Shuru
Apke Nagar Ki App…
यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! #Prayagraj #UttarPradesh #BreakingNews #UPNews #HindiNews #CrimeNews
Swaraj Bharat Live
यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! #Prayagraj #UttarPradesh #BreakingNews #UPNews #HindiNews #CrimeNews
More news from बिहार and nearby areas
- यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! यूपी के प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम, करोड़ों रुपये बरामद होने की खबर! #Prayagraj #UttarPradesh #BreakingNews #UPNews #HindiNews #CrimeNews1
- कटिहार में BDO के साथ मारपीट! स्वच्छता सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड की बैंदा पंचायत में जांच के दौरान BDO रणबीर कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन और उनके ड्राइवर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। BDO की ओर से अमदाबाद थाने में 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिए जाने की जानकारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला।1
- चेवाड़ा प्रखंड के सिल्हौड़ी गांव निवासी कबीरपंथी पासवान महंत स्वर्गीय मानिक दास की श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली शामिल हुए। चेवाड़ा प्रखंड के सिल्हौड़ी गांव निवासी कबीरपंथी पासवान महंत स्वर्गीय मानिक दास की श्रद्धांजलि सभा में लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि इमाम गजाली शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत महंत के तैलचित्र पर बुधवार की रात्रि 10:00 बजे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।श्रद्धांजलि सभा में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से संत-महात्मा, साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने महंत मानिक दास के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में मकेश्वर पासवान, महेश पासवान, गुलाब पासवान, दानी पासवान, अधिवक्ता मिश्री पासवान, मोहन पासवान, विभूति पासवान उर्फ गब्बर, पूर्व मुखिया पारस पासवान, पूर्व मुखिया बलराम पासवान और रामबालक महाराज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर इमाम गजाली ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मकेश्वर पासवान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने महेश पासवान की दिवंगत महंत के प्रति श्रद्धा और सम्मान को भी सराहनीय बताया। कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं का साहेब बंदगी कहकर अभिवादन किया गया। इमाम गजाली ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत महंत मानिक दास को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत महंत को शत-शत नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- अनिलझा 30 वर्ष के संघर्ष का फल मिला | mlcelection में दरभंगा स्नातक सीट से मिली जीत | Mobile Tv News1
- जनता दल यूनाइटेड से मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के निष्कासन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बिहार की सियासत में हलचल तेज, अनंत सिंह के राजनीतिक भविष्य और जदयू के फैसले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म!1
- 49 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक 49 पंचायतों में विकास योजनाओं को गति देने का निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक शेखपुरा। जिले की सभी 49 पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि जिले की सभी पंचायतों में विकास मित्रों के माध्यम से सर्वेक्षण कराया गया है। इसके आधार पर गांवों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, विकास की जरूरतों और सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों की पहचान की गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर ग्राम विकास योजनाएं तैयार कर उन्हें प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए। समीक्षा के दौरान बिजली कनेक्शन, बीमा योजनाओं, रोजगार के अवसरों और कौशल प्रशिक्षण से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर विशेष चर्चा हुई। मैट्रिक और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगारपरक कार्यक्रम संचालित करने का निर्देश दिया गया। मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई-कढ़ाई समेत अन्य उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया, ताकि युवक-युवतियां स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। डीएम ने नली-गली निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का निर्देश दिया। तालाब निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण शौचालय और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से कहा गया कि विकास योजनाओं का चयन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाए, ताकि ग्रामीणों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिल सके। बैठक में विकसित भारत जी राम जी के तहत नली-गली निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश भी दिया गया। डीएम ने कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और बैंकिंग सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए और सभी विभाग अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला उद्योग पदाधिकारी, लीड बैंक शाखा प्रबंधक, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। #Sheikhpuranews #subid3
- गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, लूट की साजिश के मामले में पचना गांव से युवक गिरफ्तार शेखपुरा। अपराध नियंत्रण को लेकर शेखपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड की साजिश रचने के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी जितेश कुमार उर्फ डीजे पचना गांव में छिपा हुआ था। 28 अक्टूबर को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने टीम बनाकर संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सुरेंद्र यादव के पुत्र जितेश कुमार उर्फ डीजे, निवासी पचना गांव, थाना एवं जिला शेखपुरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामला कांड संख्या 258/26 से जुड़ा है, जो 3 अक्टूबर 2026 को दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 लगाई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार के साथ पुलिस पदाधिकारी धनंजय दास और राकेश कुमार शामिल रहे।1
- बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ धाम, ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड बर्फ की सफेद चादर में लिपटा केदारनाथ धाम, ताजा बर्फबारी से बढ़ी ठंड #Kedarnath #Uttarakhand #Snowfall #KedarnathDham #CharDhamYatra1