शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय डिंडोरी -- दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन मृतिका राधा बाई के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुँचाई गई तथा हरिओम चौधरी द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 103(1), 109(1), 331(8), 115(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरण में प्रार्थी द्वारा अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा गलत कार्य (बलात्कार) किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 65(1), 64(2)(k), 64(2)(f), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5(L), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनमें से एक आरोपी छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को दिनांक 04.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनामी उद्घोषणा भी की गई थी। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा जघन्य घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं घटना के समय पहने रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए हैं। *गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका* पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, उनि ताकेश्वरी मरकाम, सउनि बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्र.आर. 305 राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्थी, प्र.आर. 204 सुनहर मरावी, आर. 411 विवेक सिंह, आर. 122 मांगे लाल, आर. 114 लोकेन्द्र, आर. 17 अभिषेक पाण्डेय, आर. 355 भगत, आर. 285 नहार, म.आर. 394 महिमा, म.आर. 140 सविता एवं साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही।
शहपुरा पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार के आरोपी को किया गिरफ्तार डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय डिंडोरी -- दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन मृतिका राधा बाई के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुँचाई गई तथा हरिओम चौधरी द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 103(1), 109(1), 331(8), 115(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरण में प्रार्थी द्वारा अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा गलत कार्य (बलात्कार) किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 88/2026
धारा 65(1), 64(2)(k), 64(2)(f), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5(L), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनमें से एक आरोपी छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को दिनांक 04.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनामी उद्घोषणा भी की
गई थी। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा जघन्य घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं घटना के समय पहने रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए हैं। *गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका* पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, उनि ताकेश्वरी मरकाम, सउनि बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्र.आर. 305 राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्थी, प्र.आर. 204 सुनहर मरावी, आर. 411 विवेक सिंह, आर. 122 मांगे लाल, आर. 114 लोकेन्द्र, आर. 17 अभिषेक पाण्डेय, आर. 355 भगत, आर. 285 नहार, म.आर. 394 महिमा, म.आर. 140 सविता एवं साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही।
- Post by प्रशांत पटैल खबरी लाल1
- कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला योजना भवन में गुरुवार को शाम 6 बजे एसडीएम एवं तहसीलदारों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ बैठक कर वितरण व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि डीलरों से नियमित संवाद बनाकर रखें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।1
- जिला शहडोल ग्राम पंचायत धनौरा गांव छिरहनी पर आज भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया है कितनी शर्म की बात है एक बार प्रशासन को अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप2
- Post by Salim khan1
- मुझे प्रसन्नता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी 13 मार्च को माँ कामाख्या की पावन भूमि गुवाहाटी से देशभर के 9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किश्त के रूप में ₹18,640 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।1
- मंडला - टिकारिया थाना अंतर्गत बालई नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला.. पुल के नीचे नहाने गया था मृतक सुभाष भलावी1
- जिले के बीजाडंडी विकासखंड के ग्राम छिंद गांव निवासी ने गुरुवार को दोपहर 3:45 मिनट पर बताता की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की राशि 1500 रुपए मिल रहे है जिससे हर महीने दैनिक जरूरत को पूरा करने में कर रही हैं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है1
- Post by Salim khan1
- Post by Rajju Bhartiya1