Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajasthan 🎙️ Dungarpur-डूंगरपुर में एक करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा
Etv9 national news
Rajasthan 🎙️ Dungarpur-डूंगरपुर में एक करोड़ के जेवर चोरी का खुलासा
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Etv9 national news1
- Post by Balram dev gujjar1
- Post by Shankerkhatanagurjar Shankerkhatanagurjar1
- बजट पर प्रेस वार्ता के दौरान टोंक को 2 दिन में एक बार पानी मिलने का मुद्दा फिर गरमाया, क्या कहा कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी जो की जलदाय मंत्री हैं देखें वीडियो में।1
- Post by VKH NEWS1
- कनवास( कोटा), 14 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद विधानसभा के कनवास में 37 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से बने 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा धूलेट व खजूरना में 33-33 केवी के जीएसएस सहित प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। बिरला ने कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है और घर-घर जल पहुंचाने की दिशा में काम तेज़ी से चल रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 2 वर्ष में ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जैसे स्वीकृत कराए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली मिलना प्रारंभ हो गई है। आज किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली देना सुनिश्चित किया गया है। पहले चूल्हा चौका करते हुए बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बहुत परेशानी होती थी। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा धूलेट में जीएसएस बनने से आवा जीएसएस का लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज का फायदा पूरे पूरे हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा। मांदलिया-कसार में 10 करोड़ से अधिक के कार्य मांदलिया ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा तथा विद्यालयों में नए कक्ष, बाउंड्री और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कसार में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। यहां 50 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। पेयजल समस्या के समाधान और चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि दो वर्षों में ही लाडपुरा क्षेत्र को अनेकों सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। एक पंचायत में करोड़ों रुपए के कामों की शुरूआत इसकी बानगी है। जो बरसों से इस क्षेत्र की समस्याएं थी वो अब एक एक करके पूरी हो रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।1
- ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ ने परकोटे में स्थित प्राचीन जिनालयों की वंदना करने के लिए विहार किया। मार्ग में सी ए डी चौराहे पर स्थित कीर्ति स्तंभ का अवलोकन किया। साथ ही कीर्ति स्तंभ की चारों दिशाओं में उकेरी गई दिगम्बर जैन प्रतिमाओं को देख प्रसन्नता व्यक्त की। पुण्योदय अतिशय क्षेत्र , अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि संघ दशहरा मैदान होते हुए रिवर फ्रंट पहुंचा जहां चंबल नदी, चंबल माता की मूर्ति, विश्व की प्रसिद्ध इमारतों आदि का अवलोकन किया। वहीं से मुनि संघ ने लाडपुरा स्थित दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए जिसके बाद रामपुरा स्थित सभी प्राचीन जिनालयों के दर्शन किए।1
- Post by Etv9 national news1