logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टेस्ट फ्लाइट के दौरान ड्रोन हेलीकॉप्टर खेत में गिरा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो हुआ वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया। ग्रामीणों में डर का माहौल ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

3 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

टेस्ट फ्लाइट के दौरान ड्रोन हेलीकॉप्टर खेत में गिरा, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो हुआ वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया। ग्रामीणों में डर का माहौल ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का वीडियो हुआ वायरल घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया। ग्रामीणों में डर का माहौल ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
    1
    इटावा, सैफई क्षेत्र: थाना सैफई के अंतर्गत आने वाले नंदपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छोटा मानवरहित ‘ड्रोन हेलीकॉप्टर’ अचानक आसमान से गिरकर गेहूं के खेत में आ गिरा। अचानक गिरती वस्तु को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना का वीडियो हुआ वायरल
घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टेस्ट फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा
अपर जिलाधिकारी इटावा, अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार, नागरिक उड्डयन विभाग से सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति ली गई थी। इसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी (Unmanned Aerial Vehicle) के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। उड़ान के दौरान ड्रोन अचानक नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया।
ग्रामीणों में डर का माहौल
ड्रोन के गिरते ही आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोगों में भ्रम और डर और बढ़ गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेंहू की फसल में लगी भीषण आग, मचा हाहाकार
औरैया जिले के विकास खंड ऐरवा कटरा क्षेत्र के ग्राम कटगोर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, जिससे क्षेत्र के किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसान लाख प्रयासों के बावजूद उसे तुरंत नियंत्रित नहीं कर सके।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ किसानों ने ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही मौके पर कुदरकोट थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंचे। वही काफी विलम्भ से फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तबतक किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर नियंत्रण पा लिया
आग की इस भयावह घटना में रामवीर सिंह यादव, दशरथ सिंह, बलराम सिंह, रणवीर सिंह, मुलायम सिंह, गिरीश चन्द्र, विजयपाल, शैतान सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश, लाखन सिंह, आशीष, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, तार सिंह, वीरपाल सिंह, अजय पाल सिंह सहित कई किसानों की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना के बाद किसान अपनी जली हुई फसल देखकर बेहद दुखी नजर आए और उनके सामने परिवार व मवेशियों के भरण-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है।
सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल शिवानी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि शासन को रिपोर्ट भेजकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इटावा:सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्में दो बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो गए है। इन बब्बर शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। जिसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा षक्करबाग प्राणि उद्यान गुजरात, राजगीर प्राणि उद्यान सफारी एवं रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी को लाने हेतु संपर्क किया जा रहा है। उक्त के क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया गया। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ रोबिन यादव द्वारा रोहतक प्राणि उद्यान हरियाणा का कल दिनांक 02.04.2026 को भ्रमण किया गया। वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत रोहतक प्राणि उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में एवं उसके बदले इटावा सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणि उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। उक्त शेरनी सुधा रोहतक जू में पूर्व में दो बार माँ बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपर्ल आइ.वी.आर.आई, बरेली एवं एन. सी. बी. एस. बैंगलोर भेजे जायेंगे, ताकि उसके स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त होने के उपरान्त ही वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत इसको सफारी में लाया जायेगा। राजगीर प्राणि उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर का विनिमियन किये जाने की योजना है। गुजरात के षक्करबाग जू से भी षेरनी लाये जाने हेतु निरन्तर पत्राचार किये जा रहे है। आशा है कि जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनी मिल सकेगी तथा इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में कुछ बदलाव सम्भव हो सकेगा।
    1
    इटावा:सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्में दो बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान अब नौ साल के हो गए है। इन बब्बर शेरों के लिए उपयुक्त शेरनी लाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। जिसके लिए सफारी पार्क प्रबंधन द्वारा षक्करबाग प्राणि उद्यान गुजरात, राजगीर प्राणि उद्यान सफारी एवं रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी को लाने हेतु संपर्क किया जा रहा है। उक्त के क्रम में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में इटावा सफारी पार्क का भ्रमण भी किया गया। निदेशक इटावा सफारी पार्क डॉ अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ रोबिन यादव द्वारा रोहतक प्राणि उद्यान हरियाणा का कल दिनांक 02.04.2026 को भ्रमण किया गया। वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत रोहतक प्राणि उद्यान से एक शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में एवं उसके बदले इटावा सफारी से विश्व लायन दिवस 2022 को जन्मे नर बब्बर शेर विश्वा को रोहतक प्राणि उद्यान भेजे जाने पर सहमति बन रही है। उक्त शेरनी सुधा रोहतक जू में पूर्व में दो बार माँ बन चुकी है। शेरनी सुधा को इटावा सफारी पार्क में लाने से पूर्व उसके सैंपर्ल आइ.वी.आर.आई, बरेली एवं एन. सी. बी. एस. बैंगलोर भेजे जायेंगे, ताकि उसके स्वास्थ्य का समुचित परीक्षण हो सके। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त होने के उपरान्त होने के उपरान्त ही वन्यजीव विनिमियन के अन्तर्गत इसको सफारी में लाया जायेगा।  राजगीर प्राणि उद्यान से भी एक अर्ध वयस्क नर शेर का विनिमियन किये जाने की योजना है। गुजरात के षक्करबाग जू से भी षेरनी लाये जाने हेतु निरन्तर पत्राचार किये जा रहे है। आशा है कि जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनी मिल सकेगी तथा इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में कुछ बदलाव सम्भव हो सकेगा।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    1
    औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के भौनकपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।नवजात शिशु का शव खेत किनारे मिला,मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, मौके पर ही मौत,फसल काटने गए दंपत्ति ने देखा और पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस मामले की जांच में जुटी
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम पाकर का पुरवा और फरिहा गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की नेता पल्लवी पलवी भी पीड़ित पक्ष के साथ पुलिस कप्तान से मुलाकात करने पहुंचीं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसी बीच शुक्रवार को इस पूरे प्रकरण से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने मामले को और गरमा दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सत्ताधारी दल से जुड़े व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि दबंग किस्म के लोग खुलेआम धमकी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में उनके समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जाएगा। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उदासीन रवैया अपना रही है, जिससे उनमें भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Shuru User, satendra kevat
    1
    Post by Shuru User, satendra kevat
    user_Shuru User, satendra kevat
    Shuru User, satendra kevat
    Farmer चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया: जनपद के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मेले में भाग लेने वाले बकरी पालक किसानों ने पशुपालन विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्वतखोरी का मामला उठाया है। चयन के बाद भी मांगी गई रिश्वत किसानों का आरोप है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियों को मेले में शामिल नहीं किया गया। इसके बदले उनसे प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई। जो किसान पैसे देने में असमर्थ रहे या उन्होंने इनकार किया, उनकी बकरियों को मेले में भेजने से रोक दिया गया। निम्न ग्रेड की बकरियों की खरीद पर सवाल पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न गुणवत्ता की बकरियां खरीदी गईं, जबकि कई योग्य और चयनित बकरी पालकों को उनके अधिकार से वंचित कर दिया गया। इससे मेले की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने इस मामले में ऑनलाइन शिकायत (संख्या: 40016226007392) दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी किसानों का कहना है कि यह उनके साथ अन्याय ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्चाधिकारियों और शासन स्तर तक अपनी आवाज उठाएंगे। पीड़ित किसान का बयान एक किसान ने कहा, “हमारी बकरियां चयनित थीं, लेकिन बाद में हमसे पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर हमारी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं। हमने शिकायत कर दी है और हमें न्याय चाहिए।” विभाग की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे किसानों में आक्रोश और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
    1
    औरैया: जनपद के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय जमुनापारी बकरी नस्ल सुधार मेले को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मेले में भाग लेने वाले बकरी पालक किसानों ने पशुपालन विभाग से जुड़े कर्मचारियों के एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्वतखोरी का मामला उठाया है।
चयन के बाद भी मांगी गई रिश्वत
किसानों का आरोप है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उनकी बकरियों को मेले में शामिल नहीं किया गया। इसके बदले उनसे प्रति बकरी 20 से 25 हजार रुपये तक की मांग की गई। जो किसान पैसे देने में असमर्थ रहे या उन्होंने इनकार किया, उनकी बकरियों को मेले में भेजने से रोक दिया गया।
निम्न ग्रेड की बकरियों की खरीद पर सवाल
पीड़ित किसानों के अनुसार मेले में करीब आधा सैकड़ा से अधिक निम्न गुणवत्ता की बकरियां खरीदी गईं, जबकि कई योग्य और चयनित बकरी पालकों को उनके अधिकार से वंचित कर दिया गया। इससे मेले की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
किसानों ने दर्ज कराई ऑनलाइन शिकायत
बकरी पालक किसान श्री कृष्ण, ऊदल, जगपाल सिंह और जयवीर सिंह ने इस मामले में ऑनलाइन शिकायत (संख्या: 40016226007392) दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
न्याय न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
किसानों का कहना है कि यह उनके साथ अन्याय ही नहीं, बल्कि सरकारी योजनाओं की विश्वसनीयता पर भी सवाल है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्चाधिकारियों और शासन स्तर तक अपनी आवाज उठाएंगे।
पीड़ित किसान का बयान
एक किसान ने कहा, “हमारी बकरियां चयनित थीं, लेकिन बाद में हमसे पैसे मांगे गए। पैसे न देने पर हमारी बकरियां मेले में नहीं भेजी गईं। हमने शिकायत कर दी है और हमें न्याय चाहिए।”
विभाग की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश
फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे किसानों में आक्रोश और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.