39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान
करना था। समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और
दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में
कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
- थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत नाबालिक लडकी से दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी1
- 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पलिया द्वारा आयोजित भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB), पलिया की सीमा चौकी सुंडा एवं बनकटी में आयोजित पाँच दिवसीय भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक, मानसिक तथा शैक्षणिक तैयारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन प्रदान करना था। समापन समारोह के अवसर पर वाहिनी कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट महोदय ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों की भर्ती प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता परीक्षण, लिखित परीक्षा तथा चिकित्सा परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान वाहिनी के प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागी युवाओं को शारीरिक दक्षता अभ्यास, दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, चिकित्सा परीक्षण से संबंधित जानकारी तथा लिखित परीक्षा की तैयारी के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट श्री रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सीमा क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने और उन्हें सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।4
- • सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर भरे जाएं • अगर 2 हफ्ते ऐसा ही चला तो हमें आपको कंडे और लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा - अखिलेश यादव1
- लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे को औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर अपनी ही माँ, उर्मिला देवी (58 वर्ष) की गला दबाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटकाने का संगीन आरोप है। यह घटना बीते 17 फरवरी को ग्राम दीक्षितपुर में हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा इस पर इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें लखनऊ और खीरी में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान और उनकी टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।2
- Kisan Ekta jindabad Jay congress Jay samajwad1
- पलिया पुलिस का बड़ा एक्शन: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर, नकदी व बाइक बरामद राष्ट्रीय भारत संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां-खीरी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर (स्मैक), भारी मात्रा में नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान 27,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,600 रुपये नेपाली मुद्रा, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 31 CJ 4442) भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सिंघिया कस्बा थाना पलिया तथा उमेश राना पुत्र रामपुरन निवासी वार्ड नंबर 8 धनगढ़ी, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीरज की उम्र लगभग 25 वर्ष और उमेश की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में थाना पलिया में मु.अ.सं. 66/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा तथा कांस्टेबल अनुज कुमार व अमन राय शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है, ताकि क्षेत्र में नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।1
- पलिया कलां खीरी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए थाना पलिया पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर इन तस्करों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी सिंघहिया कस्बा, थाना पलिया और उमेश राना पुत्र रामपूरन, निवासी वार्ड नंबर 8, धनगढ़ी, जनपद कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नीरज की उम्र लगभग 25 वर्ष और उमेश की उम्र लगभग 20 वर्ष है। अभियुक्तों की तलाशी के दौरान न केवल स्मैक बरामद हुई, बल्कि उनके पास से तस्करी से अर्जित की गई भारी नगदी भी मिली है। पुलिस ने इनके पास से 27,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,600 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है। इसके अतिरिक्त, तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक एफजेड मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP 31CJ 4442) को भी जब्त किया गया है। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पलिया में मु०अ०सं० 66/2026 के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा और कांस्टेबल अनुज कुमार व अमन राय शामिल रहे। पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है ताकि क्षेत्र से नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।1
- अविवाहित सूरज प्रकाश मुस्लिम आबादी के बीच रहते थे, उनकी मृत्यु के बाद पड़ोसियों ने पिंडदान से लेकर अंतिम यात्रा तक की जिम्मेदारी निभाई, कंधा देकर अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार में परिवार की भूमिका निभाई1