गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे!! कदौरा (जालौन)। सुजानपुर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में पांच लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बोलेरो सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को वाहन से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी बोलेरो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गड्ढों से बचने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है!!
गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे!! कदौरा (जालौन)। सुजानपुर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में पांच लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बोलेरो सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को वाहन से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी बोलेरो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गड्ढों से बचने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है!!
- 'गंधा नाला' पर अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल; समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन। जालौन ➡️ 'गंधा नाला' पर अवैध कब्जे के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल; समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन। ➡️ शिवा गार्डन के मालिकों व दबंगों पर गंधा नाला जबरन बंद करने का आरोप। ➡️ नरायनपुरा, गिधौसा, कुंवरपुरा व छानी समेत करीब 20 गांवों का पानी रुका। ➡️ 5 वर्षों से नाले की सफाई न होने से लौना मौजा के खेतों में भरा बरसाती पानी। ➡️ किसान शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अंशू सेंगर समेत ग्रामीणों ने नाला खुलवाने की लगाई गुहार।1
- कालपी में बसपा का हुंकार: 21 सितंबर को विशाल सम्मेलन, ‘मिशन-2027’ की नीव मजबूत करने की तैयारी! जालौन कालपी में बसपा नेमिशन-2027 को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। 21 सितंबर को एमएसवी इंटर कॉलेज के मैदान में बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के जिला अध्यक्ष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कालपी विधानसभा में होने वाले इस सम्मेलन को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में तैयारियां तेज हैं। जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक सम्मेलन में कालपी विधानसभा के सभी बूथों से कार्यकर्ता, पूर्व पदाधिकारी और पार्टी नेता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बसपा की ओर से बताया गया है कि बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए सक्रिय करने पर है। वीरपाल सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मिशन-2027 को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकर्ता बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। वहीं पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जगजीवन अहिरवार ने कहा कि बसपा बहन मायावती की विचारधारा पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वसमाज को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। फिलहाल 21 सितंबर को होने वाले इस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बसपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब देखना होगा कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की कितनी बड़ी भागीदारी सामने आती है और पार्टी का संगठनात्मक संदेश जमीनी स्तर तक किस तरह पहुंचता है।4
- पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के थाना क्षेत्रों में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, सर्राफा बाजारों में की गयी चेकिंग पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान सम्बन्धित थाना क्षेत्रों में पुलिस की ड्यूटी व्यवस्था, गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त जनपद के विभिन्न कस्बों में स्थित सर्राफा बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग की गयी। इस दौरान सर्राफा दुकानों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गयी तथा सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सर्राफा बाजारों एवं प्रमुख बाजारों में नियमित गश्त एवं सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।1
- जालौन.. बारिश मे भीग रही गाय माता. अधिकारी नेता बैठे ac मे आखिर जालौन गौशाला किसलिए बारिश मे भीगकर गाय और नंदी बीमार होकर मौत के मुँह मे समा रहे. मगर अधिकारी नेता गाय चना खिलाकर फोटो डाल देते है कभी ये फोटो भी डालिये साहब इस मामले मे गौरक्षक कई बार शिकायत कर चुके मगर जालौन नगर पालिका ने इस कान से सुनो उससे निकालो वाली कहावत सुन रखी है.. देखे इन गायों की आवाज बड़े अधिकारियो तक पहुंचती है गायों के साथ वो भी दम तोड़ देती है जालौन.. बारिश मे भीग रही गाय माता. अधिकारी नेता बैठे ac मे आखिर जालौन गौशाला किसलिए बारिश मे भीगकर गाय और नंदी बीमार होकर मौत के मुँह मे समा रहे. मगर अधिकारी नेता गाय चना खिलाकर फोटो डाल देते है कभी ये फोटो भी डालिये साहब इस मामले मे गौरक्षक कई बार शिकायत कर चुके मगर जालौन नगर पालिका ने इस कान से सुनो उससे निकालो वाली कहावत सुन रखी है.. देखे इन गायों की आवाज बड़े अधिकारियो तक पहुंचती है गायों के साथ वो भी दम तोड़ देती है1
- द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से पेश है खबरनामा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई घटनाओं को लेकर खबरनामा दिखाने जा रहे हैं जिसे आप द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से देख रहे हैं1
- दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन बहुत भारी संख्या मे पहुँचे वकील दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन1
- प्राथमिक विद्यालय में भर रहा गांव का पानी, जल निकासी न होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित आवारा कुत्ते काटकर ग्रामीणो को कर रहे घायल जालौन। तहसील जालौन क्षेत्र के ग्राम पंचायत छानीखास में प्राथमिक विद्यालय के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के पानी की निकासी के लिए नाला नहीं होने के कारण बारिश का पानी विद्यालय परिसर में भर जाता है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय में पानी भरा रहने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि विद्यालय बंद होने के बाद जब स्कूल दोबारा सुचारू रूप से खुलेगा, तब बच्चों की समस्या और बढ़ सकती है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने 19 सितंबर 2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय के पानी की निकासी के लिए नाला बनवाने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।1
- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग। भीषण हादसा: उरई (जालौन) ➡️ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गिट्टी से भरा ट्रक पलटा, लगी भीषण आग। ➡️ किमी संख्या 229.2 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया ट्रक। ➡️ हादसे के बाद देखते ही देखते ट्रक में उठीं आग की विकराल लपटें। ➡️ गनीमत रही! समय रहते बाहर निकले चालक-परिचालक, टला बड़ा हादसा। ➡️ पुलिस और हाईवे रिलीफ टीम ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 478 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 478 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1