हापुड़ में चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग जनसभा में बोले- सरकार को लोकप्रियता पर भरोसा है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराए, हापुड़ सदर से वीरेंद्र शिरीष को प्रत्याशी घोषित किया हापुड़। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शनिवार को हापुड़ पहुंचे और दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। करीब 2:20 बजे मैदान पहुंचे चंद्रशेखर ने चुनावी व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा, किसान और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। रैली में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया। चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग उठाते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यदि बहुसंख्यक जनता बैलेट पेपर से मतदान चाहती है तो सरकार को इसी माध्यम से चुनाव कराकर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल भी समाप्त हो सकते हैं। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन होगा और इसकी घोषणा खुले तौर पर की जाएगी। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़ी हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी से विवाद नहीं चाहते। चंद्रशेखर ने सरकार पर 20 हजार स्कूल बंद कराने का आरोप लगाते हुए सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कानून व्यवस्था, किसानों के गन्ना भुगतान और रोजगार के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में नौ लाख युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया जाएगा। मंच से उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान दिवस कार्यक्रम की घोषणा भी की। जनसभा में उन्होंने हापुड़ विधानसभा सीट से वीरेंद्र शिरीष को प्रत्याशी घोषित किया।
हापुड़ में चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग जनसभा में बोले- सरकार को लोकप्रियता पर भरोसा है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराए, हापुड़ सदर से वीरेंद्र शिरीष को प्रत्याशी घोषित किया हापुड़। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शनिवार को हापुड़ पहुंचे और दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। करीब 2:20 बजे मैदान पहुंचे चंद्रशेखर ने चुनावी व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा, किसान और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। रैली में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया। चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग उठाते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यदि बहुसंख्यक जनता बैलेट पेपर से मतदान चाहती है तो सरकार को इसी माध्यम से चुनाव कराकर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव
प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल भी समाप्त हो सकते हैं। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन होगा और इसकी घोषणा खुले तौर पर की जाएगी। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़ी हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी से विवाद नहीं चाहते। चंद्रशेखर ने सरकार पर 20 हजार स्कूल बंद कराने का आरोप लगाते हुए सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कानून व्यवस्था, किसानों के गन्ना भुगतान और रोजगार के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में नौ लाख युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया जाएगा। मंच से उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान दिवस कार्यक्रम की घोषणा भी की। जनसभा में उन्होंने हापुड़ विधानसभा सीट से वीरेंद्र शिरीष को प्रत्याशी घोषित किया।
- हापुड़ में चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग जनसभा में बोले- सरकार को लोकप्रियता पर भरोसा है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराए, हापुड़ सदर से वीरेंद्र शिरीष को प्रत्याशी घोषित किया हापुड़। नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद शनिवार को हापुड़ पहुंचे और दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। करीब 2:20 बजे मैदान पहुंचे चंद्रशेखर ने चुनावी व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा, किसान और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरा। रैली में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया। चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग उठाते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि यदि बहुसंख्यक जनता बैलेट पेपर से मतदान चाहती है तो सरकार को इसी माध्यम से चुनाव कराकर अपनी लोकप्रियता साबित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल भी समाप्त हो सकते हैं। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन होगा और इसकी घोषणा खुले तौर पर की जाएगी। बसपा प्रमुख मायावती को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह बड़ी हैं और उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी से विवाद नहीं चाहते। चंद्रशेखर ने सरकार पर 20 हजार स्कूल बंद कराने का आरोप लगाते हुए सरकारी शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कानून व्यवस्था, किसानों के गन्ना भुगतान और रोजगार के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में नौ लाख युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया जाएगा। मंच से उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान दिवस कार्यक्रम की घोषणा भी की। जनसभा में उन्होंने हापुड़ विधानसभा सीट से वीरेंद्र शिरीष को प्रत्याशी घोषित किया।2
- डिस्क्रिप्शन: महमूदाबाद में 25 वर्षीय नितेश मौर्या की हत्या का मामला। परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन। कई थानों की पुलिस और विधायक आशा मौर्या मौके पर पहुंचीं। पुलिस प्रशासन मामले की कार्रवाई में जुटा।1
- बागपत में सस्ते लोन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार BAGHPAT DESK : बागपत में सस्ते लोन का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो कार, 22 मोबाइल फोन, 36 सिम कार्ड, तीन लैपटॉप और 15 हजार फर्जी लोन पंपलेट समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह कम ब्याज पर लोन दिलाने का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। आरोपियों के खिलाफ पोर्टल पर सात शिकायतें दर्ज थीं, जिनमें छह मुजफ्फरनगर और एक बागपत की है। सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।1
- तमिलनाडु: जेल से 17 कैदी फरार होने पर सीएम विजय का बड़ा एक्शन, जेल अफसरों पर गिरी गाज; 17 कर्मचारी निलंबित1
- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा कितना सार्थक? वर्धमान कॉलोनी में पिता ने लगाई गुहार* *सहारनपुर - बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा कितना सार्थक? वर्धमान कॉलोनी में पिता ने लगाई गुहार* सहारनपुर के वर्धमान कॉलोनी निवासी महेंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए *देहात कोतवाली पुलिस को FIR के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।* पिता ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को प्रताप मंडल के महामंत्री गौरव जैन के भाई कनिष्ट जैन द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। देहात कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।1
- *-ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन के दीपावली मेले में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी-* मेरठ। ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन की के अंतर्गत आयोजित दीपावली मेला हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेले में भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने विभिन्न स्टॉलों से जमकर खरीदारी की। रंग-बिरंगे स्टॉल, आकर्षक गेम्स और स्वादिष्ट व्यंजनों ने मेले की रौनक बढ़ा दी। कार्यक्रम में महिलाओं ने डांडिया रास और तंबोला का भरपूर आनंद लिया। लकी ड्रॉ निकाले गए तथा बंपर ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा ने आयोजन में उत्साह और रोमांच भर दिया। मेले में डोसा, इडली-सांभर, वड़ा पाव, ढोकला और पानी के बताशों सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया। खरीदारी, मनोरंजन और खान-पान के संगम ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिखा गुप्ता, राधिका अत्रि, रेनू, शशि, पारुल, राखी, पूनम सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। मेले ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए दीपावली की खुशियों को सभी के साथ साझा करने का सुंदर अवसर प्रदान किया।1
- सीतापुर के बिसवां में दो माह के बच्चे की उपचार के दौरान मौत। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर लगाए लापरवाही के आरोप। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच1
- हापुड़ जमीन कब्जे के विवाद में ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने का प्रयास, हापुड़ जमीन कब्जे के विवाद में ट्रैक्टर से लोगों को कुचलने का प्रयास, आरोपी अली अकबर गिरफ्तार हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर से लोगों की जान लेने का प्रयास करने के आरोपी अली अकबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अली अकबर ने ट्रैक्टर को खतरनाक तरीके से इधर-उधर दौड़ाते हुए कई लोगों को कुचलने का प्रयास किया था। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।2