logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र पर विदेशी सकर माउथ कैटफिश का खतरा, टांडा कला घाट पर मछुआरों को किया जागरूक जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। गंगा नदी में विदेशी प्रजाति की मछलियों के बढ़ते प्रभाव और देशी मछलियों के संरक्षण को लेकर मत्स्य विभाग, लखनऊ की विशेष वैज्ञानिक टीम ने टांडा कला गंगा घाट का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने स्थानीय मछुआरों को विदेशी मछलियों से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक किया। लखनऊ से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगा के विभिन्न हिस्सों में विदेशी मछलियों के प्रसार और उनके प्रभाव का अध्ययन किया। डॉ. सिंह ने बताया कि सकर माउथ कैटफिश, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘बिल्ली मछली’ सहित अन्य नामों से जाना जाता है, गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों के अनुसार, विदेशी आक्रामक प्रजातियों के बढ़ने से रोहू और भाकुर जैसी देशी मछलियों के संरक्षण पर असर पड़ सकता है। इससे भविष्य में मछुआरों की आजीविका भी प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी मछली को नदी में वापस न छोड़ने की अपील वैज्ञानिक टीम ने मछुआरों से अपील की कि जाल में सकर माउथ कैटफिश मिलने पर उसे दोबारा गंगा में न छोड़ें। टीम ने इसे नदी से बाहर रखने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य विदेशी प्रजातियों के प्रसार को रोकना, देशी मछलियों का संरक्षण करना और मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता कार्यक्रम में लखनऊ से डॉ. विकास कुमार साहू, चंदौली से दर्शन निषाद, मछली व्यापारी अनिल निषाद सहित स्थानीय मछुआरे उमा निषाद, झगड़ु निषाद, चंदे निषाद, विलास निषाद, विजय निषाद और जितेंद्र निषाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

58 min ago
user_जनता न्यूज टीवी
जनता न्यूज टीवी
TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
58 min ago

गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र पर विदेशी सकर माउथ कैटफिश का खतरा, टांडा कला घाट पर मछुआरों को किया जागरूक जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। गंगा नदी में विदेशी प्रजाति की मछलियों के बढ़ते प्रभाव और देशी मछलियों के संरक्षण को लेकर मत्स्य विभाग, लखनऊ की विशेष वैज्ञानिक टीम ने टांडा कला गंगा घाट का दौरा किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने स्थानीय मछुआरों को विदेशी मछलियों से होने वाले संभावित नुकसान के प्रति जागरूक किया। लखनऊ से आए प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गंगा के विभिन्न हिस्सों में विदेशी मछलियों के प्रसार और उनके प्रभाव का अध्ययन किया। डॉ. सिंह ने बताया कि सकर माउथ कैटफिश, जिसे स्थानीय स्तर पर ‘बिल्ली मछली’ सहित अन्य नामों से जाना जाता है, गंगा के जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए चिंता का विषय है। वैज्ञानिकों के अनुसार, विदेशी आक्रामक प्रजातियों के बढ़ने से रोहू और भाकुर जैसी देशी मछलियों के संरक्षण पर असर पड़ सकता है। इससे भविष्य में मछुआरों की आजीविका भी प्रभावित होने की आशंका है। विदेशी मछली को नदी में वापस न छोड़ने की अपील वैज्ञानिक टीम ने मछुआरों से अपील की कि जाल में सकर माउथ कैटफिश मिलने पर उसे दोबारा गंगा में न छोड़ें। टीम ने इसे नदी से बाहर रखने और विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान का उद्देश्य विदेशी प्रजातियों के प्रसार को रोकना, देशी मछलियों का संरक्षण करना और मछुआरों की आजीविका को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जागरूकता कार्यक्रम में लखनऊ से डॉ. विकास कुमार साहू, चंदौली से दर्शन निषाद, मछली व्यापारी अनिल निषाद सहित स्थानीय मछुआरे उमा निषाद, झगड़ु निषाद, चंदे निषाद, विलास निषाद, विजय निषाद और जितेंद्र निषाद समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • वाराणसी में बड़ा हादसा: रविदास गेट के पास चलती ऑटो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रविदास गेट के समीप शुक्रवार को एक चलती ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो आग का गोला बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    वाराणसी में बड़ा हादसा: रविदास गेट के पास चलती ऑटो में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत रविदास गेट के समीप शुक्रवार को एक चलती ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऑटो आग का गोला बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ऑटो से कूदकर अपनी जान बचा ली।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ है।
फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिए टिप्स
    1
    नारी शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया जागरूक, सुरक्षा के दिए टिप्स
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नगर निगम वाराणसी कृपया संज्ञान ले इतना जल भराव है कि लगता है यहरास्ता समंदर बन गया है कभी भी कोई अपनी घटना घट सकती है कबीर नगर दुर्गा कुंड को जोड़ती हुई है सड़क सड़क दो अस्पतालों के बीच की कड़ी है कहने ने को तो सिर्फ एक मार्ग है हजारों बच्चे पानी के सागर से तैर के जा रहे हैं अबिलम्ब कार्रवाई की आवश्यकता है
    4
    नगर निगम वाराणसी कृपया संज्ञान ले 
 इतना जल भराव है कि लगता है यहरास्ता समंदर बन गया है  कभी भी कोई अपनी घटना घट सकती है
कबीर नगर दुर्गा कुंड को जोड़ती हुई है सड़क सड़क दो अस्पतालों के बीच की कड़ी है कहने ने को तो सिर्फ एक मार्ग है हजारों बच्चे पानी के सागर से तैर के जा रहे हैं 
अबिलम्ब कार्रवाई की आवश्यकता है
    user_अचूक रणनीति अख़बार
    अचूक रणनीति अख़बार
    Newspaper publisher सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगातार एक हफ्ते से पानी बरसने से व्यापारियों में निराशा एवं मायूसी ब्रेकिंग न्यूज़ जन्माष्टमी चार दिनों से पानी बरसने से व्यापारिक निराशा और माँयुष है व्यापार मंडल के संरक्षक डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा ने कहा कि सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं मार्केट में से महिलाओं के नहाने से फर्क पड़ा है व्यापारी नेता डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया सौरभ न्यूज़ इस साल पानी की वजह से व्यापार नहीं हो पाया
    4
    कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लगातार एक हफ्ते से पानी बरसने से व्यापारियों में निराशा एवं मायूसी 
ब्रेकिंग न्यूज़ जन्माष्टमी चार दिनों से पानी बरसने से व्यापारिक निराशा और माँयुष है व्यापार मंडल के संरक्षक डॉक्टर सतीश कुमार कसेरा ने कहा कि सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं मार्केट में से महिलाओं के नहाने से फर्क पड़ा है व्यापारी नेता डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया सौरभ न्यूज़ इस साल पानी की वजह से व्यापार नहीं हो पाया
    user_डॉ सतीश कुमार कसेरा
    डॉ सतीश कुमार कसेरा
    Grain Wholesaler Sadar, Varanasi•
    23 hrs ago
  • तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है
    1
    तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने बाइक में मारी टक्कर, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
वाराणसी।राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी विनोद अपनी पत्नी लालती देवी के साथ रक्षा बंधन के अवसर पर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमनी गांव स्थित ससुराल गए थे। जहां से दो दिन बाद विनोद मोटरसाइकिल से अपने घर मरूई लौट रहे थे। इसी दौरान खजुरी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए थे  हादसे में उनका पैर कई जगह से टूट गया था जबकि सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी घटना की जानकारी विनोद ने फोन कर अपनी पत्नी लालती देवी को दी। सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायल विनोद को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले गए।
ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान विनोद की हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। वही पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले के पड़ताल में जुटी हुई है
    user_पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    पत्रकार देवेन्द्र देशमुख
    राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जल जमाव से रास्ता बाधित है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह खबर नहीं बस्ती महमूदपुर वार्ड नंबर6की है लगभग एक हफ्ता 10 दिन से बारिश हो रही है और बारिश का पानी इतना रुका हुआ है कि घुटनों तक भरा हुआ है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है यहां के सभासद राजकुमार कनौजिया को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि पानी निकालने का व्यवस्था किया जाए जल जमाव के कारण पानी में आने-जाने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है पानी निकासी की अगर व्यवस्था नहीं की गई तो महामारी का यह बीमारी रूप ले सकता है
    1
    जल जमाव से रास्ता बाधित है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
यह खबर नहीं बस्ती महमूदपुर वार्ड नंबर6की है लगभग एक हफ्ता 10 दिन से बारिश हो रही है और बारिश का पानी इतना रुका हुआ है कि घुटनों तक भरा हुआ है लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है यहां के सभासद राजकुमार कनौजिया को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है कि पानी निकालने का व्यवस्था किया जाए जल जमाव के कारण पानी में आने-जाने से लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही है पानी निकासी की अगर व्यवस्था नहीं की गई तो महामारी का यह बीमारी रूप ले सकता है
    user_डॉ.गुलाब सिंह
    डॉ.गुलाब सिंह
    Pharmacist मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्राइमरी स्कूल जाने वाली चक रोड बदहाल, ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी
    1
    प्राइमरी स्कूल जाने वाली चक रोड बदहाल, ग्रामीणों और बच्चों को आवागमन में परेशानी
जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता गुलशन कुमार वाराणसी
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सर्किट हाउस में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का जोरदार स्वागत
    1
    सर्किट हाउस में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह का जोरदार स्वागत
    user_Laik AFTAB
    Laik AFTAB
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • वाराणसी भेलुपुर खोजवा महादेव मंदिर लाला छट उमड़ी भीड़ की वाराणसी: भेलूपुर खोजवा के महादेव मंदिर में ललिता छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर में ललिता छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।
    1
    वाराणसी भेलुपुर खोजवा महादेव मंदिर लाला छट उमड़ी भीड़ की 
वाराणसी: भेलूपुर खोजवा के महादेव मंदिर में ललिता छठ पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वाराणसी के भेलूपुर-खोजवा क्षेत्र स्थित महादेव मंदिर में ललिता छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन-पूजन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की आवाजाही बनी रही।
    user_@karanBhaskar
    @karanBhaskar
    Singer मुगलसराय, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.