Shuru
Apke Nagar Ki App…
14 mera gava he
Golu kumar jhour
14 mera gava he
More news from बिहार and nearby areas
- mera gava he1
- सेवानिवृत्ति पर दफादार सत्येंद्र सिंह को भावपूर्ण विदाई संजय वर्मा, हिसुआ (नवादा) हिसुआ थाना परिसर में रविवार को एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर थाना के समर्पित दफादार सह हदसा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति का था। वर्षों तक कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ सेवा देने वाले सत्येंद्र सिंह को पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने नम आंखों से विदाई दी। समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि सत्येंद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि अपने व्यवहार, सादगी और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण से विभाग की गरिमा भी बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने किया। अपने संबोधन में सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सत्येंद्र सिंह जैसे कर्मठ और ईमानदार सिपाही विभाग की असली पूंजी होते हैं। वहीं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने उनके मधुर स्वभाव, कर्तव्यपरायणता और अनुकरणीय कार्यशैली को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मियों की सेवा और समर्पण सदैव याद रखा जाएगा। समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया, जब उनके सहयोगियों और साथियों ने उनके साथ बिताए गए वर्षों पुराने अनुभवों को साझा किया। सभी ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसारिता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहकर्मियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। सम्मान से अभिभूत सत्येंद्र सिंह इस अवसर पर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि विभाग, सहकर्मियों और क्षेत्र के लोगों से उन्हें जो स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला है, वही उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस प्रेम और यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे। इस विदाई सह सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से श्रवण कुमार, समाजसेवी अरविंद सिंह, शंभू शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि तस्लीम उद्दीन सहित थाना के सभी अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।4
- baap beti ne gajab Ki dance ki video viral Ho Gaya dekh lo1
- *नवादा में ज़मीन को लेकर फिर मारामारी, वीडियो हुआ वायरल😱😱1
- NEET परीक्षा स्कॉलर का सरगना गिरफ्तार1
- शेखपुरा – सीपीआई नेता प्रभात पाण्डेय की गाड़ी पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब वे शेखपुरा से एक कार्यक्रम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। प्रभात पाण्डेय ने बताया कि बेलछी और ताड़ा पर रोड के बीच अचानक अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वे पास स्थित क्रेशर के एक रूम में भागकर छिप गए और खुद को कमरे में बंद कर लिया। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने घटना की निंदा करते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।5
- दिनांक-02.05.2026 को समय करीब 01:45 बजे वाहन चेकिंग के क्रम में एक काला रंग का स्कॉर्पियों एवं ब्रेजा कार भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया तथा गाड़ी का विधिवत् तलाशी लेने पर चालक अपना नाम 1. अवधेश कुमार उम्र करीब 31 वर्ष पिता मोहन राय सा०-भगवान छपरा थाना-शिवाई पट्टी जिला-मुजफ्फरपुर बताया एवं साथ ही बताया कि वह विम्स कॉलेज का एम०बी०बी०एस० द्वितीय सत्र का छात्र है। ड्राईवर के बगल वाले सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम अमन कुमार सिंह उम्र करीब 23 वर्ष पिता-मनोज सिंह ग्राम-कुढ़िया बगरी थाना-पिपरा कोठी जिला-मोतिहारी बताये। जब स्कॉर्पियों का तलाशी लिया गया तो गाड़ी के डैश बोर्ड के नीचे छिपाकर रखा नोटो की गड्डी कुल-2,95,000/- रूपये बरामद हुआ। जब विधिवत् तलाशी लिया गया तो अवधेश कुमार के पास से बरामद मोबाईल में नीट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ए०ई०ओ० का एडमिट कार्ड एवं बी०एस०एन०एल० परीक्षा का एडमिट कार्ड एवं परीक्षा से संबंधित चैट तथा पैसा का लेन-देन करने वाला स्कैनर पाया गया। पुछताछ करने पर बताया कि मेरा दोस्त उज्जवल उर्फ राजा बाबु नीट परीक्षा में स्कॉलर बैठाने का काम करता है। इस संबंध में पावापुरी थाना कांड सं0-217/26 दिनांक-03.05.2026 धारा-316(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/339/340(2)/61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 66/66 (डी) आई०टी० एक्ट के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी का नाम पता :- 1. अवधेश कुमार उम्र 31 वर्ष पिता मोहन राय, सा० भगवान छपरा थाना-शिवाई पट्टी जिला-मुजफ्फरपुर 2. अमन कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पिता-मनोज सिंह सा०-कुढ़िया बगरी थाना-पिपरा कोठी जिला-मोतिहारी 3. पंकज कुमार साह उम्र 25 वर्ष पिता-हीरालाल साह सा०-परोहा थाना-कथैया जिला-मुजफ्फरपुर बरामदगी :- 1. एक स्कॉर्पियों गाड़ी 2. एक ब्रेजा कार 3. 2,95,000 रूपया नगद 4. 03 मोबाईल फोन 5. मोबाईल फोन में फर्जी नीट परीक्षा का एडमिड कार्ड एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं परीक्षा का एडमिट कार्ड टीम के सदस्यगण :- 1. श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर। पु०नि० सुमन्त कुमार, अंचल निरीक्षक गिरियक। 2. 3. पु०नि० संजय कुमार, अंचल निरीक्षक राजगीर। 4. पु०नि० श्रीकान्त कुमार, थानाध्यक्ष गिरियक। 5. पु०नि० रमण कुमार, थानाध्यक्ष राजगीर। 6. पु०अ०नि० गौरव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पावापुरी। 7. पु०अ०नि० धमेन्द्र कुमार, थानाध्यक्ष कतरीसराय। 8. स०अ०नि० अरमान खान, पावापुरी। 9. सशस्त्र बल, पावापुरी ओ०पी०।1
- BLCP ITS TEAM एक तिलक समारोह में,1