logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैनपुर से निकली गई यह यात्रा मांझी नगर पंचायत के चैनपुर स्थित मंगला काली सत्य संगम मनोकामना मंदिर शक्तिपीठ से बुधवार को श्री श्री 1008 अघर दास तांत्रिक उर्फ टार्जन बाबा अघर के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यह यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे रामघाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरकर पूजा-अर्चना की और पुनः मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान आकर्षक दृश्य देखने को मिला, जहां आगे-आगे घोड़े पर सवार युवक दौड़ते नजर आए, वहीं उनके पीछे अघरों का दल अपने पारंपरिक करतब दिखाता चल रहा था। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां झूमते नजर आए, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंग गया।

18 hrs ago
user_Abhishek Kumar Pandey
Abhishek Kumar Pandey
मांझी, सारण, बिहार•
18 hrs ago
ec2ba8ef-9397-453a-aaac-9086ae222b41

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैनपुर से निकली गई यह यात्रा मांझी नगर पंचायत के चैनपुर स्थित मंगला काली सत्य संगम मनोकामना मंदिर शक्तिपीठ से बुधवार को श्री श्री 1008 अघर दास तांत्रिक उर्फ टार्जन बाबा अघर के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के

a648b3f9-7cb1-4e59-bf38-a7174558c53e

साथ शुरू हुई यह यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे रामघाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने जल भरकर पूजा-अर्चना की और पुनः मंदिर के लिए प्रस्थान किया। यात्रा के दौरान आकर्षक दृश्य देखने को मिला, जहां आगे-आगे घोड़े पर

bd423f50-df01-4cdc-be35-2a90b04796fb

सवार युवक दौड़ते नजर आए, वहीं उनके पीछे अघरों का दल अपने पारंपरिक करतब दिखाता चल रहा था। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां झूमते नजर आए, जिससे माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंग गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Journalist छपरा, सारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान साईपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह व रितु राज सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
    1
    सिसवन।  थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान साईपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह व रितु राज सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    21 hrs ago
  • मां आरण्य देवी (जिन्हें स्थानीय स्तर पर कई बार 'आयरन देवी' कहा जाता है) बिहार के आरा (भोजपुर) शहर की सबसे प्रमुख अधिष्ठात्री देवी हैं। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक (सिद्धपीठ) माना जाता है, जिसका संबंध रामायण काल और पांडवों (महाभारत) से है। यहाँ माँ के महालक्ष्मी और महासरस्वती रूप की पूजा होती है। मां आरण्य देवी के बारे में मुख्य बातें: स्थान: यह मंदिर बिहार के आरा शहर के शीश महल चौक के पास स्थित है। इतिहास और मान्यता: मान्यता है कि पांडवों ने वनवास के दौरान इस स्थान पर देवी की स्थापना की थी। रामायण काल में भी भगवान राम ने यहाँ पूजा की थी। नाम का अर्थ: 'आरण्य' का अर्थ है 'वन' (जंगल)। चूँकि यह क्षेत्र प्राचीन काल में वन (आरण्य) था, इसलिए इन्हें आरण्य देवी कहा जाता है। 'आरा' शहर का नाम भी इन्हीं देवी के नाम पर पड़ा है। प्रतिमा: मंदिर के गर्भगृह में दो प्रमुख प्रतिमाएँ हैं - एक काली (महा सरस्वती) और दूसरी श्वेत (महालक्ष्मी), जो ५ फीट ऊँचे सिंहासन पर विराजमान हैं। महत्व: यह सिद्धपीठ है और नवरात्र के दौरान यहाँ विशेष उत्सव और भारी भीड़ होती है
    1
    मां आरण्य देवी (जिन्हें स्थानीय स्तर पर कई बार 'आयरन देवी' कहा जाता है) बिहार के आरा (भोजपुर) शहर की सबसे प्रमुख अधिष्ठात्री देवी हैं। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक (सिद्धपीठ) माना जाता है, जिसका संबंध रामायण काल और पांडवों (महाभारत) से है। यहाँ माँ के महालक्ष्मी और महासरस्वती रूप की पूजा होती है। 
मां आरण्य देवी के बारे में मुख्य बातें:
स्थान: यह मंदिर बिहार के आरा शहर के शीश महल चौक के पास स्थित है।
इतिहास और मान्यता: मान्यता है कि पांडवों ने वनवास के दौरान इस स्थान पर देवी की स्थापना की थी। रामायण काल में भी भगवान राम ने यहाँ पूजा की थी।
नाम का अर्थ: 'आरण्य' का अर्थ है 'वन' (जंगल)। चूँकि यह क्षेत्र प्राचीन काल में वन (आरण्य) था, इसलिए इन्हें आरण्य देवी कहा जाता है। 'आरा' शहर का नाम भी इन्हीं देवी के नाम पर पड़ा है।
प्रतिमा: मंदिर के गर्भगृह में दो प्रमुख प्रतिमाएँ हैं - एक काली (महा सरस्वती) और दूसरी श्वेत (महालक्ष्मी), जो ५ फीट ऊँचे सिंहासन पर विराजमान हैं।
महत्व: यह सिद्धपीठ है और नवरात्र के दौरान यहाँ विशेष उत्सव और भारी भीड़ होती है
    user_महंत भीम बाबा आरण्य देवी मंदिर
    महंत भीम बाबा आरण्य देवी मंदिर
    Nurse आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by न्यूज़ Bajrangee kumar
    4
    Post by न्यूज़  Bajrangee kumar
    user_न्यूज़  Bajrangee kumar
    न्यूज़ Bajrangee kumar
    Actor अमनौर, सारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • *मैट्रिक टाॅपर्स सम्मान समारोह सह विदाई एवं प्रीतिभोज संपन्न*। ------------------ आरा प्रखंड स्थित ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली,भोजपुर के मैट्रिक परीक्षा में शत्-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वाले सभी 150 छात्र-छात्राओं के सम्मान में ,"मैट्रिक टाँपर्स सम्मान समारोह सह प्रीतिभोज" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि माननीय बिहार विधान परिषद सदस्य, जीवन कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय विद्वत परिषद के जिलाअध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्याय, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष-राजेश्वर पासवान, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव, आरा मध्य के जिला परिषद प्रतिनिधि हरीफन यादव, के अलावे अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान विद्यालय के निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी द्वारा पुष्प गुच्छ ,माला एवं अंगवस्त्र से किया गया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने किया। तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक द्वारा अपने संबोधन में सभी सफल और टाॅपर्स छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ शुभकामना दी गई। निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर टाॅपर छात्र को लैपटॉप से सम्मानित करने एवं विद्यालय स्तर पर अधिकत्तम अंक प्राप्त करने वाले पाँच छात्रों का इंटरमीडिएट में नि:शुल्क नामांकन लेने की घोषणा की। बताते चले कि 2001 ई० में स्थापित ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2013 से लेकर वर्तमान वर्ष 2026 में भी अच्छे अंक अर्जित कर न केवल विद्यालय के नाम को रौशन किया है ,बल्कि शत्-प्रतिशत सफलता भी प्राप्त किया है,जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है। कहा गया है कि सफलता ऐसे ही कदम नही चूमती, "माँ कमला देवी मेमोरियल ट्रस्ट" द्वारा संचालित ये विद्यालय, निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय और सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यालय के कर्मी एवं छात्र अभिभावकों के विश्वास, लग्न, अथक परिश्रम और लंबे संघर्ष का परिणाम है। इसी संदर्भ में मंच संचालक शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि "रात नही, ख्वाब बदलता है। मंजिल नही कारवाँ बदलता है। जज्बा रखों जीतने का क्यूकिं। किस्मत बदले न बदले, पर वक्त जरुर बदलता है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीवन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों से अपील की कि ये तो अभी शुरुआत है, अत: आप ज्यादा से ज्यादा परीश्रम करें और इंटरमीडिएट में इससे भी बेहतर अंक प्राप्त कर बिहार में टाॅपर का स्थान प्राप्त करें ताकि फिर से आपको सम्मानित करने का अवसर मिले। मंचासीन सभी बशिष्ट अतिथियों ने भी छात्र अभिभावको को संबोधित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाइयां दी,साथ ही विद्यालय के निदेशक एवं पूरी टीम को अच्छे पठन-पाठन, खेलकूद के साथ अनुशासन की भी सराहना की। सम्मान समारोह में खास कर 93.8% अंक प्राप्त करने वाले जितु कुमार गुप्ता, रोमा कुमारी, अंजली कुमारी से लेकर 80% अंक प्राप्त करने वाले 62 टॉपर्स छात्र-छात्राओं के साथ सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 145 एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण 5 छात्र एवं उनके माता-पिता, अभिभावक को माननीय बिहार विधान परिषद सदस्य, जीवन कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा विद्यालय की ओर से माला पहनाकर दिवाल घड़ी,कलम एवं (प्रशस्तिपत्र) प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के पश्चात सबों ने प्रीतिभोज में शामिल होकर छात्रों के साथ लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रचार्य श्री वेद प्रकाश तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिका,विद्यालय कर्मी एवं छात्र अभिभावकों का भरपूर सहयोग रहा।
    1
    *मैट्रिक टाॅपर्स सम्मान समारोह सह विदाई एवं प्रीतिभोज संपन्न*।     ------------------  आरा प्रखंड स्थित ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली,भोजपुर  के मैट्रिक परीक्षा में शत्-प्रतिशत सफलता प्राप्त करने वाले सभी 150 छात्र-छात्राओं के सम्मान में ,"मैट्रिक टाँपर्स सम्मान समारोह सह प्रीतिभोज" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि माननीय  बिहार विधान परिषद सदस्य, जीवन कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय विद्वत परिषद के जिलाअध्यक्ष सत्यनारायण उपाध्याय, लोजपा रामविलास के  जिलाध्यक्ष-राजेश्वर पासवान, प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश रंजन, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद यादव, आरा मध्य के जिला परिषद प्रतिनिधि हरीफन यादव, के अलावे अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही।  समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान विद्यालय के निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय, प्राचार्य वेद प्रकाश तिवारी  द्वारा पुष्प गुच्छ ,माला एवं अंगवस्त्र से किया गया।  इस कार्यक्रम के मंच का संचालन  विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार ने किया।  तत्पश्चात विद्यालय के निदेशक द्वारा अपने संबोधन में सभी सफल और टाॅपर्स छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ शुभकामना दी गई। निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विद्यालय के स्थापना दिवस पर टाॅपर छात्र को लैपटॉप से सम्मानित करने एवं विद्यालय स्तर पर अधिकत्तम अंक प्राप्त करने वाले पाँच छात्रों का इंटरमीडिएट में नि:शुल्क नामांकन लेने की घोषणा की। बताते चले कि 2001 ई० में स्थापित ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2013 से लेकर वर्तमान वर्ष 2026 में भी  अच्छे अंक अर्जित कर न केवल विद्यालय के नाम को रौशन किया है ,बल्कि शत्-प्रतिशत सफलता भी प्राप्त किया है,जो विद्यालय के लिए गौरव की बात है।  कहा गया है कि सफलता ऐसे ही कदम नही चूमती, "माँ कमला देवी मेमोरियल ट्रस्ट" द्वारा संचालित ये विद्यालय, निदेशक धर्मेन्द्र उपाध्याय और सभी शिक्षक-शिक्षिका, विद्यालय के कर्मी एवं छात्र अभिभावकों के विश्वास, लग्न,  अथक परिश्रम और लंबे संघर्ष का परिणाम है।  इसी संदर्भ में मंच संचालक शिक्षक मनोज कुमार ने कहा कि "रात नही, ख्वाब बदलता है। मंजिल नही कारवाँ बदलता है। जज्बा रखों जीतने का  क्यूकिं। किस्मत बदले न बदले, पर वक्त जरुर बदलता है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीवन कुमार ने इस उपलब्धि के लिए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी।  उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों से अपील की कि ये तो अभी शुरुआत है, अत: आप ज्यादा से ज्यादा परीश्रम करें और इंटरमीडिएट में इससे भी बेहतर अंक प्राप्त कर बिहार में टाॅपर का स्थान प्राप्त करें ताकि फिर से आपको सम्मानित करने का अवसर मिले। मंचासीन सभी बशिष्ट अतिथियों ने भी छात्र अभिभावको को संबोधित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बधाइयां दी,साथ ही विद्यालय के निदेशक एवं पूरी टीम को अच्छे पठन-पाठन, खेलकूद के साथ अनुशासन की भी सराहना की। सम्मान समारोह में  खास कर 93.8% अंक प्राप्त करने वाले  जितु कुमार गुप्ता, रोमा कुमारी, अंजली कुमारी से लेकर  80% अंक प्राप्त करने वाले 62  टॉपर्स छात्र-छात्राओं  के साथ सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 145 एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण  5  छात्र एवं उनके माता-पिता, अभिभावक को माननीय  बिहार विधान परिषद सदस्य, जीवन कुमार एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा विद्यालय की ओर  से माला पहनाकर दिवाल घड़ी,कलम एवं (प्रशस्तिपत्र) प्रमाण-पत्र से  सम्मानित किया गया।  सम्मान समारोह के पश्चात सबों ने प्रीतिभोज में शामिल होकर छात्रों के साथ लजीज व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।  धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रचार्य श्री वेद प्रकाश तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिका,विद्यालय कर्मी एवं छात्र अभिभावकों का भरपूर सहयोग रहा।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    6 hrs ago
  • Post by Ratan_chandra
    1
    Post by Ratan_chandra
    user_Ratan_chandra
    Ratan_chandra
    Salesperson आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित – शत-प्रतिशत छात्र सफल, छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर किया गया सामान न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे और विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य पूनम पांडे ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।इस अवसर पर विद्यालय में एक छोटा सा पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं अन्य पुरस्कार देकर डायरेक्टर एनके पांडे और प्रिंसिपल पूनम पांडे ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था।विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया और छात्रों को आगे भी निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव 
न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित – शत-प्रतिशत छात्र सफल, छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर किया गया सामान
न्यू किड्स फाउंडेशन स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं सफल रहे और विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य पूनम पांडे ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।इस अवसर पर विद्यालय में एक छोटा सा पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं अन्य पुरस्कार देकर डायरेक्टर एनके पांडे और प्रिंसिपल पूनम पांडे ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था।विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया और छात्रों को आगे भी निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by न्यूज़ Bajrangee kumar
    1
    Post by न्यूज़  Bajrangee kumar
    user_न्यूज़  Bajrangee kumar
    न्यूज़ Bajrangee kumar
    Actor अमनौर, सारण, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.