Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajay Juicer
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Ajay Juicer4
- रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राज्य स्वास्थ्य समिति के अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए गार्डासिल (एचपीवी वैक्सीन) का टीका लगाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को यह टीका दिया जा रहा है, जिससे भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, बीसीएम सनी कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, एएनएम आशा सिन्हा, रंजना कुमारी, दावन तिग्गा, वैजयंती माला और सुमन कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बच्चियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ दिलाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करें।1
- आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल बाजार के पास सोमवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन में हाइ वॉल्टेज प्रभावित तार में सटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी कामेश्वर यादव के रूप में की गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर वाहन ने बुधौल बाजार के पास सड़क किनारे साइड करने के दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार वाहन के ऊपर हिस्सा में सट गया जिसके चपेट में आने से चालक को दाहिने पैर के एक अंगुली पूरी तरह जल और दाहिने कंधा के पास भी जल गया साथ ही वाहन के टायर भी बलास्ट कर गया।जिसे देखते ही आस पास के लोगों को साफी भीड़ लग गई।जिसे बिजली विभाग को सूचना देखकर बिजली कटवाया गया और ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर आमस सीएचसी में भर्ती करवा दिया।जहां इलाज रत है।1
- Post by Hindustan Express News1
- गोह(औरंगाबाद) मंगलवार को गोह थाना क्षेत्र के NH 120 गया-दाउदनगर मुख्य पथ पर कैथी बेनी के समीप हाइवा की टक्कर से एक युवक का मौत हो गया। मृतक युवक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा गांव निवासी रामचंद्र भगत के 35 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है, फिलहाल वह गोह में किराए के मकान में रहकर व्यवसाय करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत भोजपुर के मलिया बाग स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस जैसे ही वह कैथी बेनी मोड़ के समीप पहुँचा की अनियंत्रित हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुँची डायल 112 की टीम ने घायल युवक को गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया था, जहां के चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, इधर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- हसपुरा औरंगाबाद, टाल पंचायत में बंधु बिगहा में विद्यालय का उद्घाटन किया गया हसपुरा प्रखंड के टाल पंचायत के बंधू बिगहा गांव में नव सृजित प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख श्रीनिवास सिंह एवं अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय पाती में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और पुरस्कार स्वरूप कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अजीत कुमार ने कहा कि एक शिक्षक के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण होता है, जब छोटे-छोटे बच्चों को प्रथम कक्षा से शिक्षित कर आठवीं तक पहुंचाया जाता है। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार का आयोजन पहले नहीं होता था, लेकिन इस वर्ष प्रधानाचार्य के प्रयास से बच्चों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।1
- Post by Hindustan Express News1