logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंधी कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश, 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार ​नकद ₹1.20 लाख और ताश के पत्तों के साथ पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा; थाना स्टेशनगंज की टीम ने की घेराबंदी। ​नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ​मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन:- ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। ​घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी:- ​पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र की घेराबंदी की, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। मौके से पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ विवेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी और हरीश माखीजा (सभी निवासी नरसिंहपुर) बताए गए हैं। ​लाखों की नकदी और सामग्री जप्त ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना स्टेशनगंज में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ​इनकी रही मुख्य भूमिका:- ​इस सफल कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष मरावी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर और रंजीत की सराहनीय भूमिका रही।

3 hrs ago
user_Ashish Dubey
Ashish Dubey
Media and information sciences faculty Narsimhapur, Narsinghpur•
3 hrs ago
21cc3969-cf9e-4fe2-bb56-e249a0eb5286

सिंधी कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश, 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार ​नकद ₹1.20 लाख और ताश के पत्तों के साथ पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा; थाना स्टेशनगंज की टीम ने की घेराबंदी। ​नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ​मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन:- ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय

f9c3510c-983f-4168-a098-d305b1663649

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। ​घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी:- ​पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र की घेराबंदी की, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। मौके से पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित

कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ विवेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी और हरीश माखीजा (सभी निवासी नरसिंहपुर) बताए गए हैं। ​लाखों की नकदी और सामग्री जप्त ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना स्टेशनगंज में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ​इनकी रही मुख्य भूमिका:- ​इस सफल कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष मरावी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर और रंजीत की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नेता चंद्रप्रकाश यादव की अचानक बिगड़ी हालत, अचेत अवस्था में डॉक्टर चाँदोरकर के यहां ले जाया गया। ईलाज जारी...
    1
    नेता चंद्रप्रकाश यादव की अचानक बिगड़ी हालत, अचेत अवस्था में डॉक्टर चाँदोरकर के यहां ले जाया गया। ईलाज जारी...
    user_Tara patel - MO,9424301511
    Tara patel - MO,9424301511
    Media company नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पवित्र माह रमजान के समापन पर आज शनिवार 8:30 बजे नरसिंहपुर जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। नरसिंहपुर ईद गाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पहुँचकर विशेष नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन,खुशहाली और कौमी एकता के लिए विशेष दुआ मांगी। नमाज सम्पन्न होने के बाद बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वही इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
    1
    पवित्र माह रमजान के समापन पर आज शनिवार 8:30 बजे नरसिंहपुर जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया।  नरसिंहपुर ईद गाह में हजारों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पहुँचकर विशेष नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन-चैन,खुशहाली और कौमी एकता के लिए विशेष दुआ मांगी। नमाज सम्पन्न होने के बाद बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वही इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    12 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Shrikant Dubay पत्रकार
    1
    Post by Shrikant Dubay पत्रकार
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • Post by Dharmendra sahu
    1
    Post by Dharmendra sahu
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • https://youtu.be/KP_6MyugqhY?si=zQAJgyCZgHeA7A9G #Gadarwara भव्य कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभ,आस्था में डूबा पूरा क्षेत्र भव्य कलश यात्रा के साथ गहरा टोला में 9 दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभ, आस्था में डूबा पूरा क्षेत्र एंकर - नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा के गहरा टोला स्थित श्री दुर्गा देवी मंदिर शक्तिपुंज आश्रम में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दिवसीय एकादशी कुण्डीय रुद्र यज्ञ एवं संगीतमय देवी भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसकी शुरुआत कलश यात्रा से की गई। वीओ- सुबह निकली भव्य कलश यात्रा में पुरगांव, टेकापार, धोखेडा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भक्ति गीतों के बीच “जय माता दी” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। आयोजन समिति ने बताया कि 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन यज्ञ, हवन, पूजन और प्रवचन होंगे। 20 मार्च को पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश, 21 मार्च से देव पूजन व आहुति प्रारंभ होगी, जबकि 27 मार्च को पूर्णाहुति, भंडारा और कन्या पूजन के साथ समापन किया जाएगा। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक देवी भागवत कथा और रात 8 बजे से रामलीला मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। संत श्री सुरेशदास बाबाजी के सान्निध्य में चल रहे इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है महाराज जी ने कहा “यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया जा रहा है, सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लें।” बाइट - पं. प्रकाशचंद जी उदेनिया (यज्ञाचार्य)
    1
    https://youtu.be/KP_6MyugqhY?si=zQAJgyCZgHeA7A9G
#Gadarwara भव्य कलश यात्रा के साथ 9 दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभ,आस्था में डूबा पूरा क्षेत्र
भव्य कलश यात्रा के साथ गहरा टोला में 9 दिवसीय रुद्र यज्ञ का शुभारंभ, आस्था में डूबा पूरा क्षेत्र
एंकर - नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा के गहरा टोला स्थित श्री दुर्गा देवी मंदिर शक्तिपुंज आश्रम में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 9 दिवसीय एकादशी कुण्डीय रुद्र यज्ञ एवं संगीतमय देवी भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसकी शुरुआत कलश यात्रा से की गई।
वीओ- सुबह निकली भव्य कलश यात्रा में पुरगांव, टेकापार, धोखेडा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बालिकाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों, डीजे और भक्ति गीतों के बीच “जय माता दी” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
आयोजन समिति ने बताया कि 9 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन यज्ञ, हवन, पूजन और प्रवचन होंगे। 20 मार्च को पंचांग पूजन और मंडप प्रवेश, 21 मार्च से देव पूजन व आहुति प्रारंभ होगी, जबकि 27 मार्च को पूर्णाहुति, भंडारा और कन्या पूजन के साथ समापन किया जाएगा। दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक देवी भागवत कथा और रात 8 बजे से रामलीला मंचन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
संत श्री सुरेशदास बाबाजी के सान्निध्य में चल रहे इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है महाराज जी ने कहा “यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया जा रहा है, सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लें।”
बाइट - पं. प्रकाशचंद जी उदेनिया (यज्ञाचार्य)
    user_पं. सतीश लबानिया
    पं. सतीश लबानिया
    गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया सिंगरी नदी में श्रमदान नरसिंहपुर — जिले की प्राचीन सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सिंगरी नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
    1
    कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया सिंगरी नदी में श्रमदान
नरसिंहपुर — जिले की प्राचीन सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सिंगरी नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty Narsimhapur, Narsinghpur•
    5 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जिले की प्राचीन सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सिंगरी नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्री पटेल ने नदी तट पर सफाई एवं गहरीकरण कार्य में हिस्सा लेते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सिंगरी नदी केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और श्रमदान के माध्यम से इसे जनआंदोलन बनाएं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विधायक निधि से भी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कार्य निरंतर और प्रभावी रूप से चलता रहे मंत्री पटेल ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” का उद्देश्य केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना भी है
    4
    जिले की प्राचीन सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सिंगरी नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
मंत्री पटेल ने नदी तट पर सफाई एवं गहरीकरण कार्य में हिस्सा लेते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सिंगरी नदी केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और श्रमदान के माध्यम से इसे जनआंदोलन बनाएं।
इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विधायक निधि से भी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कार्य निरंतर और प्रभावी रूप से चलता रहे मंत्री पटेल ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” का उद्देश्य केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना भी है
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.