महा शिवरात्रि पर दुधा वार्ड 13 स्थित बाबा बरहम स्थान में 48 घंटे की राम धूनी व भव्य कलश यात्रा आयोजित सदर प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के दुधा वार्ड संख्या 13 स्थित बाबा ब्रह्म स्थान में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा एवं 48 घंटे की अखंड राम धूनी का आयोजन पूरे धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश यात्रा से हुई, जिसमें 201 कन्याओं ने भाग लिया। सभी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर खेरदाह नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर तक पहुंचीं। इस दौरान पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कलश यात्रा के साथ चलती रही और गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय पासवान एवं सचिव बद्री पासवान ने बताया कि बाबा ब्रह्म स्थान में बीते कई दशकों से प्रत्येक वर्ष महा शिवरात्रि के अवसर पर 48 घंटे की राम धूनी एवं कलश यात्रा का आयोजन किया जाता रहा है। यह परंपरा गांव की आस्था और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक अनुष्ठान से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। राम धूनी के दौरान श्रद्धालु लगातार भजन-कीर्तन में लीन रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रात्रि में भी बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर होते रहे। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन को सफल बनाने में लखन पासवान, रामपदारथ पासवान, कुंदन कुमार, दयाल पासवान, सोनिन्दर पासवान सहित ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.

- 🌙 महाशिवरात्रि की शुभकामनाएँ 🌙1
- t20 पाकिस्तान इंडिया के मेच मे लगतार चोके छके मारी बिहार के लाल ईसन किसन 40 बॉल 77 रन मारकर पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल किए1
- बाबा भोलेनाथ की बारात धूमधाम से रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह आज अहले सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब देवों के देव बाबा भोलेनाथ की पावन बारात पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। बारात में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, हर तरफ “हर-हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बारात में शामिल श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ बाबा की बारात में भाग लिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। बारात की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस बल तैनात रहा, वहीं स्वयंसेवकों द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा भोलेनाथ की बारात में शामिल होना सौभाग्य की बात है और इससे क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति का संदेश जाता है। पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। — ग्राउंड रिपोर्ट @Rajesh kumar1
- मधेपुरा में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पवित्र महाशिवरात्रि मेला का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान नवकन्याओं ने फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसने पूरे आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। इसके बाद डीएम, एसपी व जिला प्रशासन के अन्य वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। उद्घाटन अवसर पर डीएम ने लोगों से सिंहेश्वर मंदिर और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिंहेश्वर धाम की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए आमजन का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मेले को सफल, स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में सभी से सहभागिता की अपील की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा शिविर, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेले में लगे झूले, खान-पान और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का मन मोह लिया। महाशिवरात्रि मेला मधेपुरा की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसका भव्य आगाज पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बन गया है। स्पीच बाइट - अभिषेक रंजन, डीएम, मधेपुरा4
- बिहार सरकार की शिक्षा नीति एक बार फिर सवालों के घेरे में है। राज्य के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। जिन स्कूलों में बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, वहीं आज मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव दिखाई दे रहा है।1
- अचानक दिल्ली से अमेरिका पहुंचे राहुल गांधी-मचा दिया तांडव!1
- Post by Amlesh kumar ram6
- बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित जालंधर धाम शिव मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर रविवार के सुबह से ही श्रद्धालुओं की जुटने लगी भारी भीड़।1
- Bharat Solanki Hotel Scandal | पत्नी ने दूसरी महिला के साथ पकड़ा | कांग्रेस में भूचाल | Lock Mood News भरत सोलंकी-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव-इस समय जबरदस्त विवादों में हैं। उनकी पत्नी ने एक होटल कमरे में उन्हें एक महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। यह कहानी फ़िल्म जैसी लग सकती है, लेकिन यह हकीकत है जो सत्ता, पद और विश्वास की टकराहट को उजागर करती है। सोचिए, जब एक पत्नी अपने पति को ऐसी हालत में देखती है... तो उसपर क्या गुजरता होगा? क्या ऐसे नेताओं पर जनता भरोसा करे? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है-नेता वही बड़ा है, जो निजी जीवन में भी ईमानदार रहे। इस वीडियो में जानिए पूरा घटनाक्रम, जनता की प्रतिक्रिया और सियासत के हर पहलू को। वीडियो को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करें Lock Mood News के साथ.1