थाली जो भूख मिटाने के बजाय सिर्फ जिंदा रहने के लिए काफी है। जब अर्पिता पांडे ने रो-रोकर अपना दुख सुनाया तो रूहें थर्रा गई 🥹💔 अयोध्या के बरगदिया गाँव का यह परिवार अब आपकी नजर में है। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो आगे बढ़कर हाथ बढ़ाएँ। क्योंकि भूख से लड़ते इन मासूम चेहरों को देखने के बाद, चुप रहना संभव नहीं।
    1
    इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या*
*क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है*
*इनको भी आरक्षण मिलेगा क्या*
*क्योंकि इसके नाम के आगे पांडे लगा है*
बरगदिया गाँव में भूख से जूझता एक ब्राह्मण परिवार …The messenger ✍️✍️✍️**
सबसे दर्दनाक बात ये है कि …
बच्चों की थाली में महीनों से दाल-सब्जी नहीं, सिर्फ सूखे चावल, नमक और थोड़ा तेल है। 😢
अर्पिता पांडे नाम की यह महिला अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ऐसी गरीबी में जी रही हैं, जिसे “गरीब” कहना भी कम होगा। यह परिवार महा-गरीब है। घर का हाल इतना बुरा है कि दीवारें टूट-फूट चुकी हैं, छत कहीं-कहीं धँसी हुई है और पूरा मकान खंडहर जैसा लगता है।
सबसे दर्दनाक बात यह है कि इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे आज नहीं, बल्कि कई महीनों से भूखे पेट सो रहे हैं। उनका रोजाना का भोजन सिर्फ सूखे चावल में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर बनाया जाता है। न दाल, न सब्जी, न दूध… सिर्फ वही एक थाली जो भूख मिटाने के बजाय सिर्फ जिंदा रहने के लिए काफी है।
जब अर्पिता पांडे ने रो-रोकर अपना दुख सुनाया तो रूहें थर्रा गई 🥹💔
अयोध्या के बरगदिया गाँव का यह परिवार अब आपकी नजर में है। अगर आप मदद करना चाहते हैं, तो आगे बढ़कर हाथ बढ़ाएँ।  
क्योंकि भूख से लड़ते इन मासूम चेहरों को देखने के बाद, चुप रहना संभव नहीं।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • यूपी कानपुर के चंदन गुप्ता को कल रात रूस की पुलिस मॉस्को से उठाकर ले गई। चंदन वहां हाई क्वालीफाइड वीजा पर मॉस्को में रह रहे थे। पत्नी स्नेहा गुप्ता को आशंका है कि रूस की सरकार उन्हें जबरन आर्मी में भर्ती कर सकती है!! यूपी कानपुर के चंदन गुप्ता को कल रात रूस की पुलिस मॉस्को से उठाकर ले गई। चंदन वहां हाई क्वालीफाइड वीजा पर मॉस्को में रह रहे थे। पत्नी स्नेहा गुप्ता को आशंका है कि रूस की सरकार उन्हें जबरन आर्मी में भर्ती कर सकती है!!
    1
    यूपी 

कानपुर के चंदन गुप्ता को कल रात रूस की पुलिस मॉस्को से उठाकर ले गई। चंदन वहां हाई क्वालीफाइड वीजा पर मॉस्को में रह रहे थे। पत्नी स्नेहा गुप्ता को आशंका है कि रूस की सरकार उन्हें जबरन आर्मी में भर्ती कर सकती है!!
यूपी 
कानपुर के चंदन गुप्ता को कल रात रूस की पुलिस मॉस्को से उठाकर ले गई। चंदन वहां हाई क्वालीफाइड वीजा पर मॉस्को में रह रहे थे। पत्नी स्नेहा गुप्ता को आशंका है कि रूस की सरकार उन्हें जबरन आर्मी में भर्ती कर सकती है!!
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए। स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा। मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया। स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले। परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है। परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    1
    सुल्तानपुर में सोते समय चाचा और भतीजे को सांप ने डसा:चाचा की मौत, भतीजे को जिला अस्पताल किया रेफर
सुल्तानपुर में सांप के काटने की एक घटना सामने आई है। यहां रात में एक साथ सो रहे चाचा और उनके 16 वर्षीय भतीजे को जहरीले सांप ने डस लिया। इस घटना के बाद परिवार में चिंता फैल गई।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किशोरी स्नेहा ने बताया कि परसों उसके चाचा घर आए थे। दिन में खाना खाने और आसपास घूमने के बाद रात में सभी लोग भोजन करके सोने चले गए।
स्नेहा के अनुसार, रात में जब उसका 16 वर्षीय भाई मंगल दीप (शुभम) लेटा हुआ था, तब अचानक उसके सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। उसने अपनी मां को बताया, लेकिन मां ने इसे सामान्य चोट समझकर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मंगल दीप को तेज गर्मी लगी और वह घर के अंदर जाकर पानी पीकर लौटा।
मंगल दीप को लेटा देख उसके चाचा राकेश (लगभग 40 वर्ष, पिता कौलेश्वर दास, निवासी बरवारीपुर) भी वहीं तकिया लगाकर पास में सो गए। इसी दौरान सांप ने चाचा राकेश के दाहिने हाथ के अंगूठे के बगल में और भतीजे मंगल दीप के सिर पर डस लिया।
स्नेहा के छोटे भाई की नजर सांप पर पड़ी जो वहां से हट रहा था। उसने तुरंत शोर मचाया। परिवार के लोग और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो लड़के के सिर और चाचा के हाथ पर सांप के डसने के निशान मिले।
परिजनों ने तुरंत प्रभावित अंगों को बांधा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
स्नेहा ने बताया कि मंगल दीप दिल्ली में अपने पिता रमेश कुमार के साथ रहता था और हाल ही में घर आया हुआ था। वह दसवीं क्लास का विद्यार्थी है और क्षेत्र के रणवीर राजकुमार विद्यालय का छात्र है।
परिवार का कहना है कि मंगल दीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। वहीं, राकेश की मौत हो गई है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की। दुर्घटना के बाद का Golden Hour बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना देर किए की गई छोटी-सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है। सड़क पर सावधानी रखें, यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए जरूर आगे आएँ।
    1
    माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी भोपाल से मंडीदीप कार्यक्रम में सहभागिता के लिए जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुँचाने की व्यवस्था की।
दुर्घटना के बाद का Golden Hour बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना देर किए की गई छोटी-सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है।
सड़क पर सावधानी रखें, यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद के लिए जरूर आगे आएँ।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.