सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 478 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 478 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 478 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 478 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।
- भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कराया विशाल भंडारा अकबरपुर रनिया विधानसभा के हिंदी भवन अकबरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन भाजपा नेता एवं समाज सेवक सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश मंत्री किरण लोधी निषाद मुख्य अतिथि शामिल हुई सुनील कुमार निषाद अकबरपुर रनिया विधानसभा से टिकट की दावेदारी करने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई1
- जालौन के कोंच तहसील में नवागंतुक डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जालौन के कोंच तहसील में नवागंतुक डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम समीर और एसपी विनय कुमार सिंह ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कोंच तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।1
- दुकान में घुसकर मारपीट-तोड़फोड़ का आरोप, CCTV में कैद हुई पूरी घटना! कोंच कोतवाली क्षेत्र के तीतरा खलीलपुर गांव में जनरल स्टोर की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। दुकानदार ने गांव के ही तीन युवकों पर मारपीट करने, काउंटर और CCTV मॉनीटर तोड़ने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर दुकानदार के साथ गला दबाने और लात-घूसों से मारपीट की गई। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है। दुकानदार ने CCTV फुटेज के साथ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। नोट: खबर शिकायतकर्ता के आरोप और उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस/प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।2
- कोंच में डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस, 62 शिकायतों में 7 का मौके पर निस्तारण!! फरियादियों की समस्याएं सुन डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश कोंच (जालौन)। नवागंतुक जिलाधिकारी समीर का कोंच तहसील में पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों के प्रति गंभीरता बरतने और फरियादियों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के आला अधिकारी, तहसील स्तरीय अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नवागंतुक डीएम समीर का कोंच में पहला समाधान दिवस। कुल 62 शिकायतें दर्ज। 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण। शेष मामलों के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश1
- Premanandji.. Mharaj.. Ka.. 19.75..shelekar...2026.. Takka.. Shfar.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- लखनऊ - पढ़ाई में पैसों की कमी नहीं बनेगी बाधा, मेधावी छात्रों को मिलेगा ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उच्च शिक्षा का सपना देखने वाले मेधावी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल करने जा रही है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना लाने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी मेधावी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो, यह सुनिश्चित करना है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ब्याजमुक्त एजुकेशन लोन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। सरकार की इस पहल से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं करियर को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। योजना के माध्यम से शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और मेधावी युवाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना को लेकर विस्तृत पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और ऋण की सीमा संबंधी आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।1
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 478 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 478 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1
- जालौन सुबह यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। कालपी (जालौन): कालपी में शनिवार सुबह यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों की त्वरित सूझबूझ और साहस के चलते महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे कदौरा विकासखंड क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला यमुना पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को पानी में गिरता देख घाट पर मौजूद नाविक तुरंत अपनी नावें लेकर हरकत में आए और बिना समय गंवाए उसे डूबने से बचा लिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।1
- गड्ढों से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बोलेरो, पांच लोग बाल-बाल बचे!! कदौरा (जालौन)। सुजानपुर मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के गहरे गड्ढों से बचने के प्रयास में पांच लोगों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बोलेरो सवार सभी पांच लोग सुरक्षित बच गए। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को वाहन से बाहर निकाला। बाद में जेसीबी की मदद से खाई में गिरी बोलेरो को बाहर निकाला गया। बताया गया कि महोबा जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र के सलइया गांव निवासी परिजन कैंसर पीड़ित परशुराम का इलाज कराने सुजानपुर आए थे। इलाज के बाद सभी बोलेरो से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गड्ढों से बचने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से मार्ग की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है!!1