logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सांगोद के विकास को मिल रही नई गति, पॉलिटेक्निक कॉलेज, 132 जीएसएस की सौगात कनवास( कोटा), 14 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद विधानसभा के कनवास में 37 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से बने 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा धूलेट व खजूरना में 33-33 केवी के जीएसएस सहित प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। बिरला ने कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है और घर-घर जल पहुंचाने की दिशा में काम तेज़ी से चल रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 2 वर्ष में ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जैसे स्वीकृत कराए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली मिलना प्रारंभ हो गई है। आज किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली देना सुनिश्चित किया गया है। पहले चूल्हा चौका करते हुए बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बहुत परेशानी होती थी। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा धूलेट में जीएसएस बनने से आवा जीएसएस का लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज का फायदा पूरे पूरे हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा। मांदलिया-कसार में 10 करोड़ से अधिक के कार्य मांदलिया ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा तथा विद्यालयों में नए कक्ष, बाउंड्री और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कसार में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। यहां 50 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। पेयजल समस्या के समाधान और चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि दो वर्षों में ही लाडपुरा क्षेत्र को अनेकों सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। एक पंचायत में करोड़ों रुपए के कामों की शुरूआत इसकी बानगी है। जो बरसों से इस क्षेत्र की समस्याएं थी वो अब एक एक करके पूरी हो रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_Ravi Samariya
Ravi Samariya
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कनवास( कोटा), 14 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद विधानसभा के कनवास में 37 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से बने 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा धूलेट व खजूरना में 33-33 केवी के जीएसएस सहित प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। बिरला ने कहा कि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है और घर-घर जल पहुंचाने की दिशा में काम तेज़ी से चल रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 2 वर्ष में ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जैसे स्वीकृत कराए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली मिलना प्रारंभ हो गई है। आज किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली देना सुनिश्चित किया गया है। पहले चूल्हा चौका करते हुए बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बहुत परेशानी होती थी। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा धूलेट में जीएसएस बनने से आवा जीएसएस का लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज का फायदा पूरे पूरे हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा। मांदलिया-कसार में 10 करोड़ से अधिक के कार्य मांदलिया ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा तथा विद्यालयों में नए कक्ष, बाउंड्री और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कसार में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। यहां 50 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। पेयजल समस्या के समाधान और चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है। विधायक कल्पना देवी ने कहा कि दो वर्षों में ही लाडपुरा क्षेत्र को अनेकों सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। एक पंचायत में करोड़ों रुपए के कामों की शुरूआत इसकी बानगी है। जो बरसों से इस क्षेत्र की समस्याएं थी वो अब एक एक करके पूरी हो रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।
    1
    कनवास( कोटा), 14 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को सांगोद विधानसभा के कनवास में 37 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान 18 करोड़ रुपए की लागत से बने 132 केवी जीएसएस का लोकार्पण तथा धूलेट व खजूरना में 33-33 केवी के जीएसएस सहित प्रस्तावित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का शिलान्यास किया गया। 
बिरला ने कहा कि  पॉलिटेक्निक महाविद्यालय से ग्रामीण युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ है। किसानों को अब दिन में बिजली मिल रही है और घर-घर जल पहुंचाने की दिशा में काम तेज़ी से चल रहा है। खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है। गर्भवती महिलाओं के पोषण, मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य जांच और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि 2 वर्ष में ही सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 33/11 केवी के 15 नए जैसे स्वीकृत कराए हैं। सांगोद में 400 केवी का जीएसएस बनकर चालू हो गया है। इनसे गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली मिलना प्रारंभ हो गई है। आज किसानों को 6 घंटे दिन में बिजली देना सुनिश्चित किया गया है। पहले चूल्हा चौका करते हुए बिजली ट्रिप कर जाती थी तो बहुत परेशानी होती थी। अब उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिल रही है। खजूरना, गिरधरपुरा धूलेट में जीएसएस बनने से आवा जीएसएस का लोड कम होगा और बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज का फायदा पूरे पूरे हाड़ौती क्षेत्र को मिलेगा।
मांदलिया-कसार में 10 करोड़ से अधिक के कार्य
मांदलिया ग्राम पंचायत में करीब 10 करोड़ 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। 50 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन बनेगा तथा विद्यालयों में नए कक्ष, बाउंड्री और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। हर खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा और 25 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज जैसी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। कसार में भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया गया। यहां 50 लाख रूपए से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। पेयजल समस्या के समाधान और चंबल का पानी खेतों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है।
विधायक कल्पना देवी ने कहा कि दो वर्षों में ही लाडपुरा क्षेत्र को अनेकों सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में हमने जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है उसे पूरा करेंगे। एक पंचायत में करोड़ों रुपए के कामों की शुरूआत इसकी बानगी है। जो बरसों से इस क्षेत्र की समस्याएं थी वो अब एक एक करके पूरी हो रही है। 
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा,  जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, सांगोद प्रधान जयवीर सिंह अमृतकुआं, सुल्तानपुर प्रधान कृष्णा शर्मा भी मौजूद रहे।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ ने परकोटे में स्थित प्राचीन जिनालयों की वंदना करने के लिए विहार किया। मार्ग में सी ए डी चौराहे पर स्थित कीर्ति स्तंभ का अवलोकन किया। साथ ही कीर्ति स्तंभ की चारों दिशाओं में उकेरी गई दिगम्बर जैन प्रतिमाओं को देख प्रसन्नता व्यक्त की। पुण्योदय अतिशय क्षेत्र , अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि संघ दशहरा मैदान होते हुए रिवर फ्रंट पहुंचा जहां चंबल नदी, चंबल माता की मूर्ति, विश्व की प्रसिद्ध इमारतों आदि का अवलोकन किया। वहीं से मुनि संघ ने लाडपुरा स्थित दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए जिसके बाद रामपुरा स्थित सभी प्राचीन जिनालयों के दर्शन किए।
    1
    ज्येष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि योग सागर महाराज ससंघ ने  परकोटे में स्थित प्राचीन जिनालयों की वंदना करने के लिए विहार किया। मार्ग में सी ए डी चौराहे पर स्थित कीर्ति स्तंभ का अवलोकन किया। साथ ही कीर्ति स्तंभ की चारों दिशाओं में उकेरी गई दिगम्बर जैन प्रतिमाओं को देख प्रसन्नता व्यक्त की।
पुण्योदय अतिशय  क्षेत्र , अध्यक्ष  जम्बू जैन सर्राफ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि संघ दशहरा मैदान होते हुए रिवर फ्रंट पहुंचा जहां चंबल नदी, चंबल माता की मूर्ति, विश्व की प्रसिद्ध इमारतों आदि का अवलोकन किया। 
वहीं से मुनि संघ ने लाडपुरा स्थित दिगम्बर जैन शांतिनाथ मंदिर के दर्शन किए जिसके बाद रामपुरा स्थित सभी प्राचीन जिनालयों के दर्शन किए।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद दरा की नाल में जाम की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है। शुक्रवार रात से लंबे जाम के कारण 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से जाम में फंसे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद दरा की नाल में जाम की समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है। शुक्रवार रात से लंबे जाम के कारण 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से जाम में फंसे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा.ट्रक मे लगी आग 8 लेंन दिल्ली बॉम्बे एक्सप्रेसवे पर लगी आग. अग्निश्मन कर्मचारियों सुचना पर पहुचे आग पर पाया काबू
    1
    कोटा.ट्रक मे लगी आग  8 लेंन दिल्ली बॉम्बे 
एक्सप्रेसवे पर लगी आग. अग्निश्मन 
कर्मचारियों सुचना पर पहुचे आग पर  पाया काबू
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास चनाल व जिला अध्यक्ष संजय लोट और रावतभाटा तहसील अध्यक्ष सोहनलाल लोट के निर्देशानुसार विक्रम गोरे ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का मिलन समारोह कार्यक्रम किया आयोजित। जहां पर समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने विक्रम गोरे को माला पहनाकर और सपा पहनाकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का रावतभाटा तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया। रावतभाटा तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विक्रम गोरे ने प्रदेश अध्यक्ष विकास चनाल व जिला अध्यक्ष संजय लोट व तहसील अध्यक्ष सोहन लोट का आभार जताया।
    1
    अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास चनाल व जिला अध्यक्ष संजय लोट और रावतभाटा तहसील अध्यक्ष सोहनलाल लोट के निर्देशानुसार  विक्रम गोरे ने अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का मिलन समारोह कार्यक्रम किया आयोजित। जहां पर समाज के वरिष्ठजन व पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने विक्रम गोरे को माला पहनाकर और सपा पहनाकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा का रावतभाटा तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया। रावतभाटा तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विक्रम गोरे ने प्रदेश अध्यक्ष विकास चनाल व जिला अध्यक्ष संजय लोट व तहसील अध्यक्ष सोहन लोट का आभार जताया।
    user_Pawan Mehar
    Pawan Mehar
    रिपोर्टर रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • बड़गांव। कस्बे में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कस्बे में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। स्थानीय मंदिर परिसर में आयोजित भव्य रात्रि जागरण (भजन संध्या) में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ​भक्ति का प्रवाह: पूरी रात शिव भजनों और धार्मिक गीतों से गुंजायमान रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ वातावरण को शिवमय बना दिया। ​सजावट और उत्साह: कार्यक्रम स्थल को भगवा गुब्बारों और विशेष रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था। महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर भजनों का आनंद लिया। ​सामुदायिक एकता: जागरण में गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को दर्शाता है।
    2
    बड़गांव। कस्बे में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर कस्बे में भक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। स्थानीय मंदिर परिसर में आयोजित भव्य रात्रि जागरण (भजन संध्या) में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।
​भक्ति का प्रवाह: पूरी रात शिव भजनों और धार्मिक गीतों से गुंजायमान रही। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ वातावरण को शिवमय बना दिया।
​सजावट और उत्साह: कार्यक्रम स्थल को भगवा गुब्बारों और विशेष रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया था। महिलाओं और पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होकर भजनों का आनंद लिया।
​सामुदायिक एकता: जागरण में गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को दर्शाता है।
    user_Jitendra nayak
    Jitendra nayak
    रिपोर्टर.राज.पत्रिका अंता, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.