logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया सिंगरी नदी में श्रमदान जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ जिले की प्राचीन सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सिंगरी नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्री पटेल ने नदी तट पर सफाई एवं गहरीकरण कार्य में हिस्सा लेते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सिंगरी नदी केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, जिसे संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और श्रमदान के माध्यम से इसे जनआंदोलन बनाएं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विधायक निधि से भी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कार्य निरंतर और प्रभावी रूप से चलता रहे मंत्री पटेल ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” का उद्देश्य केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना भी है

5 hrs ago
user_Shrikant Dubay पत्रकार
Shrikant Dubay पत्रकार
TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
5 hrs ago

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने किया सिंगरी नदी में श्रमदान जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ जिले की प्राचीन सिंगरी नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने स्वयं सिंगरी नदी में श्रमदान कर “जल गंगा संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर

पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। मंत्री पटेल ने नदी तट पर सफाई एवं गहरीकरण कार्य में हिस्सा लेते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सिंगरी नदी केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, जिसे

संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और श्रमदान के माध्यम से इसे जनआंदोलन बनाएं। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर विधायक निधि

से भी अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कार्य निरंतर और प्रभावी रूप से चलता रहे मंत्री पटेल ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” का उद्देश्य केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जल संरक्षण, भूजल स्तर बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करना भी है

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है। इसी क्रम में विगत दिवस थाना स्टेशनगंज अंतर्गत एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत रोड पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल संज्ञान तेले हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप 11 जुआडियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है। आरोपियों के नाम : दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ बियेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी, हरीश माखीजा सभी निवासी नरसिंहपुर जप्ती : कार्यवाही के दौरान लगभग ₹120000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई। वैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
    2
    जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।
इसी क्रम में विगत दिवस थाना स्टेशनगंज अंतर्गत एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र अंतर्गत रोड पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल संज्ञान तेले हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप 11 जुआडियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है।
आरोपियों के नाम : दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ बियेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी, हरीश माखीजा सभी निवासी नरसिंहपुर जप्ती : कार्यवाही के दौरान लगभग ₹120000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।
वैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    54 min ago
  • गोटेगांव के परमहंसी गंगा आश्रम में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिवस पर राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी का कई साड़ियों से श्रृंगार किया गया.. बड़ी संख्या में भक्त गण माता रानी के दर्शनों को नरसिंहपुर की इस साधना स्थली पर पहुंच कर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं... नवरात्रि और नव वर्ष के तृतीय दिवस पर आज की आरती का भक्ति मय नजारा बेहद खास रहा... शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मां त्रिपुर सुंदरी की आराधना भोग और मोक्ष दोनों का फल देती है...
    3
    गोटेगांव के परमहंसी गंगा आश्रम में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिवस पर राजराजेश्वरी मां त्रिपुर सुंदरी का कई साड़ियों से श्रृंगार किया गया.. बड़ी संख्या में भक्त गण माता रानी के दर्शनों को नरसिंहपुर की इस साधना स्थली पर पहुंच कर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं... नवरात्रि और नव वर्ष के तृतीय दिवस पर आज की आरती का भक्ति मय नजारा बेहद खास रहा... शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि मां त्रिपुर सुंदरी की आराधना भोग और मोक्ष दोनों का फल देती है...
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नरसिंहपुर सिंधी कॉलोनी में जुआ खेलते 11 जुआरियों को एक लाख 20 रुपये के साथ किया गिरफ्तार
    1
    नरसिंहपुर सिंधी कॉलोनी में जुआ खेलते 11  जुआरियों को एक लाख 20 रुपये के साथ किया गिरफ्तार
    user_Tara patel - MO,9424301511
    Tara patel - MO,9424301511
    Media company नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    48 min ago
  • जनपद मैदान में नकुलनाथ की सभा के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश यादव के साथ हुई हाथापाई की घटना को लेकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया जिसको लेकर शनिवार उन्होंने सारस होटल में पत्रकारवार्ता कर घटना के सम्बंध में पत्रकारों को जानकारी दी जिसमे उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल और उनके समर्थकों पर उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ कही कोई घटना घटती हैं तो उसके जिम्मेदार ये ही लोग होंगे
    1
    जनपद मैदान में नकुलनाथ की सभा के दौरान कांग्रेस नेता चंद्रप्रकाश यादव के साथ हुई हाथापाई की घटना को लेकर उन्होंने थाने में आवेदन दिया जिसको लेकर शनिवार उन्होंने सारस होटल में पत्रकारवार्ता कर घटना के सम्बंध में पत्रकारों को जानकारी दी जिसमे उन्होंने पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल और उनके समर्थकों पर उनके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ कही कोई घटना घटती हैं तो उसके जिम्मेदार ये ही लोग होंगे
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    2 hrs ago
  • सिंधी कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश, 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार ​नकद ₹1.20 लाख और ताश के पत्तों के साथ पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा; थाना स्टेशनगंज की टीम ने की घेराबंदी। ​नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। ​मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन:- ​जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। ​घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी:- ​पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र की घेराबंदी की, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। मौके से पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ विवेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी और हरीश माखीजा (सभी निवासी नरसिंहपुर) बताए गए हैं। ​लाखों की नकदी और सामग्री जप्त ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना स्टेशनगंज में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ​इनकी रही मुख्य भूमिका:- ​इस सफल कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष मरावी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर और रंजीत की सराहनीय भूमिका रही।
    3
    सिंधी कॉलोनी में जुआ फड़ पर दबिश, 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार
​नकद ₹1.20 लाख और ताश के पत्तों के साथ पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा; थाना स्टेशनगंज की टीम ने की घेराबंदी।
​नरसिंहपुर। जिले में अवैध गतिविधियों और जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज अंतर्गत सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।
​मुखबिर की सूचना पर तत्काल एक्शन:-
​जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
​घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी:-
​पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र की घेराबंदी की, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। मौके से पुलिस ने 11 आरोपियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक बाधवानी, जयकुमार वाधवानी, सुमित कुमार माखीजा, कोमल प्रसाद चौधरी, विक्की उर्फ विवेक मोटबानी, रमेश कुमार कुकरेजा, अजय वाधवानी, किशन मोटवानी, कपिल धनवानी, जितेन्द्र साधवानी और हरीश माखीजा (सभी निवासी नरसिंहपुर) बताए गए हैं।
​लाखों की नकदी और सामग्री जप्त
​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) नकद, ताश के पत्ते और अन्य जुआ सामग्री जप्त की है। सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना स्टेशनगंज में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
​इनकी रही मुख्य भूमिका:-
​इस सफल कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष मरावी, प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा, आरक्षक संजय पांडे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर और रंजीत की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    Media and information sciences faculty Narsimhapur, Narsinghpur•
    3 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा जनहित की शिकायत एवं आवेदनों का निराकरण सही समय पर न करने के विरोध में समाज सेवा को को द्वारा धरना जारी लगातार छठवें दिन धरना जारी मंच पर बात करने पर पता चला किया मंच किसी राजनीति व्यक्ति विशेष के लिए धरना नहीं है यह शासन प्रशासन की नीति और नियतन को के विरुद्ध धारणा है शासन प्रशासन अपने कार्य शैली और नीति को नहीं सुधरेगा जब तक समाज सेवा के जनता के हित के लिए जनहित के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं और करते रहेंगे नरसिंहपुर
    3
    नरसिंहपुर जिला प्रशासन द्वारा जनहित की शिकायत एवं आवेदनों का निराकरण सही समय पर न करने के विरोध में समाज सेवा को को द्वारा धरना जारी लगातार छठवें दिन धरना जारी मंच पर बात करने पर पता चला किया मंच किसी राजनीति व्यक्ति विशेष के लिए धरना नहीं है यह शासन प्रशासन की नीति और नियतन को के विरुद्ध धारणा है शासन प्रशासन अपने कार्य शैली और नीति को नहीं सुधरेगा जब तक समाज सेवा के जनता के हित के लिए जनहित के लिए हमेशा संघर्ष करते हैं और करते रहेंगे नरसिंहपुर
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    Narsimhapur, Narsinghpur•
    5 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Shrikant Dubay पत्रकार
    1
    Post by Shrikant Dubay पत्रकार
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.