Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क दुर्घटना में दो घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान साईपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह व रितु राज सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
Sachita nand pandey
सड़क दुर्घटना में दो घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान साईपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह व रितु राज सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप ताजपुर रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान साईपुर निवासी कमलेश कुमार सिंह व रितु राज सिंह के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों का इलाज सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय अकेले ईरान भारी पड़ रहा है इज़राइल और अमेरिका पर... दोनों दुबकते नज़र आए अमेरिका अब खर्ग पकड़ेगा... हरमुज़ पास करके... देखिए होता क्या है आगे?1
- सिवान में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। हमारे संवाददाता आकाश ने ग्राउंड पर लोगों और वेंडरों से बात की, जिसमें सामने आया कि गैस की होम-टू-होम डिलीवरी नियमित रूप से हो रही है और उपभोक्ताओं को बिना परेशानी गैस मिल रही है। जरूरत पड़ने पर डीएसी (DAC) कोड के जरिए भी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल सप्लाई 4–5 दिन के बैकलॉग पर चल रही है, लेकिन कहीं भी गैस की कमी या स्टॉकिंग नहीं है। वहीं सिवान के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैतैय ने साफ किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और गोदाम से लेकर घर तक सुचारू वितरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है और उपभोक्ताओं को आसानी से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।1
- Post by लहर न्यूज़1
- एक चौंकाने वाली घटना में Google के एक कर्मचारी उत्कर्ष गौतम पर एयरपोर्ट के रनवे पर सिगरेट पीने और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करने का आरोप लगा है। सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले रनवे एरिया में इस तरह का व्यवहार न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एयरपोर्ट स्टाफ ने कर्मचारी को ऐसा करने से रोका, तो उसने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बहस करने लगा। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किस एयरपोर्ट पर हुई, लेकिन इस घटना ने एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक यात्री, जिसे Google कर्मचारी बताया जा रहा है, एयरपोर्ट के रनवे पर सिगरेट पीता नजर आया। बताया जा रहा है कि जब उसे रोका गया तो उसने स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके सामने धुआं फूंक दिया।1
- भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी जी का विधिवत पदभार ग्रहण समारोह आज पार्टी कार्यालय शहीद भवन, आरा में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष श्री अशोक राम जी ने की, जबकि समारोह का संचालन वरिष्ठ नेता डॉ. अमित कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी वर्ग एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। उपस्थित जनसमूह ने नव-नियुक्त अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने उद्बोधन में डॉ. श्रीधर तिवारी जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता एवं विकास को जन-जन तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय, समर्पण एवं संघर्ष के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक राम जी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगी, बल्कि जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने एकजुटता एवं समर्पण के साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। यह समारोह न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं विश्वास का संचार हुआ, जो आगामी दिनों में संगठन की मजबूती का आधार बनेगा। समारोह में त्रिवेणी सिंह, सत्यप्रकाश राय, अरुण सिंह, अशोक यादव, पनग त्रिपाठी, जितेन्द्र शर्मा, दिलीप कुमार पाण्डेय, बीरेंद्र मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, संतोष पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मुखिया, मुकेश चंद्रवंशी, बिजली बाबा, मोहम्मद शरिक खान, रणजीत यादव, भानू प्रताप सिंह उर्फ मुकुल सिंह, साकेत तिवारी, आनंद तिवारी, अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू तिवारी, अविनाश मिश्रा, राजेश कुमार, रोहित श्रीवास्तव, नवीन दूबे, टुन्नु सिंह, विकाश सिंह, अमित तिवारी, गुड्डू सिंह, महबूब आलम, मोनू सिंह, राजीव यादव, मनोरंजन यादव, रौशन तिवारी, लाडा तिवारी, पंकज सिंह, मोहन उपाध्याय, सूरज तिवारी, सन्नी चौधरी, धनंजय सिंह, लव कुमार, लव सिंह, अविनाश सिंह, सोनू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें। *सादर* *डॉ. अमित कुमार द्विवेदी* वरिष्ठ नेता, कांग्रेस1
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- 💥 स्लग: सिवान सदर अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा खुलासा, 15 लाख से अधिक की दवाएं बरामद 💥 सिवान सदर अस्पताल में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच के दौरान करीब 5 साल पुरानी दवाएं बरामद हुई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इन दवाओं का समय पर उपयोग क्यों नहीं किया गया और इन्हें नियमानुसार नष्ट क्यों नहीं किया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही है। #Siwan #BiharNews #BreakingNews #HospitalScam #ExpiredMedicine #HealthDepartment #NewsUpdate #SiwanNews1