logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव में अवैध मोरम खनन रोकने पर एक किसान को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान आशु सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आशु सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी गाटा संख्या 503 भूमि का संक्रमणीय भूमिधर है। उनका आरोप है कि गांव के बृज किशोर सिंह अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर, बृज गोपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवचरण सिंह और कृष्णपाल सिंह उर्फ पुत्तन पुत्र स्वर्गीय माता दीन सिंह जबरन मोरम से लदे ट्रैक्टर उनके खेत से होकर निकलवा रहे थे। आशु सिंह के अनुसार, 20 जून 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे जब उन्होंने अपने खेत से निकल रहे ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की, तो तीनों आरोपी हाथ में असलहा लेकर आ गए और उन्हें पकड़कर लात-घूसों व बंदूक की बटों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया, जिसके बाद जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि ये तीनों आरोपी आपराधिक व गुंडा प्रवृत्ति के हैं। आशु सिंह का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना मटौंध थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से मिलकर जबरन सुलह करा दी, जिससे उन्हें और उनके परिवार को अब भी जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ अवैध मोरम खनन, मारपीट, धमकी देने और असलहा दिखाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अवैध मोरम से भरे ट्रैक्टर को किसान के खेत से मना करने पर पिटाई दिखाई गई है।

1 hr ago
user_Amod Kumar
Amod Kumar
रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव में अवैध मोरम खनन रोकने पर एक किसान को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान आशु सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आशु सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी गाटा संख्या 503 भूमि का संक्रमणीय भूमिधर है। उनका आरोप है कि गांव के बृज किशोर सिंह अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर, बृज गोपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवचरण सिंह और कृष्णपाल सिंह उर्फ पुत्तन पुत्र स्वर्गीय माता दीन सिंह जबरन मोरम से लदे ट्रैक्टर उनके खेत से होकर निकलवा रहे थे। आशु सिंह के अनुसार, 20 जून 2026 की रात करीब 8 से 9 बजे जब उन्होंने अपने खेत से निकल रहे ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की, तो तीनों आरोपी हाथ में असलहा लेकर आ गए और उन्हें पकड़कर लात-घूसों व बंदूक की बटों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आकर उन्हें बचाया, जिसके बाद जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि ये तीनों आरोपी आपराधिक व गुंडा प्रवृत्ति के हैं। आशु सिंह का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना मटौंध थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों से मिलकर जबरन सुलह करा दी, जिससे उन्हें और उनके परिवार को अब भी जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ अवैध मोरम खनन, मारपीट, धमकी देने और असलहा दिखाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें अवैध मोरम से भरे ट्रैक्टर को किसान के खेत से मना करने पर पिटाई दिखाई गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माहे मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को बांदा शहर में अलम का कदीमी मातमी जुलूस पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। पूर्वी कोठी स्थित इमामबारगाह से शुरू हुए इस जुलूस में सैकड़ों अकीदतमंदों ने 'या हुसैन' के नारे लगाते हुए हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए करबला को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान इमामबाड़े से मातमी ढोल-ताशे के बीच नेजे भी उठाए गए। जुलूस से पहले पूर्वी कोठी और डिग्गी चौराहा इमामबारगाह में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसे गाजीपुर से आए मौलाना सैयद हैदर करबलाई ने संबोधित किया। उन्होंने करबला के वाकये पर रोशनी डालते हुए बताया कि सातवीं मोहर्रम से यजीदी फौज ने नहरे फुरात पर पहरा लगाकर इमाम हुसैन, उनके साथियों और मासूम बच्चों के लिए पानी बंद कर दिया था। इसके बावजूद इमाम हुसैन ने सब्र, इंसाफ और इंसानियत का रास्ता नहीं छोड़ा और करबला के मैदान में शहादत पेश कर दुनिया को हक और सत्य के लिए संघर्ष का संदेश दिया। मजलिस के बाद अलमों का कदीमी जुलूस बरामद हुआ, जिसमें रजा मेहदी, हसन अख्तर, अली जहीर, शजरुल हसन और हसन रजा एडवोकेट ने दर्दभरे मरसिए पेश किए, जिससे अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। अंजुमन अब्बासिया के साहिबे बयाज शमसुल हसन रिजवी द्वारा नौहा पेश किए जाने पर मातमदारों ने सीनाजनी कर शोहदाए करबला को याद किया। यह जुलूस पद्माकर चौराहा, जीजीआईसी, बाकरगंज, छावनी चौराहा, गूलरनाका, अमर टॉकीज, जामा मस्जिद, गोल कोठी और अलीगंज सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। छावनी चौराहे पर झांसी से आए मौलाना फरमान अली आब्दी ने इमाम हुसैन के संदेश को अमन, भाईचारे, इंसाफ और मानवता का प्रतीक बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। अलीगंज इमामबारगाह में मगरिब की नमाज के बाद भी एक मजलिस हुई, जिसके बाद जुलूस पुनः विभिन्न मार्गों से होता हुआ पूर्वी कोठी इमामबारगाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के समापन के उपरांत नज़रे हजरत अब्बास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। इस पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और भारी पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहा। आयोजन समिति की ओर से शोएब रिजवी ने शांतिपूर्ण और सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अली इमाम आब्दी, मिर्जा यावर हुसैन एडवोकेट, आगा अंसार, मजहर हुसैन, अंसार हुसैन, जफर रजा, असगर रजा, वसीम हैदर, शमीम हैदर, साजिद हुसैन, अहमद रजा, हैदर शिकोह एडवोकेट, मोहसिन रजा एडवोकेट, अली मंजर एडवोकेट सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।
    4
    माहे मोहर्रम की सातवीं तारीख पर मंगलवार को बांदा शहर में अलम का कदीमी मातमी जुलूस पूरे अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। पूर्वी कोठी स्थित इमामबारगाह से शुरू हुए इस जुलूस में सैकड़ों अकीदतमंदों ने 'या हुसैन' के नारे लगाते हुए हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए करबला को खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान इमामबाड़े से मातमी ढोल-ताशे के बीच नेजे भी उठाए गए।

जुलूस से पहले पूर्वी कोठी और डिग्गी चौराहा इमामबारगाह में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसे गाजीपुर से आए मौलाना सैयद हैदर करबलाई ने संबोधित किया। उन्होंने करबला के वाकये पर रोशनी डालते हुए बताया कि सातवीं मोहर्रम से यजीदी फौज ने नहरे फुरात पर पहरा लगाकर इमाम हुसैन, उनके साथियों और मासूम बच्चों के लिए पानी बंद कर दिया था। इसके बावजूद इमाम हुसैन ने सब्र, इंसाफ और इंसानियत का रास्ता नहीं छोड़ा और करबला के मैदान में शहादत पेश कर दुनिया को हक और सत्य के लिए संघर्ष का संदेश दिया।

मजलिस के बाद अलमों का कदीमी जुलूस बरामद हुआ, जिसमें रजा मेहदी, हसन अख्तर, अली जहीर, शजरुल हसन और हसन रजा एडवोकेट ने दर्दभरे मरसिए पेश किए, जिससे अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। अंजुमन अब्बासिया के साहिबे बयाज शमसुल हसन रिजवी द्वारा नौहा पेश किए जाने पर मातमदारों ने सीनाजनी कर शोहदाए करबला को याद किया। यह जुलूस पद्माकर चौराहा, जीजीआईसी, बाकरगंज, छावनी चौराहा, गूलरनाका, अमर टॉकीज, जामा मस्जिद, गोल कोठी और अलीगंज सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। छावनी चौराहे पर झांसी से आए मौलाना फरमान अली आब्दी ने इमाम हुसैन के संदेश को अमन, भाईचारे, इंसाफ और मानवता का प्रतीक बताते हुए लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

अलीगंज इमामबारगाह में मगरिब की नमाज के बाद भी एक मजलिस हुई, जिसके बाद जुलूस पुनः विभिन्न मार्गों से होता हुआ पूर्वी कोठी इमामबारगाह पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के समापन के उपरांत नज़रे हजरत अब्बास का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

इस पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और भारी पुलिस बल जुलूस के साथ तैनात रहा। आयोजन समिति की ओर से शोएब रिजवी ने शांतिपूर्ण और सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अली इमाम आब्दी, मिर्जा यावर हुसैन एडवोकेट, आगा अंसार, मजहर हुसैन, अंसार हुसैन, जफर रजा, असगर रजा, वसीम हैदर, शमीम हैदर, साजिद हुसैन, अहमद रजा, हैदर शिकोह एडवोकेट, मोहसिन रजा एडवोकेट, अली मंजर एडवोकेट सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित और कार्यकर्ताओं ने अजय राय जी के निर्देशन में नेट पेपर लीक और बेरोज़गार युवाओं के साथ हो रहे 'खिलवाड़' को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे बेरोज़गार युवा लाखों रुपए खर्च करके परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति को 'बच्चों के साथ खिलवाड़' बताते हुए सरकार से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
    1
    बांदा कांग्रेस कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित और कार्यकर्ताओं ने अजय राय जी के निर्देशन में नेट पेपर लीक और बेरोज़गार युवाओं के साथ हो रहे 'खिलवाड़' को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। इस बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे बेरोज़गार युवा लाखों रुपए खर्च करके परीक्षा देने पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने इस स्थिति को 'बच्चों के साथ खिलवाड़' बताते हुए सरकार से इस मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की।
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people Banda, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद बांदा का प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में, मंडलायुक्त अजीत कुमार ने निजी अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें फायर सेफ्टी से जुड़ी व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां मिलीं। इन खामियों के मद्देनजर, अस्पतालों को 24 घंटे के भीतर सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त, आकाश कोचिंग सेंटर को सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से लागू करने तक सभी कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की ओर से होटलों, लाइब्रेरी और अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच भी लगातार जारी है। इस निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मंडलायुक्त के साथ मौजूद रहे।
    2
    लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद बांदा का प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में, मंडलायुक्त अजीत कुमार ने निजी अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया, जहाँ उन्हें फायर सेफ्टी से जुड़ी व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां मिलीं। इन खामियों के मद्देनजर, अस्पतालों को 24 घंटे के भीतर सुधार करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं और ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इसके अतिरिक्त, आकाश कोचिंग सेंटर को सुरक्षा मानकों को पूरी तरह से लागू करने तक सभी कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन की ओर से होटलों, लाइब्रेरी और अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच भी लगातार जारी है। इस निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी मंडलायुक्त के साथ मौजूद रहे।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शहर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध एक सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का संचालन थाना एएचटी, एसजेपीयू, चाइल्ड हेल्प लाइन और ग्रामीण स्वावलंबन समिति की एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
    1
    शहर क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध एक सघन चेकिंग और जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का संचालन थाना एएचटी, एसजेपीयू, चाइल्ड हेल्प लाइन और ग्रामीण स्वावलंबन समिति की एक संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोमवार सुबह हमीरपुर जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई। दरअसल, सुबह सफाई के लिए पहुंची एक महिला सफाईकर्मी ने शौचालय में नवजात के शव को देखा। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि महिला सफाईकर्मी द्वारा उन्हें सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के दौरान शौचालय में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी। सीएमओ के अनुसार, रात तीन बजे तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है, जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है, और इसके बाद के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शव वहां तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
    1
    सोमवार सुबह हमीरपुर जिला अस्पताल परिसर स्थित महिला शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और तत्काल सदर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

दरअसल, सुबह सफाई के लिए पहुंची एक महिला सफाईकर्मी ने शौचालय में नवजात के शव को देखा। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अलका शुक्ला ने बताया कि महिला सफाईकर्मी द्वारा उन्हें सुबह करीब आठ बजे शव मिलने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रात 10 बजे तक ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा की गई जांच के दौरान शौचालय में कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई थी। सीएमओ के अनुसार, रात तीन बजे तक के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा चुकी है, जिसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया है, और इसके बाद के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की सघन जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और शौचालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर शव वहां तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने तथा घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा जिले के थाना बिसंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौसड़ स्थित ओरन-अतर्रा मार्ग पर 22/23 जून 2026 की रात्रि को दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान तीनों की दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है, और पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू, श्री कृष्णकांत त्रिपाठी ने इस घटना की जानकारी दी।
    1
    बांदा जिले के थाना बिसंडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौसड़ स्थित ओरन-अतर्रा मार्ग पर 22/23 जून 2026 की रात्रि को दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ इलाज के दौरान तीनों की दुखद मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस द्वारा तहरीर प्राप्त कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है, और पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू, श्री कृष्णकांत त्रिपाठी ने इस घटना की जानकारी दी।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा में शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया समुदाय द्वारा पूर्वी कोठी से एक मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम करते हुए याद-ए-हुसैन में खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके साथ ही, छावनी मोहल्ले से लेकर जिला परिषद रोड तक अलम जुलूस भी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और लंगर का भी आयोजन हुआ। दस दिवसीय मोहर्रम की श्रृंखला के तहत मंगलवार को मोहर्रम की सातवीं पर शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से दोपहर तीन बजे से अलम जुलूस उठाए गए। ये सभी जुलूस अपने-अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए जिला परिषद रोड पर पहुंचे, जहां मातमी धुनों के बीच करतब भी दिखाए गए। देर शाम, शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय का अलम जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम कर खुद को लहूलुहान किया। यह जुलूस मातमी धुनों के बीच सट्टन चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ, जहाँ देर रात तक मजलिस का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधीक्षक पूरे जुलूस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जबकि शहर कोतवाल बलराम सिंह लगातार गस्त करते नजर आए। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शोएब नियाजी और अरशद निजामी भी जुलूस में मौजूद रहे।
    2
    बांदा में शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम की सातवीं तारीख को शिया समुदाय द्वारा पूर्वी कोठी से एक मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम करते हुए याद-ए-हुसैन में खुद को लहूलुहान कर लिया। इसके साथ ही, छावनी मोहल्ले से लेकर जिला परिषद रोड तक अलम जुलूस भी निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और लंगर का भी आयोजन हुआ।

दस दिवसीय मोहर्रम की श्रृंखला के तहत मंगलवार को मोहर्रम की सातवीं पर शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से दोपहर तीन बजे से अलम जुलूस उठाए गए। ये सभी जुलूस अपने-अपने परंपरागत मार्गों से होते हुए जिला परिषद रोड पर पहुंचे, जहां मातमी धुनों के बीच करतब भी दिखाए गए।

देर शाम, शहर की पूर्वी कोठी से शिया समुदाय का अलम जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने सीनाजनी मातम कर खुद को लहूलुहान किया। यह जुलूस मातमी धुनों के बीच सट्टन चौराहा स्थित शिया इमामबाड़े में समाप्त हुआ, जहाँ देर रात तक मजलिस का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस अधीक्षक पूरे जुलूस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे, जबकि शहर कोतवाल बलराम सिंह लगातार गस्त करते नजर आए। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शोएब नियाजी और अरशद निजामी भी जुलूस में मौजूद रहे।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.