logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओबरा में भाजपा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब ओबरा, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोनभद्र के ओबरा नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए सुदामा पाठक के आवास तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

17 hrs ago
user_Mustaf Ahamad
Mustaf Ahamad
Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

ओबरा में भाजपा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब ओबरा, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोनभद्र के ओबरा नगर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राम मंदिर प्रांगण से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा राम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए सुदामा पाठक के आवास तक पहुंची। इसके बाद यात्रा पुनः राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे से माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमिला धाम विवाद: पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़; 'गलतफहमी' बता ओबरा विधायक ने जीएम पर टाली अतीत के आंकड़ों की जवाबदेही सोनभद्र उत्तर प्रदेश का प्राकृतिक वनांचल और आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र जनपद इस समय विकास परियोजनाओं, वनाधिकार संरक्षण और पर्यावरण के गहराते संकट को लेकर तीखी बहसों के केंद्र में है। जिले के ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत अमिला धाम एवं तरिया रेंज में लगभग 17,180 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित 3,660 मेगावाट क्षमता की ग्रीनको पंप स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट को लेकर धरातल से लेकर सोशल मीडिया तक उग्र असंतोष देखा जा रहा है। लगभग 616 हेक्टेयर समृद्ध वन भूमि के अधिग्रहण के प्रस्ताव के बीच वनांचल में स्थित साखू, महुआ, खैर और चिरौंजी जैसे 2,08,000 (दो लाख आठ हजार) से अधिक बहुमूल्य प्राकृतिक वृक्षों के प्रभावित होने का आकलन किया जा रहा है। जनसुनवाई की खानापूर्ति और गहराता अविश्वास धरातल पर जनता के उद्वेलित होने का मुख्य कारण परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया के दौरान आयोजित हुई जनसुनवाई को माना जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता बनाकर निपटा दिया गया। जनसुनवाई में न तो वृक्षों की कटाई का पारदर्शी आंकड़ा रखा गया, न ही पर्यावरण क्षतिपूर्ति के बजट की स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही विस्थापित होने वाले आदिवासियों तथा स्थानीय युवाओं के रोजगार व पुनर्वसन का कोई ठोस खाका प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, ओबरा तापीय परियोजना के दौरान घने जंगलों के विनाश के बावजूद सरकारी अभिलेखों में मात्र 4,100 पेड़ दर्ज किए जाने के ऐतिहासिक कड़वे अनुभव ने ग्रामीणों के अविश्वास को और गहरा कर दिया है। सदन में आवाज उठाने के सवाल पर आक्रामक रुख और टालमटोल इस संवेदनशील पृष्ठभूमि के बीच जब ओबरा नगर में आयोजित 'हर घर तिरंगा यात्रा' के दौरान पत्रकारों ने प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री व ओबरा विधायक संजीव गोंड से सवाल किया कि क्या जारी मानसून सत्र में अमिला धाम के आदिवासियों और पेड़ों की कटाई को लेकर वे सदन के पटल पर आवाज उठाएंगे, तो उनका रुख आक्रामक रहा। मंत्री ने जमीनी आक्रोश और चिंताओं को सीधे 'जनता की गलतफहमी और अफवाह' करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धरातल पर कोई पेड़ नहीं काटा जा रहा है। फाइलें अभी प्रदेश शासन के पास हैं, जिन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को एनओसी हेतु भेजा जाएगा। जब तक केंद्र से पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलती, कोई काम शुरू नहीं होगा। हालांकि, जानकारों का कहना है कि संसदीय लोकतंत्र में किसी विषय के 'प्रक्रियाधीन' होने के बावजूद जनप्रतिनिधि के पास विधानसभा में नियम 51 या ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करने का पूर्ण संवैधानिक अधिकार होता है। वहीं, जब पत्रकारों ने अतीत में ओबरा थर्मल पावर के दौरान कागजों में मात्र 4,100 पेड़ दर्शाए जाने और धरातल पर हुई भारी कटाई पर सवाल दागा, तो मंत्री जी ने जवाबदेही लेने के बजाय पूरा मामला परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) पर टाल दिया और पत्रकारों को सीधे जीएम से सवाल करने की सलाह दे डाली। संसद से लेकर NGT तक गूंजा मामला यह विषय केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने 3 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र भेजने के साथ-साथ संसद के मौजूदा मानसून सत्र में लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत इस विषय को पंजीकृत कराया था। सांसद ने वनाधिकार कानून 2006 के उल्लंघन, फर्जी वृक्षारोपण और निजी घरानों को दी जा रही वन भूमि की जांच मांगी थी, हालांकि सदन में हंगामे के कारण पटल पर सीधा मौखिक जवाब नहीं आ सका। दूसरी ओर, सोनभद्र में पर्यावरणीय अवहेलना और जनसुनवाई की कमियों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) भी पूर्व में जिला प्रशासन व जिलाधिकारी को तलब कर जवाबदेही तय कर चुका है। तमाम प्रशासनिक आश्वासनों के बावजूद, जनभावनाओं को आक्रामक रूप से टालने और पारदर्शी जवाब न मिलने के कारण अमिला धाम के निवासियों, आदिवासियों और पर्यावरण प्रेमियों के बीच जन-आंदोलन और अविश्वास की स्थिति लगातार बनी हुई है।
    1
    अमिला धाम विवाद: पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़; 'गलतफहमी' बता ओबरा विधायक ने जीएम पर टाली अतीत के आंकड़ों की जवाबदेही
सोनभद्र
उत्तर प्रदेश का प्राकृतिक वनांचल और आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र जनपद इस समय विकास परियोजनाओं, वनाधिकार संरक्षण और पर्यावरण के गहराते संकट को लेकर तीखी बहसों के केंद्र में है। जिले के ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत अमिला धाम एवं तरिया रेंज में लगभग 17,180 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित 3,660 मेगावाट क्षमता की ग्रीनको पंप स्टोरेज पावर प्रोजेक्ट को लेकर धरातल से लेकर सोशल मीडिया तक उग्र असंतोष देखा जा रहा है। लगभग 616 हेक्टेयर समृद्ध वन भूमि के अधिग्रहण के प्रस्ताव के बीच वनांचल में स्थित साखू, महुआ, खैर और चिरौंजी जैसे 2,08,000 (दो लाख आठ हजार) से अधिक बहुमूल्य प्राकृतिक वृक्षों के प्रभावित होने का आकलन किया जा रहा है।
जनसुनवाई की खानापूर्ति और गहराता अविश्वास
धरातल पर जनता के उद्वेलित होने का मुख्य कारण परियोजना की स्वीकृति प्रक्रिया के दौरान आयोजित हुई जनसुनवाई को माना जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं का गंभीर आरोप है कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को केवल एक प्रशासनिक औपचारिकता बनाकर निपटा दिया गया। जनसुनवाई में न तो वृक्षों की कटाई का पारदर्शी आंकड़ा रखा गया, न ही पर्यावरण क्षतिपूर्ति के बजट की स्पष्ट जानकारी दी गई और न ही विस्थापित होने वाले आदिवासियों तथा स्थानीय युवाओं के रोजगार व पुनर्वसन का कोई ठोस खाका प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, ओबरा तापीय परियोजना के दौरान घने जंगलों के विनाश के बावजूद सरकारी अभिलेखों में मात्र 4,100 पेड़ दर्ज किए जाने के ऐतिहासिक कड़वे अनुभव ने ग्रामीणों के अविश्वास को और गहरा कर दिया है।
सदन में आवाज उठाने के सवाल पर आक्रामक रुख और टालमटोल
इस संवेदनशील पृष्ठभूमि के बीच जब ओबरा नगर में आयोजित 'हर घर तिरंगा यात्रा' के दौरान पत्रकारों ने प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री व ओबरा विधायक संजीव गोंड से सवाल किया कि क्या जारी मानसून सत्र में अमिला धाम के आदिवासियों और पेड़ों की कटाई को लेकर वे सदन के पटल पर आवाज उठाएंगे, तो उनका रुख आक्रामक रहा। मंत्री ने जमीनी आक्रोश और चिंताओं को सीधे 'जनता की गलतफहमी और अफवाह' करार दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में धरातल पर कोई पेड़ नहीं काटा जा रहा है। फाइलें अभी प्रदेश शासन के पास हैं, जिन्हें केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय को एनओसी हेतु भेजा जाएगा। जब तक केंद्र से पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलती, कोई काम शुरू नहीं होगा।
हालांकि, जानकारों का कहना है कि संसदीय लोकतंत्र में किसी विषय के 'प्रक्रियाधीन' होने के बावजूद जनप्रतिनिधि के पास विधानसभा में नियम 51 या ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शासन का ध्यान आकर्षित करने का पूर्ण संवैधानिक अधिकार होता है। वहीं, जब पत्रकारों ने अतीत में ओबरा थर्मल पावर के दौरान कागजों में मात्र 4,100 पेड़ दर्शाए जाने और धरातल पर हुई भारी कटाई पर सवाल दागा, तो मंत्री जी ने जवाबदेही लेने के बजाय पूरा मामला परियोजना के महाप्रबंधक (जीएम) पर टाल दिया और पत्रकारों को सीधे जीएम से सवाल करने की सलाह दे डाली।
संसद से लेकर NGT तक गूंजा मामला
यह विषय केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने 3 अगस्त 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र भेजने के साथ-साथ संसद के मौजूदा मानसून सत्र में लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत इस विषय को पंजीकृत कराया था। सांसद ने वनाधिकार कानून 2006 के उल्लंघन, फर्जी वृक्षारोपण और निजी घरानों को दी जा रही वन भूमि की जांच मांगी थी, हालांकि सदन में हंगामे के कारण पटल पर सीधा मौखिक जवाब नहीं आ सका। दूसरी ओर, सोनभद्र में पर्यावरणीय अवहेलना और जनसुनवाई की कमियों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) भी पूर्व में जिला प्रशासन व जिलाधिकारी को तलब कर जवाबदेही तय कर चुका है।
तमाम प्रशासनिक आश्वासनों के बावजूद, जनभावनाओं को आक्रामक रूप से टालने और पारदर्शी जवाब न मिलने के कारण अमिला धाम के निवासियों, आदिवासियों और पर्यावरण प्रेमियों के बीच जन-आंदोलन और अविश्वास की स्थिति लगातार बनी हुई है।
    user_Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Abhishek agrahari संस्थापक सोन
    Student union ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तहसील परिसर से शुरू हुई यात्रा बढ़ौली चौराहा तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा रॉबर्ट्सगंज देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। देशभक्ति गीतों और लहराते तिरंगों के बीच लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। नगर पालिका क्षेत्र को भी तिरंगे के रंगों से सजाया गया।
    1
    रॉबर्ट्सगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तहसील परिसर से शुरू हुई यात्रा बढ़ौली चौराहा तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक यात्रा में शामिल हुए।
‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से पूरा रॉबर्ट्सगंज देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनपद स्तरीय अधिकारियों ने भी तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
देशभक्ति गीतों और लहराते तिरंगों के बीच लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
नगर पालिका क्षेत्र को भी तिरंगे के रंगों से सजाया गया।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • प्रकाश नार्थ - विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक चोपन स्थित जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष श्रीमान विद्या शंकर पांडे ने उपस्थित सभी प्रखंड के पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत संकल्प दिवस न्याय पंचायत स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाना चाहिए अपने राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है निश्चित रूप से जन-जन तक यह संदेश जब पहुंचेगा तो उसे स्थिति का निर्माण स्वत: हो जाएगा कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएगी संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में अपने हृदय के अंदर धारण करने की आवश्यकता है इसलिए संकल्प हमारा अडिग होना चाहिए बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष श्री कमलेश दुबे जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रकाश नार्थ - विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक चोपन स्थित जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष श्रीमान विद्या शंकर पांडे ने उपस्थित सभी प्रखंड के पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत संकल्प दिवस न्याय पंचायत स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाना चाहिए अपने राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है निश्चित रूप से जन-जन तक यह संदेश जब पहुंचेगा तो उसे स्थिति का निर्माण स्वत: हो जाएगा कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएगी संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में अपने हृदय के अंदर धारण करने की आवश्यकता है इसलिए संकल्प हमारा अडिग होना चाहिए बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष श्री कमलेश दुबे जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    1
    प्रकाश नार्थ - 
विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र  की बैठक चोपन स्थित जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष श्रीमान विद्या शंकर पांडे ने उपस्थित सभी प्रखंड के पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत संकल्प दिवस न्याय पंचायत स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाना चाहिए अपने राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है निश्चित रूप से जन-जन तक यह संदेश जब पहुंचेगा तो उसे स्थिति का निर्माण स्वत: हो जाएगा कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएगी संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में अपने हृदय के अंदर धारण करने की आवश्यकता है इसलिए संकल्प हमारा अडिग होना चाहिए बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष श्री कमलेश दुबे जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रकाश नार्थ - 
विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र  की बैठक चोपन स्थित जिला अध्यक्ष जी के कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले के अध्यक्ष श्रीमान विद्या शंकर पांडे ने उपस्थित सभी प्रखंड के पदाधिकारी का आवाहन करते हुए कहा कि 13 अगस्त एवं 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले अखंड भारत संकल्प दिवस न्याय पंचायत स्तर पर समारोह पूर्वक मनाया जाना चाहिए अपने राष्ट्र की जो सीमाएं किन्हीं कारणों से हमसे विभाजित हो गई हैं उन्हें पुनः प्राप्त करने के लिए समाज का आवाहन करना आवश्यक है अपनी खंडित सीमाओं का स्मरण करते रहना है निश्चित रूप से जन-जन तक यह संदेश जब पहुंचेगा तो उसे स्थिति का निर्माण स्वत: हो जाएगा कि हमें अपनी विभाजित सीमाएं प्राप्त हो जाएगी संकल्प को एक प्रकल्प के रूप में अपने हृदय के अंदर धारण करने की आवश्यकता है इसलिए संकल्प हमारा अडिग होना चाहिए बैठक में प्रांत के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन जी एवं प्रांत के धर्म प्रसार प्रमुख श्रीमान नरसिंह त्रिपाठी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर जिले के उपाध्यक्ष श्री कमलेश दुबे जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाशधार दुबे प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद प्रचार प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • दुद्धी में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे देशभक्ति के नारे, दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह दुद्धी सोनभद्र।कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 11 अगस्त को भाजपा मंडल दुद्धी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा संकट मोचन मन्दिर होते हुए काली मन्दिर तिराहे से वापस रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई पहुंची। रास्तेभर हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ,दुद्धी मण्डल प्रभारी विशाल पांडे ,नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की। इस दौरान नंन्हे मुन्ने बच्चों एवं कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे वंदेमातरम के नारे लगाए ।इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह व तिरंगा यात्रा मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल ने बतलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के आवाहन पर विगत कई वर्षों से तिरंगा यात्रा प्रत्येक गांव शहर में निकाली जा रही है, उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है ,इसे घर-घर पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है, ताकि युवा मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।इस अवसर पर मुख्यरूप से दिलाप पांडे सुमित सोनी पंकज अग्रहरि उर्फ बुल्लू जितेन्द्र चन्द्रवँशी राजेश्वर श्रीवास्तव प्रेमनारायण मोनू सिंह धीरज जायसवाल धनंजय रावत अंशुमान रॉय हिमांशु चौरसिया अजय चंद्रवंशी धर्मेंद्र पाल आनंद अग्रहरि मोहित अग्रहरि निरंजन गुप्ता विकाश सोनी अनुरोध आमेश सिंह सत्यम कश्यप प्रवीण जायसवाल गौरव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहें।
    4
    दुद्धी में बीजेपी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,हाथों में तिरंगा लेकर गूंजे देशभक्ति के नारे, दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह
दुद्धी सोनभद्र।कस्बे में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 11 अगस्त को भाजपा मंडल दुद्धी के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर-घर तिरंगा पहुंचाने और लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।रामलीला मैदान से शुरू हुई यात्रा संकट मोचन मन्दिर होते हुए काली मन्दिर तिराहे से वापस रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुई पहुंची। रास्तेभर हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा इलाका राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया।यात्रा की अगुवाई दुद्धी विधानसभा निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ,दुद्धी मण्डल प्रभारी विशाल पांडे ,नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने की। इस दौरान नंन्हे मुन्ने बच्चों एवं कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे वंदेमातरम के नारे लगाए ।इस अवसर पर श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि देश की आजादी के लिए वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर  मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह व तिरंगा यात्रा मण्डल संयोजक मनीष जायसवाल ने बतलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के आवाहन पर विगत कई वर्षों से तिरंगा यात्रा प्रत्येक गांव शहर में निकाली जा रही है, उसी क्रम में आज दुद्धी मण्डल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई है ,इसे घर-घर पहुंचाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और वीरों के बलिदान से परिचित कराना भी है, ताकि युवा मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।इस अवसर पर मुख्यरूप से दिलाप पांडे सुमित सोनी पंकज अग्रहरि उर्फ बुल्लू जितेन्द्र चन्द्रवँशी राजेश्वर श्रीवास्तव प्रेमनारायण मोनू सिंह धीरज जायसवाल धनंजय रावत अंशुमान रॉय हिमांशु चौरसिया अजय चंद्रवंशी धर्मेंद्र पाल आनंद अग्रहरि मोहित अग्रहरि निरंजन गुप्ता विकाश सोनी अनुरोध आमेश सिंह सत्यम कश्यप प्रवीण जायसवाल गौरव अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहें।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • 🇮🇳 ब्रेकिंग | सोनभद्र हर घर तिरंगा अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। सीडीओ जागृति अवस्थी के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए। 🇮🇳 कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक निकली यात्रा में देशभक्ति का जोश दिखा। प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ ली। सीडीओ ने 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। #HarGharTiranga #Sonbhadra #TirangaYatra #15August 🇮🇳
    1
    🇮🇳 ब्रेकिंग | सोनभद्र
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। सीडीओ जागृति अवस्थी के नेतृत्व में अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के जयघोष लगाए। 🇮🇳
कचहरी तिराहा से स्वर्ण जयंती चौक तक निकली यात्रा में देशभक्ति का जोश दिखा। प्रतिभागियों ने एकता, अखंडता और संप्रभुता की शपथ ली। सीडीओ ने 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
#HarGharTiranga #Sonbhadra #TirangaYatra #15August 🇮🇳
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.