***514 ग्राम गांजा बरामद, 25 वर्षीय अकील गिरफ्तार** 👉रामचन्द्र मिशन पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल फोन भी मिला; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने 514 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार, 1 नवंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सीतापुर-बरेली बाईपास से मोहल्ला सरायकाइयां जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों के पास घेराबंदी कर अकील पुत्र नन्हे उर्फ नब्बू हसन (25 वर्ष), निवासी नई बस्ती, थाना रामचन्द्र मिशन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 514 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में थाना रामचन्द्र मिशन पर मुकदमा अपराध संख्या 202/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 👉इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल सहदेव कुमार और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।

- अजीजगंज श्री रामलीला मेले मे तरंग नाट्य कला मंच के कलाकारों द्वारा सूर्पनखा नासिका भंग, खरदूषण वध, सीता हरण, जटायु मरण, सबरी भक्ति राम सुग्रीव मित्रता बाली वध आदि लीलाओं का मंचन किया गया। सीता हरण तथा शबरी भक्ति की लीलाओं का मंचन देखकर श्रोताओं की आंखों से जलधारा बहने लगी मेला अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता जी, मेला महामंत्री मनीष शर्मा जी, वरिष्ठ मेला प्रबंधक संजय कुमार जी, कोषाध्यक्ष अनुराग चौहान जी, मेला प्रबंध महेश गुप्ता जी तथा समस्त मेला कमेटी स्वयं व्यवस्थाओं को स्वयं देख रेख रखती है राम, नवनीत लक्ष्मण,शिवराम सीता, नैन्सी रावण,अरशद सुपनखा, सुन्दरी, मनोज हनुमान, बृजेश राठौर जटायु, नितिन शर्मा अनुसुया, मुकेश सूतिछड़, अभिजीत4
- नगर निगम शाहजहांपुर से नमित पार्सद रामनिवास वाल्मीकि के द्वारा सफाई नायको को अभद्र भाषा व गली गलौज के साथ बात करना सफाई नायको में रोष रोजा में सड़को के शिलान्यास के दौरान केबिनेट मंत्री उ प्र शासन सुरेश कुमार खन्ना के सामने अपनी बात को रखा बात को सुनने के बाद मंत्री ने करवाया समझौता !1
- ***514 ग्राम गांजा बरामद, 25 वर्षीय अकील गिरफ्तार** 👉रामचन्द्र मिशन पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल फोन भी मिला; एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने 514 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार, 1 नवंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस टीम ने सीतापुर-बरेली बाईपास से मोहल्ला सरायकाइयां जाने वाले रास्ते पर झाड़ियों के पास घेराबंदी कर अकील पुत्र नन्हे उर्फ नब्बू हसन (25 वर्ष), निवासी नई बस्ती, थाना रामचन्द्र मिशन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 514 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में थाना रामचन्द्र मिशन पर मुकदमा अपराध संख्या 202/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 👉इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, कांस्टेबल सहदेव कुमार और कांस्टेबल दिनेश कुमार शामिल रहे।1
- 672 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल बरामद अक्रॉस टाइम्स शाहजहांपुर। थाना तिलहर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 672 ग्राम चरस (सुल्फा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी राजू वर्मा निवासी ग्राम बराह मोहब्बतपुर के कब्जे से एक ओप्पो मोबाइल फोन भी बरामद किया, जबकि उसकी मोटरसाइकिल सीज कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 31 अक्टूबर को ढकिया रघा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।1
- छह बार के भाजपा विधायक विधानसभा का विकास देखिए 134 विधानसभा 2027की चुनाव चर्चा में1
- मोहल्ला मक्कू बजरिया में शिव मंदिर के पास सरकारी काम में लोग बना रहे हैं बड़ा नहीं होने दे रहे हैं सरकारी का रोड कार्य अधूरा है आने जाने वाले को हो रही है तकलीफ1
- garibi ke phoolon ki visheshta video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe karo1
- स्लग - 11 किलोमीटर सड़क नहीं बनी तो वोट नहीं! बंडा में ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान, घर-घर लगे पोस्टर एंकर - खबर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से है। जहां विकास के दावों के बीच सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों का साफ कहना है— सड़क नहीं तो वोट नहीं! जी हां! बंडा क्षेत्र में लगभग 11 किलोमीटर लंबी जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव की गलियों से लेकर घरों के दरवाजों तक विरोध के पोस्टर लगाए गए हैं। अब ग्रामीणों ने सड़क निर्माण होने तक मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। आपको बता दें शाहजहांपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर बंडा क्षेत्र की यह तस्वीरें सरकारी विकास व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। बंडा-बिलसंडा मार्ग से खकरा बुजुर्ग, भौरखेड़ा खुर्द, कुंडरा, चिकटिया और ढुकरी बुजुर्ग होते हुए बिहार रामनगर तक जाने वाली करीब 11 किलोमीटर सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में बताई जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़, गंदगी और जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक इस बदहाल सड़क से करीब 20 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। खास बात यह है कि बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के पैतृक गांव कुंडरा के लोग भी इस सड़क की बदहाली से परेशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों ने अपने घरों, दरवाजों और गांव के रास्तों पर पोस्टर लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया है।आप देख सकते है पोस्टरों पर साफ लिखा है— रोड नहीं तो वोट नहीं! ग्रामीणों का सवाल है कि जब गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क ही नहीं है, तो विकास के दावों का लाभ आखिर उन्हें कैसे मिलेगा? बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना काम पर जाने वाले लोगों को इस रास्ते से गुजरने में परेशानियां उठानी पड़ती हैं। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया जाएगा, तब तक वे मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। फिलहाल बंडा क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपना संदेश साफ कर दिया है— सड़क बनवाइए, तभी वोट पाइए! अब सवाल यह है कि क्या ग्रामीणों को अपनी बुनियादी सुविधा के लिए मतदान बहिष्कार जैसा कदम उठाना पड़ेगा? इस मामले में संबंधित विभाग और प्रशासन का पक्ष सामने आना भी जरूरी है। बाइट ग्रामीण4