Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shiv puri dham thekda puliya ke aas paas faili avyvasthon ko lekar yuva raper kuldeepsingh bana rapper ne bana dala rap song jo ki Kota administration ki laaparvahi ko ujagar sa karta dikh raha hai aap sabhi ki kya raay hai
VKH NEWS
Shiv puri dham thekda puliya ke aas paas faili avyvasthon ko lekar yuva raper kuldeepsingh bana rapper ne bana dala rap song jo ki Kota administration ki laaparvahi ko ujagar sa karta dikh raha hai aap sabhi ki kya raay hai
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध कोटा शहर में 21 और 22 फरवरी 2026 को कोटा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग कोटा के तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय महोत्सव शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों और चंबल रिवर फ्रंट पर आयोजित होगा। कार्यक्रम माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सान्निध्य में संपन्न होगा। महोत्सव में संस्कृति, परंपरा, पर्यटन, कला, संगीत और खानपान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विशेष आकर्षणों में श्री गणेश महाशृंगार एवं वंदना, चंबल माता की महाआरती व दीपदान, हेरिटेज वॉक, कचौरी फेस्ट, कोटा दंगल और सेलिब्रिटी नाइट शामिल हैं। 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 8 बजे गोदावरी धाम में श्री गणेश वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी इसके बाद लोकल टैलेंट हंट, मार्शल आर्ट प्रतियोगिताएं, सुरीला कोटा, घूमर नृत्य की प्रस्तुतियां और शाम को चंबल महाआरती व दीपदान आयोजित होगा। रात्रि 7 बजे सेलिब्रिटी नाइट चंबल रिवर फ्रंट पर आकर्षण का केंद्र रहेगी। 22 फरवरी रविवार को प्रातः 7 बजे श्री मथुराधीश मंदिर से गढ़ पैलेस होते हुए हेरिटेज वॉक निकाली जाएगी साथ ही कचौरी फेस्ट, निराली कोटा, देसी व्यंजन फूड पार्क, म्हारो राजस्थान, कोटा फिल्म फेस्टिवल, अनप्लग्ड म्यूजिक शो और कोटा डोरिया फैशन शो जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। रात्रि 8:30 बजे दशहरा मैदान में मेगा सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन के दौरान फूड कोर्ट, दीदी की हाट, फोटो एग्जीबिशन, बोट राइडिंग, लोककला रंग कार्यशाला, फ्लावर शो तथा स्वदेशी कोटा के अंतर्गत ऑर्गेनिक खेती और मिलेट्स उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। किशोर सागर तालाब पर बैंड वादन कार्यक्रम भी आयोजित होगा। प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी या साफा बांधकर कार्यक्रम में शामिल हों और कोटा की सांस्कृतिक विरासत को गौरवान्वित करें। कोटा महोत्सव 2026 को शहर की पहचान और पर्यटन को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा1
- कोटा। शहर में बिजली वितरण कंपनी KEDL की लापरवाही से आमजन परेशान नजर आ रहा है। कई इलाकों में लोगों के बिजली कनेक्शन अब तक नहीं लग पाए हैं, तो कहीं-कहीं महीनों से बिजली आपूर्ति बंद है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को नियमित रूप से बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार कंपनी के कार्यालयों और शिकायत केंद्रों पर शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके घरों में मीटर तक नहीं लगे हैं, फिर भी हर महीने बिल थमा दिया जाता है।1
- रेल्वे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का करना पड़ रहा सामना बारां जिले के अंता में रेल्वे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले नहीं होने के कारण ट्रेन में सफर करने वाले रिजर्वेशन यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे वही कई बार तो यात्रियों की डिब्बा तलाश करने के चक्कर में ट्रेन तक छूट जाती हे इसके बाउजूद रेलवे विभाग द्वारा इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा हे । बता दे कि अंता विधान सभा क्षेत्र होने के बाउजूद यहां रेलवे स्टेशन पर अभी तक कोच डिस्प्ले की सुविधा नहीं की गई हे जबकि यहां कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हे जिनमें रोजाना कई यात्री सफर करते हे । यात्रियों का कहना हे कि रात्रि के समय रिजर्वेशन कोच ढूंढने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हे इसके लिए सामानों सहित बच्चों को साथ लेकर इधर उधर दौड़ लगानी पड़ती हे जिसके चलते कई बार ट्रेन छूट जाती हे । दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले लगाने को लेकर रेलवे विभाग के डीआरएम को भी अवगत कराया जा चुका इसके बाउजूद इस समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा ओर इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा हे ।1
- bhai bhai 🤣🤣1
- Post by Etv9 national news1
- रामगंजमंडी में एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुर्घटना रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पंचमुखी पुलिया के सामने हुई।1
- Post by VKH NEWS1
- कोटा। लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के प्रवास के दौरान सांगोद विधानसभा के कनवास में करीब 37 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132 केवी जीएसएस का भी लोकार्पण किया गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री Heeralal Nagar सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। प्रवास के दौरान स्पीकर बिरला लाडपुरा क्षेत्र के कसार और मंडलिया में भी विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह प्रवास क्षेत्रीय विकास को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- Post by Etv9 national news1