रफीगंज के पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत 500 ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
रफीगंज के पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत 500 ग्रामीणों को डस्टबिन वितरित किए गए रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
- रफीगंज प्रखंड के कोना गांव के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले छात्र अजय अकेला ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में 423 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम विगत रविवार को जारी हुआ, जिसमें अजय की सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अजय अकेला, सुरेंद्र पासवान के पुत्र हैं और उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय खडोखर बलीगांव से दसवीं की पढ़ाई की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। अजय ने बताया कि वह रोजाना करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय कर भादवा में कोचिंग पढ़ने जाते थे। अपनी सफलता का श्रेय अजय ने अपने पिता सुरेंद्र पासवान, माता किरण देवी, विद्यालय के शिक्षकों एवं कोचिंग संस्थान के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। अजय का सपना है कि वह आगे चलकर बिहार पुलिस में दरोगा बनकर समाज और देश की सेवा करें। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शिक्षकों ने मेडल पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया। अजय की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार को गोह थाना क्षेत्र के NH 120 गया-दाउदनगर मुख्य पथ पर कैथी बेनी के समीप हाइवा की टक्कर से एक युवक का मौत हो गया। मृतक युवक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा गांव निवासी रामचंद्र भगत के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है, फिलहाल वह गोह में किराए के मकान में रहकर व्यवसाय करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत भोजपुर के मलिया बाग स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस जैसे ही वह कैथी बेनी मोड़ के समीप पहुँचा की अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुँची डायल 112 की टीम ने घायल युवक को गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया था, जहां के चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, इधर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- बुधौल के भास्कर कोचिंग सेंटर में सामान्य समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट छात्र छात्रों को किया गया सम्मानित आमस:- आमस प्रखंड क्षेत्र स्थित बुधौल में मंगलवार को भास्कर कोचिंग सेंटर में मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।संचालक सुबोध कुमार ने बताया कि हमारे कोचिंग से लगभग सतर प्रतिशत छात्र छात्रों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं।जिसमें सूरज कुमार 449 अंक,अमित कुमार 423 अंक,बिट्टू कुमार 422 अंक,नवीन कुमार 416 अंक,मिन्हाज आलम 416 अंक,अमन कुमार 392 अंक,आर्यन कुमार 389 अंक प्राप्त कर संस्थान के साथ साथ अपने माता पिता का नाम रौशन किया है।सभी छात्र छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान शिक्षक रवि कुमार ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगर ईमानदारी से की गई मेहनत व कोशिश करने पर मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है।वहीं शिक्षक सुनील कुमार ने कहा परिस्थित चाहे जैसी भी हो,इंसान को फोकस हमेशा लक्ष्य की तरफ होनी चाहिए तो सफलता जरूर मिलती है।इस मौके पर सभी शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।1
- Post by Ajay Juicer4
- Post by Hindustan Express News1
- लार पंचकल्याणक महोत्सव : तीसरे दिन धूमधाम से मनाया जन्म कल्याणक1
- Bihar board is Kaam Kiya Bihar board ka ank Diya Hai R ke pass kar diya aur kya fail kar diya karo Sunday ke copy jaanch Karke diesel se Jari1
- रफीगंज प्रखंड के ढोसिला पंचायत अंतर्गत पिपराही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सराहनीय पहल की गई। वार्ड सदस्य अनीता कुमारी एवं वार्ड प्रतिनिधि सह अधिवक्ता (सिविल कोर्ट औरंगाबाद) बबलू यादव के नेतृत्व में 500 ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन का वितरण किया गया। इस मौके पर बबलू यादव ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए दोनों प्रकार के डस्टबिन के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरे डस्टबिन का उपयोग गीले कचरे के लिए तथा नीले डस्टबिन का उपयोग सूखे कचरे के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग सही तरीके से कचरे का निपटान करें, तो न केवल घर बल्कि पूरा गांव स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।1