प्रेस विज्ञप्ति टिकरी आज दिनांक 7 नवंबर 2025 भारत स्काउट और गाइड का 75 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। टिकरी-भारत स्काउट और गाइड का 75वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से टिकारी राज इंटर कॉलेज टिकरी में मनाया गया कार्यक्रम का शुरुआत स्काउट गाइड प्रार्थना एवं संस्थापक बेडेन पावेल के चित्र पर माला अर्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त सह जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया। जिला संगठन आयुक्त ने बताया कि बेडेन पावेल के द्वारा भारत में स्काउटिंग की शुरुआत 1909 ईस्वी में किया गया था। लेकिन उस समय से स्काउट गाइड को कई नाम से जाना जाता था जैसे हिंदुस्तान स्काउट गाइड बाय स्काउट गाइड एसोसिएशन बालचर सेवा समिति एक ही संगठन को कई नाम से जाना जाता था। लेकिन भारत आजादी के बाद 7 नवंबर 1950 ई को सभी संगठनों को मिलकर एक एकीकृत राष्ट्रीय संस्था बनाई गई भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने स्काउट गाइड सभी संगठनों को विलय कारण कर 7 नवंबर 1950 ई को पूरे भारत में भारत स्काउट और गाइड संस्था नाम पड़ा उस दिन से आज तक मात्र बीएसजी पूरे भारत में कार्य कर रही है। भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस के मौके पर स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए रंगोली पेंटिंग स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता किया गया एवं बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए भारत स्काउट और गाइड द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया यह रैली टिकारी राज इंटर कॉलेज टेकरी से टिकारी थाना होते हुए बुढ़वा महादेव एवं नगर पालिका स्कूल होते हुए सभा में विलय हो गई । स्काउट गाइड ने 11 नवंबर 2025 को मतदान करने हेतु टिकरी के जनता को घर-घर जाकर जागरूक किया गया। एवं मतदान के दिन स्काउट गाइड को बूथ पर भी वृद्धि जन एवं दिव्यांगों को सहयोग करने हेतु लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बालिका उच्च विद्यालय टिकरी प्रकाश विद्या मंदिर टिकरी नगर पालिका मध्य विद्यालय टिकरी एवं राज इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड ने भाग लिया। जिला मुख्य आयुक्त पुरंदर सावर्णय कार्यक्रम को सराहना करते हुए स्काउट गाइड को उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामना दिए वयस्क आयुक्त डॉक्टर मोहम्मद कलीमुद्दीन अंसारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अख्तर हुसैन राजीव नयन प्रसाद पिंटू कुमार मोहम्मद वासित अली स्काउट विशेष कुमार सूरज कुमार प्रिंस कुमार गोलू कुमार प्रतिज्ञा कुमारी रागिनी कुमारी मनीषा कुमारी प्रियांशु कुमारी प्रिंसी गुप्ता रिया खुशी सोनम आदि उपस्थित थे। गोपाल कुमार जिला संगठन आयुक्त भारत स्काउट और गाइड गया जी बिहार

- नवादा विधि महाविद्यालय में अवैध वसूली उजागर करने वाले छात्र का रिजल्ट तो मिला, पर 12 दिन से CLC गायब—क्या सवाल पूछना बना गुनाह, और कॉलेज प्रशासन कर रहा अपनी ही चाल? #reelviral #viralvideo #ugc #gaya #bihar #BiharNews #District #DistrictAdministration #viralchallenge #shashipratapsahi #magadh #MagadhUniversity #नवादाविधि #Nawada #law #lawcollege #nawadalawcollege #Corruption #education #bar #BarCouncil1
- नालन्दा जिला के मघड़ा स्थित शितला माँ मंदीर में पुजा के दौरान भगदड़। आठ लोगों की गई जान। बीस से अधिक लोगों की घायल होने की संभावना।1
- गया जंक्शन से लावारिस बैग से भारी मात्रा मे कछुआ बरामद1
- अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी का ऐतिहासिक गांधी मैदान जिसमें नगर निगम के कूड़े का अम्बार, नालियों का पानी, गंदगी, सूखा तालाब, शहर का एक मात्र जर्जर हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम तथा इसके चारों ओर के बाउंड्रीवाल के अतिक्रमण रहने से इसकी ऐतिहासिक और गौरवशाली अतीत धूमिल हो रही है। आज काँग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता गयाजी गाँधी मैदान के गेट नंबर 07 धरना स्थल पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर गांधी मैदान को साफ़ और स्वच्छ रखने, इसके उत्तरी भाग में संग्रहालय के बगल से गया नगर निगम के कूड़ा के अम्बार को हटाने, गौरवशाली गांधी मंडप को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने, शहर का एक मात्र हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का जीर्णोद्धार करने, नेता जी सुभाषचन्द्र बोस एवं शहीद बैकुण्ठ शुक्ल गेट का जीर्णोद्धार कर इस पर दोनों महामानव की प्रतिमा लगाने की मांग राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि गयाजी का गांधी मैदान गया नगर विधायक एवं गया नगर निगम के वर्षों से फंड खपाने, राशि का लूट एवं दुरुपयोग करने का चारागाह बना हुआ है, इस मैदान में विकास, घेराबंदी, तालाब का जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, बच्चों के पार्क, फूल घास लगाने आदि के नाम पर इसमें अभी तक करोड़ों- करोड़ खर्च किया गया परंतु कुछ भी जमीन पर नजर नहीं आता है। नेताओं ने कहा कि एक समय में गयाजी गांधी मैदान पटना गांधी मैदान की तरह चारो ओर से खुला और नजर आता था, परंतु आज इसके चारों ओर केंद्र और राज्य सरकारों के कई भवन बनने तथा बाउंड्रीवाल के चारो ओर अतिक्रमण से इसका अतीत मिटता जा रहा है। नेताओं ने कहा कि इसे अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु पटना उच्च न्यायालय में पि आई एल भी किया गया था, जिसमें यह फैसला हुआ था कि इसका अतिक्रम सरकार द्वारा हटाया जाये तथा इसमें अब कोई भी भवन का निर्माण नहीं कराया जाये, जिसके बाद आगे तो भवन बनना बंद हो गया परंतु पहले से बने भवनों को अभी तक नहीं हटाया गया है। प्रदर्शन में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, गया जिला इंटक महासचिव टिंकू गिरी, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, विशाल कुमार, मुन्ना मांझी आदि ने चरणबध्द आंदोलन चला कर गयाजी गांधी मैदान को देश का अव्वल गांधी मैदान बनाने का संकल्प दोहराया। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- बुधौल के भास्कर कोचिंग सेंटर में सामान्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्रों को किया गया सम्मानित आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधौल में मंगलवार को भास्कर कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।संचालक सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे कोचिंग से लगभग सतर प्रतिशत छात्र छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें सूरज कुमार 449 अंक,अमित कुमार 423 अंक,बिट्टू कुमार 422 अंक,नवीन कुमार 416 अंक,मिन्हाज आलम 416 अंक,अमन कुमार 392 अंक,आर्यन कुमार 389 अंक प्राप्त कर संस्थान के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।सभी छात्र छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से की गई मेहनत व कोशिश करने पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।वहीं शिक्षक सुनील कुमार ने कहा परिस्थित चाहे जैसी भी हो,इंसान को फोकस हमेशा लक्ष्य की तरफ होनी चाहिए तो सफलता जरूर मिलती है।इस मौके पर सभी शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- रफीगंज प्रखंड के कोना गांव के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले छात्र अजय अकेला ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में 423 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम विगत रविवार को जारी हुआ, जिसमें अजय की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अजय अकेला, सुरेंद्र पासवान के पुत्र हैं और उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय खडोखर बलीगांव से दसवीं की पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। अजय ने बताया कि वह रोजाना करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय कर भादवा में कोचिंग पढ़ने जाते थे। अपनी सफलता का श्रेय अजय ने अपने पिता सुरेंद्र पासवान, माता किरण देवी, विद्यालय के शिक्षकों एवं कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। अजय का सपना है कि वह आगे चलकर बिहार पुलिस में दरोगा बनकर समाज और देश की सेवा करें। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शिक्षकों ने मेडल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया। अजय की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार को गोह थाना क्षेत्र के NH 120 गया-दाउदनगर मुख्य पथ पर कैथी बेनी के समीप हाइवा की टक्कर से एक युवक का मौत हो गया। मृतक युवक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा गांव निवासी रामचंद्र भगत के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है, फिलहाल वह गोह में किराए के मकान में रहकर व्यवसाय करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत भोजपुर के मलिया बाग स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस जैसे ही वह कैथी बेनी मोड़ के समीप पहुँचा की अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुँची डायल 112 की टीम ने घायल युवक को गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया था, जहां के चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, इधर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।1