बिहार से बड़ी खबर | गया–पटना रेलखंड बेलागंज कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार से बड़ी खबर | गया–पटना रेलखंड बेलागंज कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई गया–पटना रेलखंड पर हुई दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन, पूछताछ और छापेमारी के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हम सभी से अपील है—पीड़िता की पहचान और निजता का सम्मान करें, किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या फोटो साझा न करें। आप देख रहे हैं — S Bihar News 12 सच के साथ… हर खबर के साथ।
बिहार से बड़ी खबर | गया–पटना रेलखंड बेलागंज कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार से बड़ी खबर | गया–पटना रेलखंड बेलागंज कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई गया–पटना रेलखंड पर हुई दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन, पूछताछ और छापेमारी के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और अगर किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है और लोग दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हम सभी से अपील है—पीड़िता की पहचान और निजता का सम्मान करें, किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी या फोटो साझा न करें। आप देख रहे हैं — S Bihar News 12 सच के साथ… हर खबर के साथ।
- Bjp की बंगाल और असम में प्रचंड जीत के बाद बिहार शरीफ में जश्न का मौहोल....4
- “सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है… जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ये कहते नजर आते हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सालों पहले कहा था— ‘सूरज निकलेगा, अंधेरा हटेगा, कमल खिलेगा।’ अब इस लाइन को पश्चिम बंगाल में बीजेपी की चुनावी सफलता से जोड़कर पेश किया जा रहा है… लेकिन जब इस दावे की सच्चाई जांची गई— तो पता चला कि अटल जी अपने भाषणों में अक्सर ऐसी काव्यात्मक और प्रेरणादायक पंक्तियां इस्तेमाल करते थे। ‘कमल खिलेगा’— ये बीजेपी के चुनाव चिन्ह से जुड़ा एक सामान्य राजनीतिक संदेश था… किसी खास राज्य के लिए कोई सटीक भविष्यवाणी नहीं।” “सोशल मीडिया पर हर दावा सच नहीं होता… तथ्यों को समझिए, फिर भरोसा कीजिए।” “अटल जी की लाइन ‘कमल खिलेगा’—क्या सच में बंगाल के लिए भविष्यवाणी थी? 🤔 जानिए पूरा सच #FactCheck #ViralVideo #PoliticalNews #AtalBihariVajpayee #BiharSharifTimes1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- mera gava he1
- Post by Rajesh Kumar1
- शिक्षा का दम: INNOVATIVE फिजिक्स के छात्रों ने NEET में दिखाया जलवा1
- दिनांक-02.05.2026 को समय करीब 01:45 बजे वाहन चेकिंग के क्रम में एक काला रंग का स्कॉर्पियों एवं ब्रेजा कार भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया तथा गाड़ी का विधिवत् तलाशी लेने पर चालक अपना नाम 1. अवधेश कुमार उम्र करीब 31 वर्ष पिता मोहन राय सा०-भगवान छपरा थाना-शिवाई पट्टी जिला-मुजफ्फरपुर बताया एवं साथ ही बताया कि वह विम्स कॉलेज का एम०बी०बी०एस० द्वितीय सत्र का छात्र है। ड्राईवर के बगल वाले सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम अमन कुमार सिंह उम्र करीब 23 वर्ष पिता-मनोज सिंह ग्राम-कुढ़िया बगरी थाना-पिपरा कोठी जिला-मोतिहारी बताये। जब स्कॉर्पियों का तलाशी लिया गया तो गाड़ी के डैश बोर्ड के नीचे छिपाकर रखा नोटो की गड्डी कुल-2,95,000/- रूपये बरामद हुआ। जब विधिवत् तलाशी लिया गया तो अवधेश कुमार के पास से बरामद मोबाईल में नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ए०ई०ओ० का एडमिट कार्ड एवं बी०एस०एन०एल० परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं परीक्षा से संबंधित चैट तथा पैसा का लेन-देन करने वाला स्कैनर पाया गया। पुछताछ करने पर बताया कि मेरा दोस्त उज्जवल उर्फ राजा बाबु नीट परीक्षा में स्कॉलर बैठाने का काम करता है। इस संबंध में पावापुरी थाना कांड सं0-217/26 दिनांक-03.05.2026 धारा-316(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/339/340(2)/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66/66 (डी) आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी का नाम पता :- 1. अवधेश कुमार उम्र 31 वर्ष पिता मोहन राय, सा० भगवान छपरा थाना-शिवाई पट्टी जिला-मुजफ्फरपुर 2. अमन कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता-मनोज सिंह सा०-कुढ़िया बगरी थाना-पिपरा कोठी जिला-मोतिहारी 3. पंकज कुमार साह उम्र 25 वर्ष पिता-हीरालाल साह सा०-परोहा थाना-कथैया जिला-मुजफ्फरपुर बरामदगी :- 1. एक स्कॉर्पियों गाड़ी 2. एक ब्रेजा कार 3. 2,95,000 रूपया नगद 4. 03 मोबाईल फोन 5. मोबाईल फोन में फर्जी नीट परीक्षा का एडमिड कार्ड एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं परीक्षा का एडमिट कार्ड टीम के सदस्यगण :- 1. श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर। पु०नि० सुमन्त कुमार, अंचल निरीक्षक गिरियक। 2. 3. पु०नि० संजय कुमार, अंचल निरीक्षक राजगीर। 4. पु०नि० श्रीकान्त कुमार, थानाध्यक्ष गिरियक। 5. पु०नि० रमण कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर। 6. पु०अ०नि० गौरव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पावापुरी। 7. पु०अ०नि० धमेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कतरीसराय। 8. स०अ०नि० अरमान खान, पावापुरी। 9. सशस्त्र बल, पावापुरी ओ०पी०।1
- वजीरगंज में विकास की नई इबारत: भव्य प्रवेश द्वार और आधुनिक ओपन जिम का हुआ लोकार्पण, क्षेत्र में उत्सव का माहौल! गया जिला के वजीरगंज अंचल सह प्रखंड मुख्यालय में उस समय विकास की एक नई और सजीव तस्वीर देखने को मिली, जब भव्य प्रवेश द्वार और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ओपन जिम का विधिवत उद्घाटन विधायक वीरेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां लोगों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। उद्घाटन समारोह को लेकर सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में चहल पहल बनी रही। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और स्थानीय नागरिकों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। जैसे ही विधायक ने फीता काटकर उद्घाटन किया, उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस विकास कार्य का स्वागत किया। इस गरिमामयी अवसर पर जिला पार्षद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी भव्य, सफल और यादगार बना दिया। नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार अब प्रखंड मुख्यालय की पहचान को एक नया स्वरूप देगा। यह गेट न केवल सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक है, बल्कि क्षेत्र के विकास और आधुनिकता का प्रतीक भी बनेगा। वहीं दूसरी ओर, आधुनिक उपकरणों से लैस ओपन जिम युवाओं और आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। ओपन जिम के माध्यम से अब स्थानीय लोग, विशेषकर युवा वर्ग, नियमित व्यायाम की ओर प्रेरित होंगे। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि मानसिक सशक्तिकरण भी मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की दूरदर्शिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपने संबोधन में विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास केवल भवन निर्माण या सड़कों तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसका असली उद्देश्य आम लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। आगे उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वजीरगंज क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि ग्रामीण जनता को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल सके। इस दिशा में यह ओपन जिम और प्रवेश द्वार एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी।वजीरगंज में बना यह भव्य प्रवेश द्वार और ओपन जिम न केवल विकास का प्रतीक है, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के बेहतर भविष्य और स्वस्थ जीवन की ओर एक मजबूत कदम भी है।1
- जय श्री राम 🌺🙏1