logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया कला खीरी: -जिला लखीमपुर खीरी के पलिया कल के थाना क्षेत्र बड़ा गांव में एक ही रात में ताबड़तोड़ तीन घरों में हुई चोरियां। मेहनत मजदूरी कर अपने जीवन यापन करने वाले रहबून निशा पत्नी मुफीद खान अतरिया बड़ागांव निवासी, सत्तन खान अतरिया बड़ागांव निवासी, अल्लन खान बड़ागांव निवासी ने बताया कि वह हापुड़ गन्ना छीलने परिवार के साथ चले गए थे जब वह वापस घर आए घर का मुख्य द्वार खोला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई ।उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा हुआ है। यह चोरी मुख्य द्वार को ना तोड़कर छत पर चढ़कर खिड़की और जीने के दरवाजे से चोरी की गई जिसमें अल्लन खान बड़ागांव निवासी ने बताया कि वह अपनी बेटी के शादी के लिए करीब 8 से 10 लाख का सोना, 7 से 8 लाख की चांदी, नगदी उदा ले गए।अल्लन खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लगभग 10 लाख के जेवर और नगदी इकट्ठा कर रखी थी और उन्होंने अपनी एक बेटे की शादी की थी जिसके बहू के जेवर करीब 10 लाख रुपए के थे जो चोर चुरा ले गए। यही कर रबू निशा पत्नी मुफीद खान के घर से भी लगभग 10 से 12 लख रुपए के माल और जेवरात चोर चुरा ले गए। सत्तन खान भी बताया कि करीब 10 से 12 लख रुपए की चोरी उनके भी घर में हुई है।पीड़ितों ने मौके पर इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस घटना की छानबीन कर रही है फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है पीड़ितों ने अपने चोरी हुए जेवरात और नगदी की तहरीर पलिया कोतवाली में दे दी है। इन पीड़ितों का कहना है कि हमारी पूरी जिंदगी की गाढी कमाई चोर चुरा ले गए हैं शासन प्रशासन से हमारा निवेदन है कि इन चोरों को पड़कर जो भी हमारा माल नगदी चोरी हुआ उसको वापस दिलाएं। अल्लन खान ने बताया कि अगले महीने हमारी बेटी की शादी थी अगर गहने जेवरात हमको नहीं मिले तो हमारी बेटी की शादी टूट जाएगी चोर ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं लगातार हो रही ताबड़तोड़ चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि 7 तारीख को तहरीर दी थी अभी तक हमारा मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

5 hrs ago
user_Sanjay Kumar
Sanjay Kumar
पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

पलिया कला खीरी: -जिला लखीमपुर खीरी के पलिया कल के थाना क्षेत्र बड़ा गांव में एक ही रात में ताबड़तोड़ तीन घरों में हुई चोरियां। मेहनत मजदूरी कर अपने जीवन यापन करने वाले रहबून निशा पत्नी मुफीद खान अतरिया बड़ागांव निवासी, सत्तन खान अतरिया बड़ागांव निवासी, अल्लन खान बड़ागांव निवासी ने बताया कि वह हापुड़ गन्ना छीलने परिवार के साथ चले गए थे जब वह वापस घर आए घर का मुख्य द्वार खोला तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई ।उन्होंने देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा हुआ है।

यह चोरी मुख्य द्वार को ना तोड़कर छत पर चढ़कर खिड़की और जीने के दरवाजे से चोरी की गई जिसमें अल्लन खान बड़ागांव निवासी ने बताया कि वह अपनी बेटी के शादी के लिए करीब 8 से 10 लाख का सोना, 7 से 8 लाख की चांदी, नगदी उदा ले गए।अल्लन खान ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लगभग 10 लाख के जेवर और नगदी इकट्ठा कर रखी थी और उन्होंने अपनी एक बेटे की शादी की थी जिसके बहू के जेवर करीब 10 लाख रुपए के थे जो चोर चुरा ले

गए। यही कर रबू निशा पत्नी मुफीद खान के घर से भी लगभग 10 से 12 लख रुपए के माल और जेवरात चोर चुरा ले गए। सत्तन खान भी बताया कि करीब 10 से 12 लख रुपए की चोरी उनके भी घर में हुई है।पीड़ितों ने मौके पर इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस घटना की छानबीन कर रही है फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है पीड़ितों ने अपने चोरी हुए जेवरात और नगदी की तहरीर पलिया कोतवाली में दे दी है। इन पीड़ितों का कहना है कि हमारी पूरी जिंदगी की

गाढी कमाई चोर चुरा ले गए हैं शासन प्रशासन से हमारा निवेदन है कि इन चोरों को पड़कर जो भी हमारा माल नगदी चोरी हुआ उसको वापस दिलाएं। अल्लन खान ने बताया कि अगले महीने हमारी बेटी की शादी थी अगर गहने जेवरात हमको नहीं मिले तो हमारी बेटी की शादी टूट जाएगी चोर ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं लगातार हो रही ताबड़तोड़ चोरी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ितों का कहना है कि 7 तारीख को तहरीर दी थी अभी तक हमारा मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक तरफ पलिया पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है बाबजूद उसके अवैध मादक पदार्थ का धंधा चरम पर अपने पैर पसार चुका है,इसी क्रम में बुधवार को समय लगभग 5:30 बजे शाम को पलिया नगर के बाईपास रोड पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने कुछ दबंग स्मैकियों ने एक नेपाली युवक को जमकर पीटा और जबरन खींच कर ले गए साथ में,उक्त दबंगों पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई।
    1
    जनपद खीरी के पलिया तहसील क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक तरफ पलिया पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है बाबजूद उसके अवैध मादक पदार्थ का धंधा चरम पर अपने पैर पसार चुका है,इसी क्रम में बुधवार को समय लगभग 5:30 बजे शाम को पलिया नगर के बाईपास रोड पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने कुछ दबंग स्मैकियों ने  एक नेपाली युवक को जमकर पीटा और जबरन खींच कर ले गए साथ में,उक्त दबंगों पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rida
    2
    Post by Rida
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पलिया कलां = अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। ​जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण में पलिया थाना प्रभारी श्री पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सदाकत अली पुत्र शराफत अली को धर दबोचा। ​तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15,000/- रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 69/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मामला पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया है। ​22 वर्षीय आरोपी सदाकत अली (निवासी मोहल्ला माहिगिरान II, पलिया पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उस पर पहले से ही पलिया थाने में एनडीपीएस और बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। ​उ०नि० श्री प्रेमनारायण सरोज ​उ०नि० आदित्य कुमार ​कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, अनुज कुमार और अमन राय
    2
    पलिया कलां = अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है।
​जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी, श्रीमती ख्याति गर्ग के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण में पलिया थाना प्रभारी श्री पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सदाकत अली पुत्र शराफत अली को धर दबोचा।
​तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 4.45 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 15,000/- रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 69/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मामला पंजीकृत कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया है।
​22 वर्षीय आरोपी सदाकत अली (निवासी मोहल्ला माहिगिरान II, पलिया पुराना हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उस पर पहले से ही पलिया थाने में एनडीपीएस और बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।
​उ०नि० श्री प्रेमनारायण सरोज
​उ०नि० आदित्य कुमार
​कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, अनुज कुमार और अमन राय
    user_Aman kumar gupta
    Aman kumar gupta
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पलिया कलां खीरी=खीरी जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी, ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलिया पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पलिया, पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए सदाकत अली पुत्र शराफत अली को धर दबोचा। अभियुक्त सदाकत अली, जो कि मोहल्ला माहिगिरान II, कस्बा व थाना पलिया का निवासी है, के पास से तलाशी के दौरान कुल 4.45 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 15,000 रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सदाकत अली के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना पलिया में मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 69/2026 के अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के स्मैक तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
    1
    पलिया कलां खीरी=खीरी जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक खीरी,  ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलिया पुलिस ने एक नफर अभियुक्त को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पलिया, पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए सदाकत अली पुत्र शराफत अली को धर दबोचा। अभियुक्त सदाकत अली, जो कि मोहल्ला माहिगिरान II, कस्बा व थाना पलिया का निवासी है, के पास से तलाशी के दौरान कुल 4.45 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 15,000 रुपये आंकी जा रही है।
गिरफ्तार किए गए 22 वर्षीय अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सदाकत अली के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना पलिया में मुकदमे दर्ज हैं। ताजा मामले में पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 69/2026 के अंतर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी की विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, उपनिरीक्षक आदित्य कुमार, कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल अमन राय शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के स्मैक तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
    user_FH.NEWS
    FH.NEWS
    Classified ads newspaper publisher पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सावधान! ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, पलिया में CSC संचालक से 25 हजार की धोखाधड़ी पलिया-खीरी (11 मार्च 2026): अगर आप जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक हैं या ऑनलाइन लेनदेन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील अंतर्गत ग्राम पट्टी पतवारा से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर ठग ने बड़ी चालाकी से एक संचालक को अपना शिकार बनाया। क्या है पूरा मामला? पीड़ित संचालक अर्पित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। उसने ₹25,000 ट्रांसफर कराने की बात कही और एक QR कोड दिखाया। अर्पित ने जैसे ही उस कोड पर ₹25,000 ट्रांसफर किए, आरोपी पैसे देने के बजाय बहाने बनाने लगा और इधर-उधर देखने लगा। मौके पर पकड़ा गया आरोपी पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी ने चतुराई से दुकान से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर भागने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल? पीड़ित अर्पित कुमार का कहना है कि घटना को दूसरा दिन बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक उनके पैसे वापस नहीं मिले हैं। अर्पित ने यह भी आरोप लगाया कि यह व्यक्ति पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना निशाना बना चुका है। "उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा किया जाता है, लेकिन इन बेखौफ ठगों के बुलंद हौसले प्रशासनिक मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका पैसा कब तक वापस मिलता है।"
    1
    सावधान! ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, पलिया में CSC संचालक से 25 हजार की धोखाधड़ी
पलिया-खीरी (11 मार्च 2026): अगर आप जन सेवा केंद्र (CSC) संचालक हैं या ऑनलाइन लेनदेन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए चेतावनी है। लखीमपुर खीरी जिले की पलिया तहसील अंतर्गत ग्राम पट्टी पतवारा से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर ठग ने बड़ी चालाकी से एक संचालक को अपना शिकार बनाया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित संचालक अर्पित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। उसने ₹25,000 ट्रांसफर कराने की बात कही और एक QR कोड दिखाया। अर्पित ने जैसे ही उस कोड पर ₹25,000 ट्रांसफर किए, आरोपी पैसे देने के बजाय बहाने बनाने लगा और इधर-उधर देखने लगा।
मौके पर पकड़ा गया आरोपी
पैसे ट्रांसफर होते ही आरोपी ने चतुराई से दुकान से निकलकर अपनी गाड़ी पर बैठकर भागने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने पर पलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल?
पीड़ित अर्पित कुमार का कहना है कि घटना को दूसरा दिन बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक उनके पैसे वापस नहीं मिले हैं। अर्पित ने यह भी आरोप लगाया कि यह व्यक्ति पहले भी कई लोगों को इसी तरह अपना निशाना बना चुका है।
"उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति का दावा किया जाता है, लेकिन इन बेखौफ ठगों के बुलंद हौसले प्रशासनिक मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और पीड़ित को उसका पैसा कब तक वापस मिलता है।"
    user_Firdosh journalist
    Firdosh journalist
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन व रात में करते हैं खनन,बरसोला कला,जसनगर, कौड़ियाला घाट, दिन-रात करते हैं खनन आखिर क्यों मेहरबान है इन पर प्रशासन
    1
    खनन माफिया के हौसले बुलंद दिन व रात में करते हैं खनन,बरसोला कला,जसनगर, कौड़ियाला घाट, दिन-रात करते हैं खनन आखिर क्यों मेहरबान है इन पर प्रशासन
    user_News live 24
    News live 24
    पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    4
    39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था।
समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं।
उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    user_Gaurav gupta
    Gaurav gupta
    रिपोर्टर पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Rida
    1
    Post by Rida
    user_Rida
    Rida
    Local News Reporter पलिया, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.