Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्लीमनाबाद के बंधी में बवाल: सड़क हादसे के बाद हिंसक हुई भीड़, पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
Shivcharan Yadav
स्लीमनाबाद के बंधी में बवाल: सड़क हादसे के बाद हिंसक हुई भीड़, पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्लीमनाबाद के बंधी में बवाल: सड़क हादसे के बाद हिंसक हुई भीड़, पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है1
- प्रशासन बना मूकदर्शक, दुर्घटना का कर रहा इंतजार? भरौली रोड पर धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड रेत ट्रक कटनी – भरौली रोड पर इन दिनों रेत से भरे ओवरलोड ट्रक बेखौफ दौड़ रहे हैं। जिला कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। संबंधित विभाग—परिवहन, खनन और पुलिस—की निष्क्रियता से आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी हालात जस के तस हैं। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा? ऐसे मामलों में आमतौर पर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी होती है। यदि कलेक्टर (जिलाधिकारी) ने निर्देश दिए हैं, तो संबंधित विभागों—जैसे परिवहन विभाग, खनन विभाग और पुलिस—को संयुक्त रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। संभावित समस्याएं: सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा दुर्घटनाओं की आशंका अवैध खनन और राजस्व की हानि आम नागरिकों को असुविधा1
- *लोकेशन: कटनी* *नगर निगम कर्मचारियों ने दिखाई मानवता, घायल युवक को पहुंचाया जिला अस्पताल* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* कटनी शहर में मानवता की मिसाल पेश करते हुए नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने एक अज्ञात घायल युवक की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। देश भंडार के सामने एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे नगर निगम अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों की नजर जब उस पर पड़ी तो उन्होंने बिना देर किए उसे विभाग की गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती के दौरान युवक ने अपना नाम दीपक तिवारी बताया तथा अपना पता छत्तीसगढ़ का बताया। सूत्रों के अनुसार युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया गया यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी है। यदि हर व्यक्ति इसी तरह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए, तो कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। 👉 सचमुच, मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।2
- ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ भगवान भोलेनाथ की भक्ति के महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेवजी से प्रार्थना है कि हम सभी पर कृपा बनाएं रखें। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें। ।। ॐ नमः शिवाय।। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी मध्यप्रदेश2
- Post by उमेश लोधी2
- ग्राम गुदरी में शिवरात्रि के पावन अवसर में रैली निकली गई ग्राम गुदरी में4
- शिवरात्रि पर शिवमय हुआ नगर पटेरा, गूंजे जय भोलेनाथ के जयकारे दमोह/ पटेरा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर पटेरा भक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। आस्था और विश्वास के इस महापर्व पर स्थानीय शिव भक्तों द्वारा नगर में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, डीजे और शिव भजनों की मधुर गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय वातावरण में सराबोर कर दिया। राम मंदिर से हुआ शुभारंभ शोभा यात्रा का शुभारंभ बगीचा स्थित राम मंदिर से विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन के साथ हुआ। भगवान शिव की सुसज्जित पालकी और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालु “जय भोलेनाथ” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शिव बारात राम मंदिर से प्रारंभ हुई प्रमुख चौराहों और पुरानी बस्ती के संकरे रास्तों से गुजरते समय घरों की छतों पर खड़े लोगों ने भी पुष्प वर्षा कर भगवान शिव का वंदन किया। यात्रा शीतला माता मंदिर, पुराना बाजार और ब्लॉक तिराहा होते हुए आगे बढ़ी। प्रत्येक पड़ाव पर भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। पड़री तिराहा पर भव्य समापन नगर भ्रमण के अंतिम चरण में शोभा यात्रा पड़री तिराहा स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव की महाआरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। युवाओं और झांकियों ने मोहा मन यात्रा में शामिल युवाओं की टोलियों और भजन मंडलियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान शिव और माता पार्वती की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रसाद वितरण की व्यवस्था सर्व राजपूत समाज ब्लॉक पटेरा द्वारा की गई। महाशिवरात्रि का यह आयोजन नगर पटेरा में श्रद्धा, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया।4
- बहोरीबंद रुपनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष1