logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग। भीषण हादसा: उरई (जालौन) ➡️ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग। ➡️ किमी संख्या 229.2 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ट्रक। ➡️ हादसे के बाद देखते ही देखते ट्रक में उठीं आग की विकराल लपटें। ➡️ गनीमत रही! समय रहते बाहर निकले चालक-परिचालक, टला बड़ा हादसा। ➡️ पुलिस और हाईवे रिलीफ टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

23 hrs ago
user_Ravindra Gautam
Ravindra Gautam
Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग। भीषण हादसा: उरई (जालौन) ➡️ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग। ➡️ किमी संख्या 229.2 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ट्रक। ➡️ हादसे के बाद देखते ही देखते ट्रक में उठीं आग की विकराल लपटें। ➡️ गनीमत रही! समय रहते बाहर निकले चालक-परिचालक, टला बड़ा हादसा। ➡️ पुलिस और हाईवे रिलीफ टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोंच में डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस, 62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण!! फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश कोंच (जालौन)। नवागंतुक जिलाधिकारी समीर का कोंच तहसील में पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति गंभीरता बरतने और फरियादियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के आला अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नवागंतुक डीएम समीर का कोंच में पहला समाधान दिवस। कुल 62 शिकायतें दर्ज। 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। शेष मामलों के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश
    1
    कोंच में डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस, 62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण!!
फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
कोंच (जालौन)। नवागंतुक जिलाधिकारी समीर का कोंच तहसील में पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति गंभीरता बरतने और फरियादियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के आला अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नवागंतुक डीएम समीर का कोंच में पहला समाधान दिवस।
कुल 62 शिकायतें दर्ज।
7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।
शेष मामलों के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लखनऊ - पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, मेधावी छात्रों को मिलेगा ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले मेधावी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना लाने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। योजना के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण की सीमा संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
    1
    लखनऊ - पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, मेधावी छात्रों को मिलेगा ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन
उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले मेधावी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना लाने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। योजना के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण की सीमा संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो। कदौरा (जालौन). ➡️ सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो। ➡️ बोलेरो में सवार थे 5 लोग; राहगीरों की मुस्तैदी से सभी को निकाला गया सुरक्षित बाहर। ➡️ कैंसर मरीज का इलाज कराकर महोबा लौट रहे थे परिजन; गनीमत रही, टला बड़ा हादसा। ➡️ कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से खाई से बाहर निकाली गई बोलेरो। ➡️ जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश।
    1
    सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो।
कदौरा (जालौन).
➡️ सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी अनियंत्रित बोलेरो।
➡️ बोलेरो में सवार थे 5 लोग; राहगीरों की मुस्तैदी से सभी को निकाला गया सुरक्षित बाहर।
➡️ कैंसर मरीज का इलाज कराकर महोबा लौट रहे थे परिजन; गनीमत रही, टला बड़ा हादसा।
➡️ कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से खाई से बाहर निकाली गई बोलेरो।
➡️ जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों में भारी आक्रोश।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जालौन जालौन में महिला ने यमुना पुल से नदी ने लगाई छलांग, महिला को यमुना पुल से कूदता देख नाव लेकर पहुंचे नाविक, जालौन में महिला ने यमुना पुल से नदी ने लगाई छलांग, महिला को यमुना पुल से कूदता देख नाव लेकर पहुंचे नाविक, नाविकों ने महिला को यमुना नदी से सकुशल निकाला बाहर, यमुना में कूंदी महिला की नाविकों की सूझबूझ से बची जान, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस महिला के यमुना में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला।
    2
    जालौन

जालौन में महिला ने यमुना पुल से नदी ने लगाई छलांग,

महिला को यमुना पुल से कूदता देख नाव लेकर पहुंचे नाविक,
जालौन में महिला ने यमुना पुल से नदी ने लगाई छलांग,
महिला को यमुना पुल से कूदता देख नाव लेकर पहुंचे नाविक,
नाविकों ने महिला को यमुना नदी से सकुशल निकाला बाहर,
यमुना में कूंदी महिला की नाविकों की सूझबूझ से बची जान,
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में कराया भर्ती,
पुलिस महिला के यमुना में कूदने के कारणों का पता लगाने में जुटी,
जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • कोंच में कथक की थिरकन से सजी राधाष्टमी, राम-कृष्ण-शिव की कथाओं ने मोहा मन,फूल बंगला और 56 भोग से सजा उत्सव जालौन के कोंच कस्बे में दिन शनिवार की देर रात 10,30 बजे राधा अष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रायबरेली से आये राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नटवरी कला के कलाकार पण्डित अयोध्या प्रसाद ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक के माध्यम से भगवान राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव की दिव्य कथाओं को मंच पर जीवंत कर दिया।इस मौके पर नरसिंह मन्दिर में फूल बंगला व 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक डॉ दिनेश उदैनिया अमिता उदैनिया ने नरसिंह भगवान की पूजा अर्चना से किया आयोजक डॉ दिनेश उदैनिया ने बताया की दिवगंत गल्ला व्यापारी ओमप्रकाश उदैनिया की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम राधा अष्टमी पर्व को समर्पित हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत रामशरण दास महाराज पीठाधीश्वर रंगमहल सरकार अयोध्या मौजूद रहे कत्थक नृत्य से सजीं कथाएं: कलाकारों ने कत्थक की पारंपरिक मुद्राओं, पदचालन और भाव-भंगिमाओं के जरिए रामकथा, कृष्ण कथा और शिव कथा का बेहद मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया। जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भक्तिमय माहौल: राधा अष्टमी के विशेष पर्व पर आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम ने पूरे कोंच क्षेत्र को भक्ति और कला के अद्भुत संगम से सराबोर कर दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ब्रजेश राजावत मनोज नगाइच नरसिंह बुंदेला राजीव रेजा अनिल गुप्ता एड अवधेश दुबे हिमालया उदैनिया डॉ अनिरुद्ध तिवारी चंद्रपाल कौरव भगवती शरण कौरव चटसारी रामकिशोर बाबू डॉ अखिलेश निरंजन डॉ विकास राठौर सहित लोग मौजूद रहे।
    1
    कोंच में कथक की थिरकन से सजी राधाष्टमी, राम-कृष्ण-शिव की कथाओं ने मोहा मन,फूल बंगला और 56 भोग से सजा उत्सव
जालौन के कोंच कस्बे में दिन शनिवार की देर रात 10,30 बजे राधा अष्टमी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में रायबरेली से आये  राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नटवरी कला के कलाकार पण्डित अयोध्या प्रसाद ने शास्त्रीय नृत्य कत्थक  के माध्यम से भगवान राम, श्री कृष्ण और भगवान शिव की दिव्य कथाओं को मंच पर जीवंत कर दिया।इस मौके पर नरसिंह मन्दिर में फूल बंगला व 56 भोग का प्रसाद लगाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक डॉ दिनेश उदैनिया अमिता उदैनिया ने नरसिंह भगवान की पूजा अर्चना से किया आयोजक डॉ दिनेश उदैनिया ने बताया की दिवगंत गल्ला व्यापारी ओमप्रकाश उदैनिया की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम राधा अष्टमी पर्व को समर्पित हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत रामशरण दास महाराज पीठाधीश्वर रंगमहल सरकार अयोध्या मौजूद रहे 
कत्थक नृत्य से सजीं कथाएं: 
कलाकारों ने कत्थक की पारंपरिक मुद्राओं, पदचालन और भाव-भंगिमाओं के जरिए रामकथा, कृष्ण कथा और शिव कथा का बेहद मनमोहक चित्रण प्रस्तुत किया। जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
भक्तिमय माहौल:
राधा अष्टमी के विशेष पर्व पर आयोजित इस अनूठे कार्यक्रम ने पूरे कोंच क्षेत्र को भक्ति और कला के अद्भुत संगम से सराबोर कर दिया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ब्रजेश राजावत मनोज नगाइच नरसिंह बुंदेला राजीव रेजा अनिल गुप्ता एड अवधेश दुबे हिमालया उदैनिया डॉ अनिरुद्ध तिवारी चंद्रपाल कौरव भगवती शरण कौरव चटसारी रामकिशोर बाबू डॉ अखिलेश निरंजन डॉ विकास राठौर सहित लोग मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    38 min ago
  • यातायात पुलिस और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गयी सख्त कार्यवाही जनपद में सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट व विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम का एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।इसी क्रम में यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों को रोककर साइलेंसर, हॉर्न, नम्बर प्लेट चेक करते हुए ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान 95 वाहनों का चालान किया गया और 6,80,000 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
    1
    यातायात पुलिस और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गयी सख्त कार्यवाही
जनपद में सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नम्बर प्लेट व विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा संयुक्त टीम का एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।इसी क्रम में यातायात पुलिस और थाना पुलिस ने अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों को रोककर साइलेंसर, हॉर्न, नम्बर प्लेट चेक करते हुए ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान 95 वाहनों का चालान किया गया और 6,80,000 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया।अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा सुजानपुर के पास हादसा, राहगीरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला; बाद में जेसीबी से निकाली गई बोलेरो कदौरा। क्षेत्र में खराब सड़क और हाइवे में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार को कदौरा के समीप सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों के कारण अनियंत्रित हुई पांच लोगों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने के लिए कदौरा क्षेत्र के समीप सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। सुजानपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
    3
    बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी
गड्ढों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे
दैनिक भद्रावती टाइम्स 
यूपी हेड रानू मंसूरी 
रिपोर्ट विजय शर्मा 
सुजानपुर के पास हादसा, राहगीरों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला; 
बाद में जेसीबी से निकाली गई बोलेरो
कदौरा। 
क्षेत्र में खराब सड़क और हाइवे में जगह-जगह बने गहरे गड्ढे हादसे का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार को कदौरा के समीप सुजानपुर मार्ग पर गड्ढों के कारण अनियंत्रित हुई पांच लोगों से भरी बोलेरो सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों की मदद से बोलेरो सवार सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने के लिए कदौरा क्षेत्र के समीप सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी लोग बोलेरो से वापस लौट रहे थे। सुजानपुर के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
बोलेरो के खाई में गिरते ही सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाइवे पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे!! कदौरा (जालौन)। सुजानपुर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में पांच लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बोलेरो सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को वाहन से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी बोलेरो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गड्ढों से बचने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है!!
    1
    गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे!!
कदौरा (जालौन)। सुजानपुर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में पांच लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बोलेरो सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को वाहन से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया।
बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी बोलेरो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गड्ढों से बचने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.