logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल जिला शहडोल ग्राम पंचायत धनौरा गांव छिरहनी पर आज भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया है कितनी शर्म की बात है एक बार प्रशासन को अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप

9 hrs ago
user_Saif Khan
Saif Khan
Anuppur, Madhya Pradesh•
9 hrs ago

शहडोल जिला शहडोल ग्राम पंचायत धनौरा गांव छिरहनी पर आज भी सड़क निर्माण नहीं कराया गया है कितनी शर्म की बात है एक बार प्रशासन को अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बलरामपुर अफीम की खेती मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट तहत कि गई कार्रवाई..
    1
    बलरामपुर अफीम की खेती मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट तहत कि गई कार्रवाई..
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Manoj shrivastav
    1
    Post by Manoj shrivastav
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय डिंडोरी -- दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन मृतिका राधा बाई के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुँचाई गई तथा हरिओम चौधरी द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 103(1), 109(1), 331(8), 115(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकरण में प्रार्थी द्वारा अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा गलत कार्य (बलात्कार) किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 65(1), 64(2)(k), 64(2)(f), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5(L), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनमें से एक आरोपी छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को दिनांक 04.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनामी उद्घोषणा भी की गई थी। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा जघन्य घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं घटना के समय पहने रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए हैं। *गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका* पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, उनि ताकेश्वरी मरकाम, सउनि बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्र.आर. 305 राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्थी, प्र.आर. 204 सुनहर मरावी, आर. 411 विवेक सिंह, आर. 122 मांगे लाल, आर. 114 लोकेन्द्र, आर. 17 अभिषेक पाण्डेय, आर. 355 भगत, आर. 285 नहार, म.आर. 394 महिमा, म.आर. 140 सविता एवं साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही।
    3
    डिंडोरी से राजेन्द्र तंतवाय 
डिंडोरी -- दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन मृतिका राधा बाई के साथ छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी द्वारा मारपीट कर सिर में गंभीर चोट पहुँचाई गई तथा हरिओम चौधरी द्वारा गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना शहपुरा में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 103(1), 109(1), 331(8), 115(2), 238, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार अन्य प्रकरण में प्रार्थी द्वारा अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा गलत कार्य (बलात्कार) किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 65(1), 64(2)(k), 64(2)(f), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3, 4, 5(L), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। जिनमें से एक आरोपी छोटू उर्फ देवेन्द्र चौधरी को दिनांक 04.03.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दूसरे आरोपी हरिओम चौधरी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास किया जा रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अनुराग जामदार द्वारा टीम गठित कर विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इनामी उद्घोषणा भी की गई थी।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा जघन्य घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं घटना के समय पहने रक्तरंजित कपड़े जप्त किए गए हैं।
*गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका*
पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, उनि ताकेश्वरी मरकाम, सउनि बिपिन जोशी, राकेश यादव, प्र.आर. 305 राघवेन्द्र सिंह, प्र.आर. 73 प्रवीण अवस्थी, प्र.आर. 204 सुनहर मरावी, आर. 411 विवेक सिंह, आर. 122 मांगे लाल, आर. 114 लोकेन्द्र, आर. 17 अभिषेक पाण्डेय, आर. 355 भगत, आर. 285 नहार, म.आर. 394 महिमा, म.आर. 140 सविता एवं साइबर सेल प्रभारी मुकेश प्रधान की विशेष भूमिका रही।
    user_वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    वाइस ऑफ़ राइट्स न्यूज चैनल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ⏩जल संरक्षण के संकल्प के साथ गोपालपुर में प्रभारी मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने किया बोरीबंधान उमरिया//जल ही जीवन है। जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । जल संरक्षण की दिशा में सरकार के साथ साथ आम जनों को भी अपने स्तर पर सहयोग करना होगा, तभी हम आने वाली पीढी के लिए जल बचा पाएंगे। उक्त आशय के विचार प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने करकेली विकासखंड के ग्राम गोपालपुर में आयोजित बोरी बंधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किए । ⏩उन्होने कहा कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। बोरी बंधान के हो जाने पर इसका लाभ ग्रामीणों सहित मवेशियों को मिलेगा। बोरी बंधान कार्यक्रम पूर्णतः सामूहिक सहयोग पर केन्द्रित है, जिसमें लोगों का सहयोग ही इसे सफल बना सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।ग्रामीण जन इस अभियान में बढ़-चढ़कर सम्मिलित हों और अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि जल हमारी जरूरत का प्रमुख अंग है और इसका संचय कर ही हम भविष्य की आवश्यकता को सहेज सकते हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,वनमण्डलाधिकारी विवेक सिंह,सरपंच बेला बाई बैगा,आसुतोष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे
    1
    ⏩जल संरक्षण के संकल्प के साथ गोपालपुर में प्रभारी मंत्री, विधायक व अधिकारियों ने किया बोरीबंधान
उमरिया//जल ही जीवन है। जल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है । जल संरक्षण की दिशा में सरकार के साथ साथ आम जनों को भी अपने स्तर पर सहयोग करना होगा, तभी हम आने वाली पीढी के लिए जल बचा पाएंगे। उक्त आशय के विचार प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने करकेली विकासखंड के ग्राम गोपालपुर में आयोजित बोरी बंधान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किए । 
⏩उन्होने कहा कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नही की जा सकती है। बोरी बंधान के हो जाने पर इसका लाभ ग्रामीणों सहित मवेशियों को मिलेगा। बोरी बंधान कार्यक्रम पूर्णतः सामूहिक सहयोग पर केन्द्रित है, जिसमें लोगों का सहयोग ही इसे सफल बना सकता है। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।ग्रामीण जन इस अभियान में बढ़-चढ़कर सम्मिलित हों और अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि जल हमारी जरूरत का प्रमुख अंग है और इसका संचय कर ही हम भविष्य की आवश्यकता को सहेज सकते हैं।  
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष करकेली प्रियंका मून सिंह, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,वनमण्डलाधिकारी विवेक सिंह,सरपंच बेला बाई बैगा,आसुतोष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आरसेटी उमरिया में महिला सिलाई प्रशिक्षण हुआ संपन्न उमरिया । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, उमरिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत उमरिया के अंतर्गत 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आरसेटी निर्देशक डा. तरूण कुमार सिंह, सेवकराम सोनवानी (एलडीएम), सुखदेव झारिया (प्रबंधक- भारतीय स्टेट बैंक), श्रीमती कामना त्रिपाठी (एनआरएलएम), माधुरी शुक्ला (एनआरएलएम) एवं कृष्ण कुमार शुक्ला एवं प्रशिक्षक नसीम बानों की उपस्थिती में किया गया। सुखदेव झारिया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी को सतत रूप से कार्य करने के लिए कहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवकराम सोनवानी (एलडीएम) द्वारा भी सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनायें दी और कहा कि आपने जो महिला सिलाई कार्य इस प्रशिक्षण में सीखा है उसे यहाँ से जाने के बाद सतत् रूप से करना है। निर्देशक डा. तरूण कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुये कहा आपने जो यह 31 दिवसीय महिला सिलाई आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं प्रशिक्षण के दौरान आपने जो भी कौशल सीखा है, उसे यहां से जाने के बाद आप को खूब अभ्यास व मेहनत करना है जिससे आप को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो और इसी में अपना करियर बना सकें।
    4
    आरसेटी उमरिया में महिला सिलाई प्रशिक्षण हुआ संपन्न
उमरिया । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, उमरिया में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत उमरिया के अंतर्गत 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आरसेटी निर्देशक डा. तरूण कुमार सिंह, सेवकराम सोनवानी (एलडीएम), सुखदेव झारिया (प्रबंधक- भारतीय स्टेट बैंक), श्रीमती कामना त्रिपाठी (एनआरएलएम), माधुरी शुक्ला (एनआरएलएम) एवं कृष्ण कुमार शुक्ला एवं प्रशिक्षक नसीम बानों की उपस्थिती में किया गया। सुखदेव झारिया ने सभी प्रशिक्षणार्थियों
को अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी को सतत रूप से कार्य करने के लिए कहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेवकराम सोनवानी (एलडीएम) द्वारा भी सभी
प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए अपनी शुभकामनायें दी और कहा कि आपने जो महिला सिलाई कार्य इस प्रशिक्षण में सीखा है उसे यहाँ से जाने के बाद सतत् रूप से करना है। निर्देशक डा. तरूण कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुये कहा आपने जो यह 31 दिवसीय महिला सिलाई आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है एवं प्रशिक्षण के दौरान आपने जो भी कौशल सीखा है, उसे यहां से जाने के बाद आप को खूब अभ्यास व मेहनत करना है जिससे आप को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो और इसी में अपना करियर बना सकें।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता - मो. अली* *मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन संपन्न* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार स्वाद द इंडियन रेस्टोरेंट में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन व नवीन सदस्यता कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रभारी साथी मोहम्मद अली, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल प्रदेश सचिव साथी मेंहदी हसन, प्रदेश विज्ञापन प्रभारी साथी नीरज सिंह रघुवंशी,संभागीय संयुक्त सचिव साथी रामस्वयंबर शर्मा, जिलाध्यक्ष साथी चंद्रकांत दुबे, जिला महासचिव साथी विजय द्विवेदी ने मां सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत मां वीणा वादिनि सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को बकायदा माल्यार्पण कर गले में नवीन कार्ड पहनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद अली ने कहा कि जो लोग चाहे प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा है वह लोकतंत्र में मजबूत चौथा स्तंभ होता है। भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत लोकतंत्र है उसका श्रेय किसी को जाता है तो वह हमारे पत्रकार साथी है जिनकी कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। उन्होंने कहा कि यह ऐसा संगठन है जिसमें 10 हजार सदस्यों की संख्या पार हो गई है हमारा प्रयास है कि इस संघ का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। हमारे प्रयास से ऑनलाइन सदस्यता की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे सभी साथी घर बैठे सदस्यता ले सकते हैं और आपको कार्ड भी मिल जाएगा। अंत में मोहम्मद अली ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष सदैव पत्रकार हित में तत्पर रहते हैं अगर किसी भी पत्रकार साथी को परेशानी होती है तो उन सभी का सहयोग करने अग्रसित रहते हैं। *पत्रकारों का सिर झुकने नहीं दूंगा सदैव साथ रहूंगा - दिनेश अग्रवाल* कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव दिनेश अग्रवाल ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दी गई है उसका मैं बहुत अच्छे से निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पत्रकारों की सभी कार्यकारणी शहडोल संभाग में है आने वाले समय में सभी कोअनेक दायित्वों की जिम्मेदारी मिलेगी। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि अन्य संगठनों की अपेक्षा इस संगठन का अलग महत्व है।इस संगठन का एक लक्ष्य के साथ सकारात्मक उद्देश्य है।जो दूसरे संगठन वसूली वाले हैं उनसे दूर रहे। अंत में उन्होंने पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि जो पत्रकार इस संगठन से जुड़े हैं उनके सिर झुकने नहीं दूंगा सदैव साथ में रहकर सहयोग करेंगे। *संगठन के प्रयास से पत्रकार हित की मांगे पूरी हुई - मेंहदी हसन* विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव मेंहदी हसन ने जिला अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यहां पर जो कार्यक्रम रखा गया वह हमारे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रकांत दुबे बहुत ही जागरूक पत्रकार,सामाजिक कार्य तथा अन्य गतिविधियों सहित समाज के सभी क्षेत्रों में उन्होंने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि यह संगठन बहुत बड़ा है इस संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के प्रयासों से मुख्यमंत्री के द्वारा पत्रकारों के हित के कई मांगो को पूरा किया गया है पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा। *संगठन के सदस्यों का कार्य सराहनीय है - चन्द्रकांत दुबे* मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रकांत दुबे ने स्वागत भाषण में कहा कि आज के समय में पत्रकारिता बहुत बड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है आज पत्रकारिता में सभी तरह का दबाव है फिर भी पूरी तरीके से हमारे पत्रकार साथी कार्य करते हैं पत्रकार साथियों की जितनी भी सराहना की जाए उतनी कम है।कार्यक्रम का संचालन यश शर्मा ने किया वहीं और सभा अंत में आभार प्रदर्शन जिला महासचिव विजय द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
    3
    *कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा सकता -  मो. अली* 
*मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन संपन्न*
(आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया जी के निर्देशानुसार स्वाद द इंडियन रेस्टोरेंट में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन व नवीन सदस्यता कार्ड वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन प्रभारी साथी मोहम्मद अली,  विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव साथी दिनेश अग्रवाल  प्रदेश सचिव साथी मेंहदी हसन, प्रदेश विज्ञापन प्रभारी साथी नीरज सिंह रघुवंशी,संभागीय संयुक्त सचिव साथी रामस्वयंबर शर्मा, जिलाध्यक्ष साथी चंद्रकांत दुबे, जिला महासचिव साथी विजय द्विवेदी ने मां सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत मां वीणा वादिनि सरस्वती वंदना प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को बकायदा माल्यार्पण कर गले में नवीन कार्ड पहनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद अली ने कहा कि जो लोग चाहे प्रिंट मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़ा है वह लोकतंत्र में  मजबूत चौथा स्तंभ होता है। भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत लोकतंत्र है उसका श्रेय किसी को जाता है तो वह हमारे पत्रकार साथी है जिनकी कलम की ताकत से कोई भी गलत काम करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। उन्होंने कहा कि यह ऐसा संगठन है जिसमें 10 हजार सदस्यों की संख्या पार हो गई है हमारा प्रयास है कि इस संघ का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। हमारे प्रयास से ऑनलाइन सदस्यता की सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिससे सभी साथी घर बैठे सदस्यता ले सकते हैं और आपको कार्ड भी मिल जाएगा। अंत में मोहम्मद अली ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष  सदैव पत्रकार हित में तत्पर रहते हैं अगर किसी भी पत्रकार साथी को परेशानी होती है तो उन सभी का सहयोग करने अग्रसित रहते हैं।
*पत्रकारों का सिर झुकने नहीं दूंगा सदैव साथ रहूंगा - दिनेश अग्रवाल* 
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव दिनेश अग्रवाल ने कहा कि जो मुझे जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दी गई है उसका मैं बहुत अच्छे से निर्वहन करूंगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पत्रकारों की सभी कार्यकारणी शहडोल संभाग में है आने वाले समय में सभी  कोअनेक दायित्वों की जिम्मेदारी मिलेगी। दिनेश अग्रवाल ने बताया कि अन्य संगठनों की अपेक्षा इस संगठन का अलग महत्व है।इस संगठन का एक लक्ष्य के साथ सकारात्मक उद्देश्य है।जो दूसरे संगठन वसूली वाले हैं उनसे दूर रहे। अंत में उन्होंने पत्रकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि जो पत्रकार इस संगठन से जुड़े हैं उनके सिर झुकने नहीं दूंगा सदैव साथ में रहकर सहयोग करेंगे।
*संगठन के प्रयास से पत्रकार हित की मांगे पूरी हुई  - मेंहदी हसन* 
विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव मेंहदी हसन ने जिला अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यहां पर जो कार्यक्रम रखा गया वह हमारे मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रकांत दुबे बहुत ही जागरूक पत्रकार,सामाजिक कार्य तथा अन्य गतिविधियों सहित समाज के सभी क्षेत्रों में उन्होंने अपना सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि यह संगठन बहुत बड़ा है इस संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के प्रयासों से मुख्यमंत्री के द्वारा पत्रकारों के हित के कई मांगो को पूरा किया गया है पत्रकारों को इसका लाभ मिलेगा।
*संगठन के सदस्यों का कार्य सराहनीय है - चन्द्रकांत दुबे* 
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चन्द्रकांत दुबे ने स्वागत भाषण में कहा कि आज के समय में पत्रकारिता बहुत बड़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है आज पत्रकारिता में सभी तरह का दबाव है फिर भी  पूरी तरीके से हमारे पत्रकार साथी कार्य करते हैं पत्रकार साथियों की जितनी भी सराहना की जाए उतनी कम है।कार्यक्रम का संचालन यश शर्मा ने किया वहीं और सभा अंत में आभार प्रदर्शन जिला महासचिव विजय द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
    user_Ashutosh tripathi
    Ashutosh tripathi
    Court reporter मानपुर, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर में मुस्लिम कैदियों के लिए रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन
    1
    बिलासपुर में मुस्लिम कैदियों के लिए रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • सरकार ने LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम में किये बदलाव 21 दिन पहले करनी होंगी सिलेंडर की बुकिंग केवल विद्यालय और हॉस्पिटल के लिए सेवाये उपलब्ध रहेंगी।
    1
    सरकार ने LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग के नियम में किये बदलाव 21 दिन पहले करनी होंगी सिलेंडर की बुकिंग केवल विद्यालय और हॉस्पिटल के लिए सेवाये उपलब्ध रहेंगी।
    user_Vikas Chaturvedi
    Vikas Chaturvedi
    Local Politician Beohari, Shahdol•
    50 min ago
  • जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न आज 12 मार्च को शाम 5 बजे जानकारी प्राप्त हुई,जनपद पंचायत मोहगांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (घुघरी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं: * सहभागिता: बैठक में घुघरी और मोहगांव क्षेत्र की नवांकुर संस्थाओं (प्रगति सेवा समिति, आदर्श ग्राम विकास समिति आदि), मेंटर्स और सीएम इंटर्न्स ने हिस्सा लिया। * प्रमुख एजेंडा: 9 से 15 मार्च तक चलने वाले क्षमता वर्धन प्रशिक्षण की तैयारियों, नर्सरी प्रबंधन, संस्कार केंद्रों के संचालन और MPJAP एप पर जानकारी अपलोड करने की समीक्षा की गई। * नया निर्देश: श्री धुर्वे ने नई समितियों के गठन, खातों के संचालन और त्रैमासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने के निर्देश दिए। * उद्देश्य: ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
    1
    जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
आज 12 मार्च को शाम 5 बजे जानकारी प्राप्त हुई,जनपद पंचायत मोहगांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (घुघरी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
* सहभागिता: बैठक में घुघरी और मोहगांव क्षेत्र की नवांकुर संस्थाओं (प्रगति सेवा समिति, आदर्श ग्राम विकास समिति आदि), मेंटर्स और सीएम इंटर्न्स ने हिस्सा लिया।
* प्रमुख एजेंडा: 9 से 15 मार्च तक चलने वाले क्षमता वर्धन प्रशिक्षण की तैयारियों, नर्सरी प्रबंधन, संस्कार केंद्रों के संचालन और MPJAP एप पर जानकारी अपलोड करने की समीक्षा की गई।
* नया निर्देश: श्री धुर्वे ने नई समितियों के गठन, खातों के संचालन और त्रैमासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने के निर्देश दिए।
* उद्देश्य: ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
    user_Durgesh prajapati
    Durgesh prajapati
    घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.