Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में बंदर के बच्चे को एयरगन से गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (धारा 9/51) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मृत वन्यजीव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। #MauNews #Ghosi #UPPolice #WildlifeProtection #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews
Sadik Ahmad Journalist
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में बंदर के बच्चे को एयरगन से गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (धारा 9/51) के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मृत वन्यजीव का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से भी मारपीट का एक मामला दर्ज है। #MauNews #Ghosi #UPPolice #WildlifeProtection #CrimeNews #UttarPradesh #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलिया ➡थाली में नहीं हाथ में रोटी सब्जी लेकर खा रहे बच्चे ➡मिड डे मील के दौरान स्कूल परिसर का नजारा ➡हाथों में रोटी सब्जी लेकर खाते बच्चों का वीडियो ➡BSA ने अध्यापक, रसोईया, अनुदेशक को किया तलब ➡बेल्थरा रोड कंपोजिट विद्यालय पलिया सियर का मामला #Ballia #UttarPradesh #NewsUpdate @thisissanjubjp @dmballia @UPGovt1
- राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ की बैठक संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ, बलिया की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष देवेंद्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले के आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के फार्मासिस्टों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, विभागीय कार्यों, सेवा संबंधी मुद्दों तथा संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष देवेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर कार्य करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया। बैठक में विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान तथा भविष्य की संगठनात्मक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।1
- बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना डुमरांव में तीसरे दिन भी जारी। बक्सर, डुमरांव: शनिवार के दिन पूरे बिहार राज्य के नगर निकायों में चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा। विदित हो कि बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूरे बिहार राज्य में अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल जारी है। रोज की तरह आज भी नगर परिषद डुमरांव के सभी सफाईकर्मी पुराना नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में जुटे जहां से मार्च निकालते हुए नया थाना के रास्ते लाला टोली रोड होते हुए जवाहिर मंदिर के रास्ते शीला सिनेमा रोड होते हुए पुनः पुराना नगर परिषद कार्यालय पहुँचा। इस मार्च के दौरान रास्ते में दो जगहों भगवती मंदिर मोड़ और शीला सिनेमा रोड मोड़ पर सभा का भी आयोजन किया गया। आज की सभा को बिहार राज्य स्थानीय नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय एवं एटक नेता ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। वक्ताओं ने आम नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सरकार मजदूरों के हितों की पूर्ण तरीके से विरोधी है, इसके अन्दर की संवेदना पूर्ण तरीके से मर चुकी है। हमारे संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इस सरकार को करीब डेढ़ माह पूर्व ही लिखित तौर पर मांगों को सौंप दिया था। स्थानीय स्तर पर भी 30 जून को ही नगर परिषद कार्यालय में अपने मांगों का ज्ञापन दिया गया था, एवं साथ ही साथ मांगे नहीं पूरा होने की दशा में 30 जुलाई से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल और कामबंदी के लिए आगाह किया जा चुका था। अगर सरकार इस हड़ताल की सूचना को जरा भी गंभीरता से लिया होता तो सफाईकर्मियों को हड़ताल के स्तर तक उतरने की नौबत भी नहीं आती। सफाईकर्मियों को होने वाली पूरी समस्या की जड़ सरकारी विभागों का निजीकरण ही है, इन मजदूरों को जितनी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वो इन कार्यों में लगे एनजीओ ही है, इन समस्याओं का ख़ात्मा आउटसोर्सिंग के खात्मे के माध्यम से संभव दिखता है। आज की सभा में भगवान पासवान, कृष्णा जी, राजेश डोम, अर्जुन बास्फोर, करन बास्फोर, रितेश राम, मिथिलेश राम, राजेश राम, महराज मुसहर, गुड्डू प्रसाद, लक्खी नारायण सहित सैकड़ों सफाईकर्मी उपस्थित रहे।3
- #alluarjun #मेरा #उधार कब #देगा लड़ाएगा #comedy #funny #trending #viral #funnymoment #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g1
- लीजिए, *"Mau: सुल्तानपुर बनोरा गाँव में कोटा विवाद में महिला पहुंची डीएम के पास" *MAU | सुल्तानपुर बनोरा गांव* कोटा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुल्तानपुर बनोरा गांव की एक महिला आज डीएम कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग की। महिला का आरोप है कि गांव में कोटा को लेकर गड़बड़ी की जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा। पीड़िता ने डीएम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। #MauNews #SultanpurBanora #QuotaVivad #DMOffice #BahujanKiAwaaz #AbdulRahmanJournalist #BahujanKiAwaazAbdulRahman1
- रसड़ा: जलजमाव और नाली की समस्या से परेशान महिलाओं का फूटा गुस्सा, SDM से लगाई गुहार रसड़ा (बलिया): ग्राम सभा नगपुरा (परगना लखनेश्वर) स्थित राजभर बस्ती में पिछले दो महीनों से जलजमाव और नाली की गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोशित बस्ती की महिलाओं ने रसड़ा तहसील दिवस पर पहुंचकर उपजिला अधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा और समस्या से जल्द राहत दिलाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि वे बीते दो महीनों से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बारिश के मौसम में पानी की निकासी का कोई साधन नहीं होने से पूरी बस्ती में जलजमाव हो गया है। सड़ते हुए गंदे पानी से भयंकर बदबू आ रही है और मच्छर पैदा हो रहे हैं, जिससे बस्ती में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मामले में कई बार आवेदन देने के बाद राजस्व टीम ने सोख्ता (शोक पिट) बनाने के लिए नवीन भूमि चिन्हित की थी। ग्राम प्रधान द्वारा सोख्ता निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। महिलाओं का आरोप है कि सोख्ता निर्माण के दौरान बस्ती के ही विपक्षी सुरेश राजभर और रामनाथ राजभर कार्य में जबरन अवरोध पैदा कर रहे हैं और काम नहीं होने दे रहे हैं। "हम लोग मेहनत-मजदूरी करके किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं। बारिश के गंदे पानी के बीच जीना दूभर हो गया है। प्रशासन जल्द से जल्द काम रुकवाने वालों पर कार्रवाई करे और सोख्ता बनवाए।" ग्रामीणों ने उपजिला अधिकारी से मांग की है कि सोख्ता निर्माण में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और निर्माण कार्य पूरा कराकर बस्ती को जलजमाव से मुक्ति दिलाई जाए। #BalliaNews #RasraNews #TehsilDivas #Nagpura #Waterlogging #PublicIssue #UPNews #LocalNews #GroundReport #BalliaPolice1
- बलिया: भीषण सड़क हादसे में एक की मौत, दो की हालत नाजुक,सड़क हादसा: रोते-बिलखते परिजन… मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया बलिया।। सुखपुरा के धरहरा में सड़क हादसे में 34 वर्षीय अजय गुप्ता की दर्दनाक मौत के बाद घर में चीख-पुकार मची है। रोते-बिलखते परिजनों को देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। अजय परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चे आकाश (5) और रोशनी (3) रह गए हैं। बलिया जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूरा मामला बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी के पास का है।1