यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से, ट्रिपल लॉक सिस्टम में प्रश्नपत्र; 122 केंद्रों पर 71,675 परीक्षार्थी सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। निष्पक्ष व नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा ‘ट्रिपल लॉक’ सिस्टम में की गई है। संकलन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में सभी प्रश्नपत्र सुरक्षित पहुंच चुके हैं। 70 केंद्रों पर वितरण हो चुका है, 52 पर शेष प्रक्रिया समय से पूरी की जाएगी। प्रश्नपत्र डबल-ट्रिपल लॉक अलमारियों में, खिड़की-रहित सीसीटीवी युक्त कक्ष में 24 घंटे पुलिस सुरक्षा में रखे गए हैं। अलमारी की चाबियां स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व बाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास अलग-अलग रहेंगी; तीनों की संयुक्त मौजूदगी में ही ताला खुलेगा। जिले के 122 केंद्रों पर 71,675 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 6 जोनल, 11 सेक्टर व 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात हैं। डीआईओएस कार्यालय में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग होगी, जबकि लखनऊ व प्रयागराज स्तर से भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा दिवस पर प्रश्नपत्र 15 मिनट पूर्व निर्धारित प्रक्रिया में खोला जाएगा; गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी।

- उन्नाव में आईजी लखनऊ परिक्षेत्र का भ्रमण, पुलिस लाइन का किया निरीक्षण सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमेंद्र नाथ आज मंगलवार को किरण एस., पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र का जनपद उन्नाव भ्रमण कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में आगमन हुआ। इस अवसर पर गौरांग राठी, जिलाधिकारी उन्नाव एवं जय प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात क्वार्टर गार्द में आईजी ने सलामी ग्रहण की। भ्रमण के दौरान उन्होंने आर्मरी शाखा, एम.टी. शाखा, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, सभागार, घरैया लाइन, निर्माणाधीन इंडोर फायरिंग हॉल, पुलिस लाइन परिसर एवं आरटीसी क्लासरूम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत सभागार में अधिकारियों के साथ गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की तथा आगामी रमजान माह एवं होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए4
- उन्नाव की नहर की बाजार का क्या हाल दोनों तरफ सड़क जाम कोई दुर्घटना होती हे तो कौन जिम्मेवार कही सरकार व्यवस्था करे बाजार की रोड पर ये केशी बाजार1
- उन्नाव में हाई अलर्ट! IG किरण एस. का कड़ा निरीक्षण, कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश लखनऊ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. का उन्नाव दौरा आज चर्चा में रहा। रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचते ही डीएम गौरांग राठी और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। IG ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और आर्मरी, एमटी शाखा, जिम व निर्माणाधीन फायरिंग हॉल का सख्त निरीक्षण किया। इसके बाद कानून व्यवस्था, रमजान और होली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश। उन्नाव में सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह अलर्ट! Co-Editor: Shyam Ji Gupta | SZ News4
- ab tu bhi nahin lagaega kisi bhi rajniti mein1
- कानपुर 17 वर्षीय किशोरी 1 माह से लापता, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई के नाम पर रुपए मांगने का लगाया आरोप,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल,अधिकारियों के दरवाजे खटखटा खटखटा कर थक्क गए परिजन,पुलिस नहीं लगा पाई लापता किशोरी का कोई सुराग.1
- Kanpur:मेक मी प्रिंसेस शोरूम का हुआ शानदार उद्घाटन | kanpur news |1
- कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश !! वादी द्वारा दिया गया वक्तव्य। सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित लूट की घटना संबंधी प्रकरण में अवगत कराना है कि दिनांक 16.02.2026 को श्यामनगर शताब्दी उद्यान मोड़ के पास मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर के उपरांत मारपीट की घटना घटित हुई थी। पीड़ित मो० वाशिद पुत्र साबिर अली निवासी थाना नौबस्ता अपने साथी अरशद खान उर्फ सानू पुत्र मुमताज अहमद निवासी H-44 राजीव नगर मछरिया बाजार थाना नौबस्ता के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई, जिसके पश्चात दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों एवं उनके दो अन्य साथियों द्वारा दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा पीड़ित से तहरीर देने हेतु कहा गया। प्रारंभिक अवस्था में प्रार्थी द्वारा घबराहट एवं मानसिक तनाव के कारण लूट की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात प्रार्थी द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराते हुए तथा वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि प्रथम दृष्टया लूट की सूचना असत्य है। प्रार्थी द्वारा स्पष्ट रूप से लूट की घटना से इंकार किया गया है तथा किसी प्रकार की विधिक कार्रवाई न किए जाने का अनुरोध किया गया है। अतः स्पष्ट किया जाता है कि पीड़ित द्वारा दी गई लिखित सूचना, उपलब्ध साक्ष्यों एवं वादी से की गई वार्ता/पूछताछ के आधार पर प्रथम दृष्टया लूट की घटना असत्य पाई गई है। हालाँकि, मारपीट की घटना में सम्मिलित व्यक्तियों की पहचान एवं घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस एवं स्थानीय अभिसूचना के माध्यम से आवश्यक जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता।1
- उन्नाव के आदर्श नगर के नाले में कितनी गंदगी नगर पालिका की आंखे बंद1