Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाजापुर: कर्ज चुकाने के बाद भी किसान के खाते से कटे ₹78 हजार, कलेक्टर से की 'डबल कटौती' की शिकायत शाजापुर: कर्ज चुकाने के बाद भी किसान के खाते से कटे ₹78 हजार, कलेक्टर से की 'डबल कटौती' की शिकायत *BSTV संवाददाता* *नितिन परमार शाजापुर* *9691616153*
नितिन परमार
शाजापुर: कर्ज चुकाने के बाद भी किसान के खाते से कटे ₹78 हजार, कलेक्टर से की 'डबल कटौती' की शिकायत शाजापुर: कर्ज चुकाने के बाद भी किसान के खाते से कटे ₹78 हजार, कलेक्टर से की 'डबल कटौती' की शिकायत *BSTV संवाददाता* *नितिन परमार शाजापुर* *9691616153*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहन बड़ोदिया कृषि उपज मंडी में बुधवार को मसूर उच्चतम ₹7201 तक बिका1
- दतिया के पंडोखर धाम में पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। 17 अप्रैल को ट्रैक्टर हटाने के विवाद में महिलाओं और पुरुषों के साथ कथित मारपीट के बाद अब मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है। पीड़ित परिवार कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगा चुका है। इस पूरे घटनाक्रम पर अब पुलिस प्रशासन का भी बयान सामने आया है। एएसपी सुनील शिवहरे का कहना है कि मामले की जांच एसडीओपी भांडेर को सौंप दी गई है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल अब भी बरकरार है,क्या जांच निष्पक्ष होगी या फिर ये मामला भी केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा? पीड़ितों को न्याय मिलेगा या सिस्टम एक बार फिर सवालों के घेरे में रहेगा।1
- शहर में पेयजल और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर कांग्रेस कमेटी नलखेड़ा द्वारा जारी प्रेस नोट में नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रेस नोट के अनुसार नगर में सप्लाई किया जा रहा पानी गंदा और उपयोग के योग्य नहीं है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। कांग्रेस ने बताया कि न केवल पानी की गुणवत्ता खराब है, बल्कि शहर में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर भी लगे हुए हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहे हैं। इस स्थिति से आम नागरिकों में भारी असंतोष है। शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर परिषद से मांग की है कि तीन दिनों के भीतर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए और नालियों व नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय सीमा में सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर परिषद के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।1
- सूर्या परमार शुजालपुर *शाजापुर:* आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से गुना बारात लेकर जा रही स्लीपर कोच बस में ग्राम सनकोटा के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 50 बारातियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। मंगलवार दोपहर इंदौर से गुना जा रही बारात की बस जैसे ही शाजापुर के ग्राम सनकोटा के पास पहुंची, तभी बस के केबिन में आगे की तरफ से अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तुरंत बस से उतरकर जान बचाई। इस दौरान ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर कलेक्टर और एसपी यशपाल सिंह राजपूत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दूल्हे के भाई राजेंद्र ने मीडिया को बताया, "हम इंदौर से गुना जा रहे थे। शुरुआत में ही हमने हेल्पर और चालक से बोला था कि यह गाड़ी हमें ठीक नहीं लग रही है। लेकिन बस मालिक ने जबरदस्ती हमें इसी बस में बिठाकर रवाना कर दिया। बोला कि आगे हाईवे से आपको दूसरी बस में बिठा दिया जाएगा।" उन्होंने आगे बताया, "देखते ही देखते बस शाजापुर पहुंची और पहुंचते ही बस के केबिन में आगे वाले हिस्से में आग लग गई। ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। हमारा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। दूल्हे-दुल्हन के कपड़े, जेवरात, नकदी सब बैग में रखी थी, सब जल गई।" लालघाटी थाना प्रभारी ने मीडिया से चर्चा एक स्लीपर कोच में सन कोटा के पास अचानक आग लग गई थी जिसके सूचना हमें मिली मौके पर हम पूरी टीम के साथ पहुंचे दंगल की गाड़ी भी आई और आग पर काबू पाया ड्राइवर और क्लीनर फरार है पूछताछ के बाद आगे इकाई में की जाएगी4
- आगर मालवा- जिले के सुसनेर में स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, पार्षदों सहित आम उपभोक्ताओं ने जताया विरोध, विधुत विभाग पहुंचकर विरोध में जमकर की नारेबाजी, नारेबाजी कर विधुत विभाग के अधिकारियों को स्मार्ट मीटर नहीं लगाने के लिए सौंपा ज्ञापन, बड़ी संख्या में आम उपभोक्ता सहित भाजपा व कांग्रेस से जुड़े पार्षद व प्रतिनिधि भी रहे शामिल3
- Post by Manoj Kumar1
- मोहन बड़ोदिया में कक्षा 10 एवं कक्षा 12वीं के उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त छात्र उनके अभिभावक का किया सम्मान1
- राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार बोलेरा वाहन की टक्कर से 2 बाइक सवार को मौत ,1 घायल शादी विवाह के कर्मक्रमो की भीड़ में सड़कों पर आवाजवाही बढ़ गई हे सारंगपुर थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी पड़ाना के अंतर्गत करौंदी एवं बुढ़नपुर गांव के बीच पड़ाना तलेन सड़क मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों युवक अलूनी गांव से पड़ाना की ओर जा रहे थे इसी दौरान आसारेटा गांव की ओर से सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सहित दोनो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया तथा बाईक के परखच्चे उड़ गए एवं बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर दूर हवा की तरह सड़क से नीचे खेत में उछलती हुई जा गिरी तथा बोलेरो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मृतकों की पहचान सारंगपुर थाना क्षेत्र के पड़ाना निवासी अशोक पिता मानक लाल शर्मा 45 वर्ष ओर नवीन पिता तुलसीराम नायक 30 वर्ष निवासी अलूनी के रूप में हुई । घटना के बाद बोलेरो वाहन चालक अर्जुन पिता मुंशीलाल परमार निवासी आसारेटा का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया।सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सारंगपुर के लिए भेज दिया,जिनका बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया वही अब पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में लिया है और घायल का अस्पताल में किया जा रहा हे। आए दिन तेज रफ्तार वाहनों का कहर जानलेवा साबित हो रहा हे।2
- जय बाबा केदार' के उद्घोष से गूँजी देवभूमि: पंचमुखी डोली ने किया धाम के लिए प्रस्थान उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया विधि-विधान से शुरू हो गई है। आज शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली ने अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्ति और उल्लास का माहौल तस्वीर में डोली के भव्य दर्शन हो रहे हैं, जिसे फूलों और विशेष आभूषणों से सजाया गया है। उत्सव के मुख्य बिंदु: प्रथम दर्शन: श्रद्धालुओं ने पंचमुखी विग्रह के प्रथम दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरी घाटी 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रही। पारंपरिक वाद्ययंत्र: डोली यात्रा के साथ स्थानीय ढोल-दमाऊ और सेना के बैंड की धुनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। फूलों की वर्षा: यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बाबा की डोली पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। यात्रा का मार्ग यह डोली विभिन्न पड़ावों (जैसे गुप्तकाशी और फाटा) से होते हुए गौरीकुंड पहुँचेगी, जहाँ से पैदल मार्ग के ज़रिए बाबा केदारनाथ अपने मुख्य मंदिर में विराजमान होंगे। डोली के मंदिर पहुँचने के साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धाम के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रशासनिक तैयारी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के कड़े इंतजाम किए हैं। चारधाम यात्रा को लेकर इस बार भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और रिकॉर्ड संख्या में पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। हैशटैग्स: #Kedarnath #PanchmukhiDoli #CharDhamYatra #Uttarakhand #Devbhoomi #Mahadev #KedarnathYatra20261