logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करौली जिले के श्री महावीर जी कस्बे में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री महावीर जी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आमजन के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया गया, जिसमें अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल प्रभारी व जिला मंत्री शिवसिंह जाट और विशिष्ट अतिथि जिला सहकोषाध्यक्ष विभांशु मोदी रहे। इस मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन को भी सुना गया और योग के महत्व पर उनके विचारों का मनन किया गया। उपस्थित सभी लोगों को योग के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष कपलेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं को योग व प्राणायाम करवाए, साथ ही योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मण्डल अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि योग भारत की प्राचीन ऋषि-परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर समस्त विश्व को इसका लाभ पहुँचाया है, जिससे आज योग संपूर्ण मानवता के लिए स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का सार्वभौमिक माध्यम बन चुका है। जिला मंत्री शिवसिंह जाट ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता का मार्ग भी प्रशस्त करता है। विशिष्ट अतिथि विभांशु मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में, 'स्वस्थ, समृद्ध और विकसित राजस्थान' की दिशा में निरंतर अग्रसर है और योग को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और नगर निकायों में व्यापक योग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस योग कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष रूप सिंह तोगड़िया, अनिरुद्ध जादौन, मण्डल महामंत्री युवराज बोहरा, वैध विजय कृष्ण शर्मा, मण्डल मंत्री कमल जांगिड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश प्रेमी, गोपालदास महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड के कार्यकर्ता अवधबिहारी जांगिड़, तुलसीराम गोदारा, अबध बिहारी सोनी, इंद्रेश गुर्जर अकबरपुर, जगदीश जांगिड़ चंदनगांव, आशीष चौधरी बनवारीपुर, बबलू गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस वर्ष की थीम "योगः एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के संदेश को आत्मसात करने और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी के नेतृत्व में एक नवीन, स्वस्थ और समर्थ राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

4 hrs ago
user_Bajrang singh Rajasthan patrika
Bajrang singh Rajasthan patrika
श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
4 hrs ago
3e4fc993-8fc5-4be0-ad49-361774978566

करौली जिले के श्री महावीर जी कस्बे में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री महावीर जी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान आमजन के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया गया, जिसमें अनेक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मण्डल प्रभारी व जिला मंत्री शिवसिंह जाट और विशिष्ट अतिथि जिला सहकोषाध्यक्ष विभांशु मोदी रहे। इस मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन को भी सुना गया और योग के महत्व पर उनके विचारों का मनन किया गया। उपस्थित सभी लोगों को योग के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष कपलेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं को योग व प्राणायाम करवाए, साथ ही योग के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मण्डल अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि योग भारत की प्राचीन ऋषि-परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित कर समस्त विश्व को इसका लाभ पहुँचाया है, जिससे आज योग संपूर्ण मानवता के लिए स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का सार्वभौमिक माध्यम बन चुका है। जिला मंत्री शिवसिंह

d9878ee0-93cf-4143-9fe1-b89ef491340e

जाट ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता का मार्ग भी प्रशस्त करता है। विशिष्ट अतिथि विभांशु मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान सरकार, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में, 'स्वस्थ, समृद्ध और विकसित राजस्थान' की दिशा में निरंतर अग्रसर है और योग को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुँचाने के लिए प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और नगर निकायों में व्यापक योग कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस योग कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष रूप सिंह तोगड़िया, अनिरुद्ध जादौन, मण्डल महामंत्री युवराज बोहरा, वैध विजय कृष्ण शर्मा, मण्डल मंत्री कमल जांगिड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता रमेश प्रेमी, गोपालदास महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड के कार्यकर्ता अवधबिहारी जांगिड़, तुलसीराम गोदारा, अबध बिहारी सोनी, इंद्रेश गुर्जर अकबरपुर, जगदीश जांगिड़ चंदनगांव, आशीष चौधरी बनवारीपुर, बबलू गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के इस वर्ष की थीम "योगः एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य" के संदेश को आत्मसात करने और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी के नेतृत्व में एक नवीन, स्वस्थ और समर्थ राजस्थान के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • हिंडौन सिटी के सन्नी रिसोर्ट में रविवार को भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पुष्पेंद्र लवानिया ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर हिंडौन प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और जार के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में आए पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने, पत्रकार कल्याण योजनाओं को अधिक सरल व प्रभावी बनाने और पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। जिले भर से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट रहकर अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चौथे स्तंभ के रूप में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक से पूर्व पत्रकार शुभम तिवाड़ी, चरण सिंह डागुर, कलमुद्दीन खान और मनोज तिवाड़ी ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया, और पत्रकार देवी सहाय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्थान के प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी ने इस बात पर बल दिया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा कानून के गठन, पत्रकार कल्याण योजनाओं में आवश्यक सुधार और जिला स्तर पर भूखंड आवंटन की मांग को लेकर संस्थान के पदाधिकारी जल्द ही प्रशासन और सरकार के साथ वार्ता करेंगे। इस मौके पर कई पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की, और बैठक की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार लवानिया ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
    4
    हिंडौन सिटी के सन्नी रिसोर्ट में रविवार को भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पुष्पेंद्र लवानिया ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर हिंडौन प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा और जार के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। बैठक में आए पत्रकारों ने पत्रकार सुरक्षा कानून को शीघ्र लागू करने, पत्रकार कल्याण योजनाओं को अधिक सरल व प्रभावी बनाने और पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। जिले भर से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट रहकर अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि चौथे स्तंभ के रूप में कार्यरत पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बैठक से पूर्व पत्रकार शुभम तिवाड़ी, चरण सिंह डागुर, कलमुद्दीन खान और मनोज तिवाड़ी ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया, और पत्रकार देवी सहाय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

संस्थान के प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी ने इस बात पर बल दिया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा कानून के गठन, पत्रकार कल्याण योजनाओं में आवश्यक सुधार और जिला स्तर पर भूखंड आवंटन की मांग को लेकर संस्थान के पदाधिकारी जल्द ही प्रशासन और सरकार के साथ वार्ता करेंगे। इस मौके पर कई पत्रकारों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की, और बैठक की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार लवानिया ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • चंबल नदी के दुर्लभ नज़ारों को अपने कैमरे में कैद कर एक वीडियो बनाने के लिए वीडियो निर्माताओं को 28 दिन तक वहीं गुज़ारने पड़े। इतनी लंबी अवधि की कड़ी मेहनत के बाद तैयार की गई इस वीडियो में ऐसे अनमोल दृश्य शामिल हैं, जो आसानी से देखने को नहीं मिलते। वीडियो बनाने वालों ने अब इसे दर्शकों के साथ साझा किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह वीडियो सभी को पसंद आएगी।
    1
    चंबल नदी के दुर्लभ नज़ारों को अपने कैमरे में कैद कर एक वीडियो बनाने के लिए वीडियो निर्माताओं को 28 दिन तक वहीं गुज़ारने पड़े। इतनी लंबी अवधि की कड़ी मेहनत के बाद तैयार की गई इस वीडियो में ऐसे अनमोल दृश्य शामिल हैं, जो आसानी से देखने को नहीं मिलते। वीडियो बनाने वालों ने अब इसे दर्शकों के साथ साझा किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह वीडियो सभी को पसंद आएगी।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले के खंडीप धरना स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष पद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से वहां मौजूद किसानों का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए 'पद' सुनकर किसान आत्म विभोर हो गए।
    1
    सवाई माधोपुर जिले के खंडीप धरना स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष पद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से वहां मौजूद किसानों का मन मोह लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए 'पद' सुनकर किसान आत्म विभोर हो गए।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    31 min ago
  • हिण्डौन शहर स्थित सनी रिसोर्ट में भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए साफ किया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार कल्याण योजनाओं को सरल व प्रभावी बनाने और पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा कानून के गठन, नियमों में आवश्यक सुधार और जिला स्तर पर भूखंड आवंटन जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई, जिसका उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके अतिरिक्त, बैठक में पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गहराई से मंथन किया गया। जिलेभर से आए दर्जनों पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए संगठन को और सशक्त बनाने तथा पत्रकार हितों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।
    1
    हिण्डौन शहर स्थित सनी रिसोर्ट में भारतीय पत्रकार सेवा संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में पत्रकारों ने अपने विचार रखते हुए साफ किया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार कल्याण योजनाओं को सरल व प्रभावी बनाने और पत्रकारों को आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगें उठाईं।

प्रदेश महासचिव गोपेश राज पचौरी ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा कानून के गठन, नियमों में आवश्यक सुधार और जिला स्तर पर भूखंड आवंटन जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई, जिसका उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके अतिरिक्त, बैठक में पत्रकार एकता, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी गहराई से मंथन किया गया। जिलेभर से आए दर्जनों पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए संगठन को और सशक्त बनाने तथा पत्रकार हितों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • आज करौली जिले के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक हिंडौन के सनी रिजॉर्ट में आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकार बंधुओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के दौरान, संगठन में एकजुटता और मजबूती लाने पर विशेष जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    1
    आज करौली जिले के पत्रकारों की एक आवश्यक बैठक हिंडौन के सनी रिजॉर्ट में आयोजित की गई। इस बैठक में पत्रकार बंधुओं और संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा के दौरान, संगठन में एकजुटता और मजबूती लाने पर विशेष जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकार बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
    user_कैलाश सत्तावन टोडाभीम
    कैलाश सत्तावन टोडाभीम
    टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • टोंक सवाई माधोपुर से पूर्व सांसद प्रत्याशी श्री रामसाही जी छावड़ी गोतोड ने #पांचना_बांध से संबंधित सच्चाई का खुलासा किया है।
    1
    टोंक सवाई माधोपुर से पूर्व सांसद प्रत्याशी श्री रामसाही जी छावड़ी गोतोड ने #पांचना_बांध से संबंधित सच्चाई का खुलासा किया है।
    user_Gangapur ki Aabaj
    Gangapur ki Aabaj
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिले के उपखंड मुख्यालय बामनवास के पट्टी खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का तहसील स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आधारित था, जिसके तहत जिलेभर में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी योगाभ्यासियों ने स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।
    4
    सवाई माधोपुर जिले के उपखंड मुख्यालय बामनवास के पट्टी खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का तहसील स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर आधारित था, जिसके तहत जिलेभर में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी योगाभ्यासियों ने स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • श्रीमहावीरजी भाजपा मंडल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने भी सामूहिक प्राणायाम में भाग लिया। मंडल अध्यक्ष ने इस मौके पर योग को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया।
    1
    श्रीमहावीरजी भाजपा मंडल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने भी सामूहिक प्राणायाम में भाग लिया। मंडल अध्यक्ष ने इस मौके पर योग को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया।
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    Court reporter Hindaun, Karauli•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.