logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में 500 रुपये का लालच देकर खुलवाए बैंक खाते, तीन साल बाद साइबर अपराध के नोटिस से दहशत अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में सरकारी योजनाओं और हर महीने 500 रुपये मिलने के लालच में खुलवाए गए बैंक खाते अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। तीन साल बाद हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के लखनऊ साइबर पुलिस से नोटिस मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज एक व्यक्ति ने अपने पास रख लिए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर अपराध में किया गया। खुद को निर्दोष बताते हुए गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।

11 hrs ago
user_Rajid ahmad
Rajid ahmad
अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में 500 रुपये का लालच देकर खुलवाए बैंक खाते, तीन साल बाद साइबर अपराध के नोटिस से दहशत अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में सरकारी योजनाओं और हर महीने 500 रुपये मिलने के लालच में खुलवाए गए बैंक खाते अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। तीन साल बाद हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के लखनऊ साइबर पुलिस से नोटिस मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज एक व्यक्ति ने अपने पास रख लिए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर अपराध में किया गया। खुद को निर्दोष बताते हुए गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में 500 रुपये का लालच देकर खुलवाए बैंक खाते, तीन साल बाद साइबर अपराध के नोटिस से दहशत अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में सरकारी योजनाओं और हर महीने 500 रुपये मिलने के लालच में खुलवाए गए बैंक खाते अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। तीन साल बाद हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के लखनऊ साइबर पुलिस से नोटिस मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज एक व्यक्ति ने अपने पास रख लिए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर अपराध में किया गया। खुद को निर्दोष बताते हुए गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।
    1
    अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में 500 रुपये का लालच देकर खुलवाए बैंक खाते, तीन साल बाद साइबर अपराध के नोटिस से दहशत
अशोकनगर जिले के ककरूआ गांव में सरकारी योजनाओं और हर महीने 500 रुपये मिलने के लालच में खुलवाए गए बैंक खाते अब ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए हैं। तीन साल बाद हरियाणा के सोनीपत और उत्तर प्रदेश के लखनऊ साइबर पुलिस से नोटिस मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों का आरोप है कि खाते खुलवाने के बाद पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य बैंक दस्तावेज एक व्यक्ति ने अपने पास रख लिए, जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर अपराध में किया गया। खुद को निर्दोष बताते हुए गुरुवार को ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।
    user_Rajid ahmad
    Rajid ahmad
    अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया।
    1
    लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में मंगलवार शाम को निधन हो गया।
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गुना मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान राघौगढ विकासखंड में लगेगा पहला शिविर गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर 7 अगस्त को राघौगढ विकासखंड के पंचायत भवन जामनेर में आयोजित होगा। गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। साथ ही शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
    1
    गुना मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान राघौगढ विकासखंड में लगेगा पहला शिविर
गुना	जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत पहला जिला स्तरीय शिविर 7 अगस्त को राघौगढ विकासखंड के पंचायत भवन जामनेर में आयोजित होगा। गुना जिले में “मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान” के तहत 7 अगस्त से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाले जन-विश्वास शिविरों के स्थल निर्धारित कर दिए गए हैं। हर माह प्रत्येक शुक्रवार को इन शिविरों का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर सम्पूर्ण प्रदेश के साथ गुना जिले में भी जनता से सीधा संवाद व जुड़ाव स्थापित करने और समस्याओं का शतप्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित होने जा रहा है।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्‍याल ने शिविरों की तिथि व स्थल निर्धारित करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। साथ ही शिविरों में आयोजित होने वाली गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक : 06 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की पहल पर विदिशा में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' अभियान का शुभारंभ* *युवा पीढ़ी को जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनाने की दिशा में विदिशा पुलिस की नई पहल* *विद्यार्थियों को अभियान के अंतर्गत दी जाएगी अधिकारों, कर्तव्यों और कानून की व्यवहारिक शिक्षा* मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किए गए "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद – मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां" कार्यक्रम का शुभारंभ आज 06 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा में किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा जी के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। *अभियान का उद्देश्य:* "सृजन संवाद" का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कानूनों एवं अपराधों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, न्याय व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता विकसित कर उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा, रोजगार, डिजिटल दुनिया एवं सार्वजनिक जीवन में बेहतर निर्णय लेने के लिए तैयार करना है, ताकि वे स्वयं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकें। *एएसपी विदिशा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक:* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कानून की मूलभूत जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, उत्तरदायी नागरिकता, महिला सुरक्षा, बालकों के अधिकार, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अधिकारों की जानकारी केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है। *एसडीओपी ने संवाद के माध्यम से किया प्रेरित:* इसी क्रम में एसडीओपी गंजबासौदा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, नशे से दूर रहने, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। *डायल-112 एवं पुलिस व्यवस्था की दी जानकारी:* कार्यक्रम के दौरान सउनि मनीष बोहरे एवं प्रधान आरक्षक मनोज विश्वकर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को डायल-112 की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना, अपराध अथवा अन्य आवश्यक परिस्थितियों में डायल-112 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन सेवाओं एवं नागरिकों की सुरक्षा में डायल-112 की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया। *संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर:* कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया तथा सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित विषयों पर संवादात्मक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। *चरणबद्ध रूप से होंगे प्रशिक्षण एवं थाना भ्रमण:* पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया जाएगा, जिससे वे पुलिस व्यवस्था, न्याय प्रणाली एवं नागरिक सुरक्षा तंत्र को निकट से समझ सकें। कार्यक्रम में एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान, सूबेदार भागीरथ, विद्यालय के प्राचार्य श्री खजान सिंह, विद्यालय अकादमिक प्रभारी श्री विजय श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी, श्री जितेंद्र यादव एवं अंत में श्री उमेश ताम्रकार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक : 06 अगस्त 2026*
*जिला : विदिशा*

*माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश की पहल पर विदिशा में 'जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद' अभियान का शुभारंभ*

*युवा पीढ़ी को जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनाने की दिशा में विदिशा पुलिस की नई पहल*

*विद्यार्थियों को अभियान के अंतर्गत दी जाएगी अधिकारों, कर्तव्यों और कानून की व्यवहारिक शिक्षा*

मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अभिनव पहल पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारंभ किए गए "जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद – मैं, मेरे अधिकार और मेरी जिम्मेदारियां" कार्यक्रम का शुभारंभ आज 06 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विदिशा में किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश पुलिस विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है। 

इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाणा जी के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के नेतृत्व में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

*अभियान का उद्देश्य:*
"सृजन संवाद" का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कानूनों एवं अपराधों की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, न्याय व्यवस्था तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता विकसित कर उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा, रोजगार, डिजिटल दुनिया एवं सार्वजनिक जीवन में बेहतर निर्णय लेने के लिए तैयार करना है, ताकि वे स्वयं के अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकें।

*एएसपी विदिशा ने विद्यार्थियों को किया जागरूक:*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को कानून की मूलभूत जानकारी देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, उत्तरदायी नागरिकता, महिला सुरक्षा, बालकों के अधिकार, साइबर अपराधों से बचाव, सड़क सुरक्षा तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अधिकारों की जानकारी केवल स्वयं की सुरक्षा के लिए ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित, संवेदनशील एवं बेहतर समाज के निर्माण के लिए भी आवश्यक है।

*एसडीओपी ने संवाद के माध्यम से किया प्रेरित:*
इसी क्रम में एसडीओपी गंजबासौदा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें कानून का सम्मान करने, डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने, नशे से दूर रहने, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*डायल-112 एवं पुलिस व्यवस्था की दी जानकारी:*
कार्यक्रम के दौरान सउनि मनीष बोहरे एवं प्रधान आरक्षक मनोज विश्वकर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को डायल-112 की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना, अपराध अथवा अन्य आवश्यक परिस्थितियों में डायल-112 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस रिस्पांस सिस्टम, आपातकालीन सेवाओं एवं नागरिकों की सुरक्षा में डायल-112 की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया।

*संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर:*
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन किया गया तथा सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, नशा मुक्ति एवं कानूनी जागरूकता से संबंधित विषयों पर संवादात्मक चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया।

*चरणबद्ध रूप से होंगे प्रशिक्षण एवं थाना भ्रमण:*
पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही चयनित छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण एवं डायल-112 की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन भी कराया जाएगा, जिससे वे पुलिस व्यवस्था, न्याय प्रणाली एवं नागरिक सुरक्षा तंत्र को निकट से समझ सकें।

कार्यक्रम में एसडीओपी गंजबासौदा श्रीमती शिखा भलावी, रक्षित निरीक्षक श्री भूर सिंह चौहान, सूबेदार भागीरथ, विद्यालय के प्राचार्य श्री खजान सिंह, विद्यालय अकादमिक प्रभारी श्री विजय श्रीवास्तव, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती ममता चौधरी, श्री जितेंद्र यादव एवं अंत में श्री उमेश ताम्रकार द्वारा आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंदसौर मिल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी, मंदसौर मिल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह अभी भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी अशोकनगर के मंदसौर मिल क्षेत्र में हुए अभिषेक कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को मंदसौर मिल क्षेत्र से और दो को युगल सरकार मंदिर के पास से पकड़ा गया। हालांकि, मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। एसडीओपी विवेक शर्मा ने गुरुवार शाम बताया कि 1 अगस्त को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे अभिषेक कुशवाहा पर फरसा, बका और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। प्रारंभ में कल्लू कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, जांच और चश्मदीदों के बयानों के बाद मिथुन कुशवाह, जगदीश उर्फ छुट्टन कुशवाह और रीना अहिरवार सहित कल्लू का नाबालिग बेटा एक बाल अपचारी का नाम सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी विवेक शर्मा ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं। पुलिस ने मिथुन कुशवाह और कल्लू कुशवाह पर चार-चार हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रीना अहिरवार और जगदीश उर्फ छुट्टन कुशवाह पर एक-एक हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस ने 5 अगस्त को रीना अहिरवार, मिथुन कुशवाह और जगदीश उर्फ छुट्टन कुशवाह को गिरफ्तार किया। इसके बाद, 6 अगस्त को बाल अपचारी को भी पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    मंदसौर मिल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार मुख्य आरोपी,
मंदसौर मिल हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह अभी भी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
अशोकनगर के मंदसौर मिल क्षेत्र में हुए अभिषेक कुशवाहा हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो को मंदसौर मिल क्षेत्र से और दो को युगल सरकार मंदिर के पास से पकड़ा गया। हालांकि, मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
एसडीओपी विवेक शर्मा ने गुरुवार शाम बताया कि 1 अगस्त को फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि पुरानी रंजिश के चलते उसके बेटे अभिषेक कुशवाहा पर फरसा, बका और डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
प्रारंभ में कल्लू कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, जांच और चश्मदीदों के बयानों के बाद मिथुन कुशवाह, जगदीश उर्फ छुट्टन कुशवाह और रीना अहिरवार सहित कल्लू का नाबालिग बेटा एक बाल अपचारी का नाम सामने आया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश और एसडीओपी विवेक शर्मा ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कीं।
पुलिस ने मिथुन कुशवाह और कल्लू कुशवाह पर चार-चार हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। रीना अहिरवार और जगदीश उर्फ छुट्टन कुशवाह पर एक-एक हजार रुपए का इनाम रखा गया था।
पुलिस ने 5 अगस्त को रीना अहिरवार, मिथुन कुशवाह और जगदीश उर्फ छुट्टन कुशवाह को गिरफ्तार किया। इसके बाद, 6 अगस्त को बाल अपचारी को भी पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी जब्त किए गए हैं।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कल्लू कुशवाह की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। 
कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.