logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुंह छिपाते यह हैं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, रिश्वतखोरी में हुए गिरफ्तार हरदोई में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी मंगलवार को कछौना के मुसलमाना सपहैया से लखनऊ से आई सीबीआई और एंटी करप्शन टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। गिरफ्तारी के सीबीआई और एंटी करप्शन टीम उन्हें सीधे कछौना रेलवे गेस्ट हाउस पहुंची, करीब 7 घंटों तक उनसे पूछताछ करती रही। दरसल यह पूरी कार्रवाई सीमा नाम की एक महिला जो कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ की रहने वाली है उनकी शिकायत पर हुई है। आरोप है कि 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' के तहत लोन पास कराने के नाम पर नेताजी ने 45 हजार रुपये की घूस ली थी थी। पहले तो उन्होंने आरोपों से इंकार किया पर जब दोनों टीमों ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने रिश्वत की बात कबूल ली और सारा ठीकरा एक बैंक मैनेजर पर फोड़ते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फँसाया जा रहा है। हालांकि, टीम ने उनकी एक न सुनी और कागजी कार्रवाई पूरी कर मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्हें लखनऊ लेकर चली गयी।

2 hrs ago
user_मोनू शुक्ला
मोनू शुक्ला
बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
e645b71c-4c35-4060-ad74-8bdc7313a00b

मुंह छिपाते यह हैं बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, रिश्वतखोरी में हुए गिरफ्तार हरदोई में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र चौधरी मंगलवार को कछौना के मुसलमाना सपहैया से लखनऊ से आई सीबीआई और एंटी करप्शन टीम ने उस समय गिरफ्तार किया जब वे कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। गिरफ्तारी के सीबीआई और एंटी करप्शन टीम उन्हें सीधे कछौना रेलवे गेस्ट हाउस पहुंची, करीब 7 घंटों तक उनसे पूछताछ करती रही। दरसल यह पूरी कार्रवाई सीमा नाम की एक महिला जो कि बघौली थाना क्षेत्र के अछरामऊ की रहने वाली है उनकी शिकायत पर हुई है। आरोप है कि 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना' के तहत लोन पास कराने के नाम पर नेताजी ने 45 हजार रुपये की घूस ली थी थी। पहले तो उन्होंने आरोपों से इंकार किया पर जब दोनों टीमों ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने रिश्वत की बात कबूल ली और सारा ठीकरा एक बैंक मैनेजर पर फोड़ते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फँसाया जा रहा है। हालांकि, टीम ने उनकी एक न सुनी और कागजी कार्रवाई पूरी कर मंगलवार रात करीब 12 बजे उन्हें लखनऊ लेकर चली गयी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्रुखाबाद की सातनपुर आलू मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में गिनी जाती है, वहां इन दिनों किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है। बीते कई दिनों से किसान अपनी आलू की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें दो-दो और तीन-तीन दिन तक मंडी में बैठना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि कई दिन इंतजार करने के बाद भी जब आलू का भाव खुलता है तो मात्र ₹50 प्रति पैकेट मिलता है। किसानों का कहना है कि इतना कम दाम मिलना उनके लिए आत्महत्या के बराबर है। मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि वे अपनी बहन-बेटियों की शादी और परिवार के खर्चों के लिए कर्ज लेकर आलू की खेती करते हैं, लेकिन जब फसल बेचने का समय आता है तो उन्हें लागत भी नहीं मिल पाती। गुस्साए कई किसानों ने बताया कि मजबूरी में कुछ किसान मंडी से ट्रैक्टर में आलू वापस ले जाकर सड़क किनारे या नालों में फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब इतना सस्ता दाम मिलता है तो मंडी में बेचने से बेहतर है कि आलू वापस ले जाएं। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह आलू का भाव गिरता रहा तो वे मंडी में आलू नहीं लाएंगे। उनका कहना है कि अगर सरकार और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देंगे तो किसान नेताओं और अधिकारियों के घरों पर आलू पलटने को मजबूर होंगे। मंडी में मौजूद एक किसान ने बताया, "हमने अपनी आलू की फसल को बेचने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अब हमें लागत भी नहीं मिल पा रही है। हम क्या करें, नेताओं से कहो, हमारी सुनो, हमारी फसल का दाम दो।" एक अन्य किसान ने कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि वे हमारी समस्या को समझें और आलू का उचित मूल्य तय करें।"
    4
    फर्रुखाबाद की सातनपुर आलू मंडी, जो एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडियों में गिनी जाती है, वहां इन दिनों किसानों की हालत बेहद खराब हो गई है। बीते कई दिनों से किसान अपनी आलू की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें दो-दो और तीन-तीन दिन तक मंडी में बैठना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि कई दिन इंतजार करने के बाद भी जब आलू का भाव खुलता है तो मात्र ₹50 प्रति पैकेट मिलता है।
किसानों का कहना है कि इतना कम दाम मिलना उनके लिए आत्महत्या के बराबर है। मंडी में मौजूद किसानों ने बताया कि वे अपनी बहन-बेटियों की शादी और परिवार के खर्चों के लिए कर्ज लेकर आलू की खेती करते हैं, लेकिन जब फसल बेचने का समय आता है तो उन्हें लागत भी नहीं मिल पाती।
गुस्साए कई किसानों ने बताया कि मजबूरी में कुछ किसान मंडी से ट्रैक्टर में आलू वापस ले जाकर सड़क किनारे या नालों में फेंकने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब इतना सस्ता दाम मिलता है तो मंडी में बेचने से बेहतर है कि आलू वापस ले जाएं।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह आलू का भाव गिरता रहा तो वे मंडी में आलू नहीं लाएंगे। उनका कहना है कि अगर सरकार और जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं देंगे तो किसान नेताओं और अधिकारियों के घरों पर आलू पलटने को मजबूर होंगे।
मंडी में मौजूद एक किसान ने बताया, "हमने अपनी आलू की फसल को बेचने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन अब हमें लागत भी नहीं मिल पा रही है। हम क्या करें, नेताओं से कहो, हमारी सुनो, हमारी फसल का दाम दो।" एक अन्य किसान ने कहा, "हम सरकार से मांग करते हैं कि वे हमारी समस्या को समझें और आलू का उचित मूल्य तय करें।"
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by मोनू शुक्ला
    1
    Post by मोनू शुक्ला
    user_मोनू शुक्ला
    मोनू शुक्ला
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। #sadantak #HardoiPolice #hardoinews #hardoi_city #kisan #hilights #hardoi #garmin #LocalNews #accident
    1
    हरदोई। बेनीगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना से इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। #sadantak #HardoiPolice #hardoinews #hardoi_city #kisan #hilights #hardoi #garmin #LocalNews #accident
    user_सदन तक
    सदन तक
    Media Consultant बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • , जय श्री श्याम
    4
    , जय श्री श्याम
    user_SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    SANJEEV GUPTA MANBADHIKAR
    Local Politician कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचल दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक रॉन्ग साइड से आ गया और सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान इनायतपुर निवासी अरबाज, अहद तथा छिबरामऊ निवासी अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छिबरामऊ निवासी अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि अरबाज और अहद गांव से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए आए थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
    2
    रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचला, तीन युवकों की दर्दनाक मौत
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइकों को कुचल दिया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक रॉन्ग साइड से आ गया और सामने से आ रही दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इनायतपुर निवासी अरबाज, अहद तथा छिबरामऊ निवासी अमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छिबरामऊ निवासी अमित अपने बीमार पिता को कानपुर में भर्ती कराकर घर लौट रहा था, जबकि अरबाज और अहद गांव से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए आए थे।
हादसे के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by पंकज सिंह
    1
    Post by पंकज सिंह
    user_पंकज सिंह
    पंकज सिंह
    Farmer कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by अर्चना अर्चना
    1
    Post by अर्चना अर्चना
    user_अर्चना अर्चना
    अर्चना अर्चना
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सीतापुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गो रक्षा से ही विश्व रक्षा होगी और जब जब गाय खतरे में है, तब तब देश पर संकट मंडराएगा। शंकराचार्य ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी सरकारें हैं, वो हमारी हैं और गाय को राष्ट्रमाता की पदवी मिलनी चाहिए। लखनऊ में होने वाली सभा के लिए शंकराचार्य को 26 शर्तों के साथ अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि यहां नेटवर्क कमजोर है, जब निकलेंगे तब पता चलेगा। शंकराचार्य का कहना है कि नैमिषारण्य आना जरूरी था, क्योंकि वृत्तासुर राक्षस से पूरे विश्व की गायों को बचाने के लिए यहीं ऋषि दधीचि ने बहुत कुछ किया था। शंकराचार्य ने कहा कि गो माता की रक्षा जरूरी है और इसमें सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारें हैं, सब हमारी है और गो माता को संरक्षण सभी सरकारों को देना चाहिए। गोरक्षा के लिए उनका यह अभियान जारी रहेगा। *शंकराचार्य के बयान* - गो रक्षा से ही विश्व रक्षा होगी। - गाय को राष्ट्रमाता की पदवी मिलनी चाहिए। - नैमिषारण्य आना जरूरी था, क्योंकि यहीं ऋषि दधीचि ने गायों को बचाने के लिए बहुत कुछ किया था। - गो माता की रक्षा जरूरी है और इसमें सभी को योगदान देना चाहिए।
    4
    सीतापुर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गो रक्षा से ही विश्व रक्षा होगी और जब जब गाय खतरे में है, तब तब देश पर संकट मंडराएगा। शंकराचार्य ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी सरकारें हैं, वो हमारी हैं और गाय को राष्ट्रमाता की पदवी मिलनी चाहिए।
लखनऊ में होने वाली सभा के लिए शंकराचार्य को 26 शर्तों के साथ अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि यहां नेटवर्क कमजोर है, जब निकलेंगे तब पता चलेगा। शंकराचार्य का कहना है कि नैमिषारण्य आना जरूरी था, क्योंकि वृत्तासुर राक्षस से पूरे विश्व की गायों को बचाने के लिए यहीं ऋषि दधीचि ने बहुत कुछ किया था।
शंकराचार्य ने कहा कि गो माता की रक्षा जरूरी है और इसमें सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारें हैं, सब हमारी है और गो माता को संरक्षण सभी सरकारों को देना चाहिए। गोरक्षा के लिए उनका यह अभियान जारी रहेगा।
*शंकराचार्य के बयान*
- गो रक्षा से ही विश्व रक्षा होगी।
- गाय को राष्ट्रमाता की पदवी मिलनी चाहिए।
- नैमिषारण्य आना जरूरी था, क्योंकि यहीं ऋषि दधीचि ने गायों को बचाने के लिए बहुत कुछ किया था।
- गो माता की रक्षा जरूरी है और इसमें सभी को योगदान देना चाहिए।
    user_Himanshu Lala Sampadak Janata
    Himanshu Lala Sampadak Janata
    बिलग्राम, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.