Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aaj Bihar mein Tejasvi Yadav ji se milane pahunche mananiy Sansad Rahul Gandhi ji Kisan Ekta jindabad Jay congress Jay samajwad
Mandeep Singh
Aaj Bihar mein Tejasvi Yadav ji se milane pahunche mananiy Sansad Rahul Gandhi ji Kisan Ekta jindabad Jay congress Jay samajwad
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- • सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सिलेंडर भरे जाएं • अगर 2 हफ्ते ऐसा ही चला तो हमें आपको कंडे और लकड़ी का इंतजाम करना पड़ेगा - अखिलेश यादव1
- लखीमपुर खीरी जिले के थाना मैगलगंज पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी अभियुक्त योगेश उर्फ नन्हे को औरंगाबाद चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पर अपनी ही माँ, उर्मिला देवी (58 वर्ष) की गला दबाकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को पंखे से लटकाने का संगीन आरोप है। यह घटना बीते 17 फरवरी को ग्राम दीक्षितपुर में हुई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा इस पर इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें लखनऊ और खीरी में हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान और उनकी टीम ने विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।2
- Kisan Ekta jindabad Jay congress Jay samajwad1
- पलिया पुलिस का बड़ा एक्शन: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर, नकदी व बाइक बरामद राष्ट्रीय भारत संवाददाता आनंद गोस्वामी पलिया कलां-खीरी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से ब्राउन शुगर (स्मैक), भारी मात्रा में नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। तलाशी के दौरान 27,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,600 रुपये नेपाली मुद्रा, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 31 CJ 4442) भी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी सिंघिया कस्बा थाना पलिया तथा उमेश राना पुत्र रामपुरन निवासी वार्ड नंबर 8 धनगढ़ी, जिला कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीरज की उम्र लगभग 25 वर्ष और उमेश की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में थाना पलिया में मु.अ.सं. 66/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल धनश्याम शर्मा तथा कांस्टेबल अनुज कुमार व अमन राय शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है, ताकि क्षेत्र में नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह खत्म किया जा सके।1
- महिला आरक्षण बिल की उड़ी धज्जियां; 112 डायल के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही गमछा धारी छुट भइया वृद्ध महिला को घर से निकालने वालों पर नहीं हो पाई करवाई अगर सामने की दुकान पर खाना ले जाए सीसीटीवी फुटेज तो हो सकता है बड़ा खुलासा दबंगों पर हो सकती है कार्रवाही महिला को तकरीबन सुबह 11:00 बजे के आसपास उसका सामान और उसको घर से बाहर निकाल दिया गया किंतु शाम तक कोई सुनवाई नहीं हुई मामला पटीहन ऐंठपुर पलिया कला जिला लखीमपुर खीरी यूपी का बताया जा रहा है जहां पर दबंगों ने एक बुजुर्ग महिला का सामान सड़क पर फेंक कर किया उसके घर में कब्जा स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पिछले 5 वर्षों से उसी घर में रह रही थी मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है मामला विचाराधीन होने के बावजूद भी दबंगों ने बुजुर्ग महिला को किया घर से बाहर सड़क पर पड़ी बेबस बुजुर्ग महिला पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर विनती भी लेकिन कोई सुनवाई नहीं, मौके पर पहुंची पुलिस विवेचना में जुटी फिलहाल खबर लिखे जाने तक ना तो पुलिस ने महिला को उसे घर में शिफ्ट किया और न ही दबंग पर कोई कार्रवाई हुई अगर वृद्ध महिला को नहीं मिला न्याय तो जल्द ही गरीबों के मसीहा रोमी साहनी से लगाएगी न्याय की गुहार1
- पलिया कलां खीरी। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलिया पुलिस को मंगलवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए थाना पलिया पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष पलिया पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर इन तस्करों को दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नीरज कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी सिंघहिया कस्बा, थाना पलिया और उमेश राना पुत्र रामपूरन, निवासी वार्ड नंबर 8, धनगढ़ी, जनपद कैलाली (नेपाल) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नीरज की उम्र लगभग 25 वर्ष और उमेश की उम्र लगभग 20 वर्ष है। अभियुक्तों की तलाशी के दौरान न केवल स्मैक बरामद हुई, बल्कि उनके पास से तस्करी से अर्जित की गई भारी नगदी भी मिली है। पुलिस ने इनके पास से 27,000 रुपये भारतीय मुद्रा और 2,600 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है। इसके अतिरिक्त, तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक एफजेड मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP 31CJ 4442) को भी जब्त किया गया है। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पलिया में मु०अ०सं० 66/2026 के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामजीत यादव, उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, महिला उपनिरीक्षक निशा शुक्ला, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा और कांस्टेबल अनुज कुमार व अमन राय शामिल रहे। पुलिस अब इन तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है ताकि क्षेत्र से नशे के इस अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।1
- पलिया पुलिस द्वारा अपराधियों और नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर/स्मैक) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में की गई। पलिया थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है। नीरज कुमार शर्मा (उम्र 25 वर्ष), निवासी मोहल्ला सिंघहिया, कस्बा व थाना पलिया। उमेश राना (उम्र 20 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 8 धनगढ़ी, थाना कैलाली, जनपद कैलाली (नेपाल)। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है: स्मैक: कुल 26.80 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80,000 रुपये)। नकदी: बिक्री के 27,000 भारतीय रुपये और 2,600 नेपाली रुपये। वाहन: एक अदद मोटरसाइकिल (FZS), नंबर UP 31CJ 4442 (एम.वी. एक्ट के तहत सीज)। अन्य: एक सैमसंग एंड्रॉइड मोबाइल फोन। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना पलिया में मु.अ.सं. 66/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS Act में मामला दर्ज किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों तस्करों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया गया है। व.उ.नि. रामजीत यादव, उ.नि. प्रेमनारायण सरोज, म.उ.नि. सुश्री निशा शुक्ला, हे.कां. घनश्याम शर्मा, कां. अनुज कुमार और कां. अमन राय शामिल रहे।2
- अविवाहित सूरज प्रकाश मुस्लिम आबादी के बीच रहते थे, उनकी मृत्यु के बाद पड़ोसियों ने पिंडदान से लेकर अंतिम यात्रा तक की जिम्मेदारी निभाई, कंधा देकर अर्थी को श्मशान घाट तक पहुंचाया और अंतिम संस्कार में परिवार की भूमिका निभाई1