logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Premanandji.. Mharaj.. Ka.. 19.75..shelekar...2026.. Takka.. Shfar.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P

59 min ago
user_MD ANISH KURAISHI
MD ANISH KURAISHI
Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
59 min ago

Premanandji.. Mharaj.. Ka.. 19.75..shelekar...2026.. Takka.. Shfar.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन के कोंच तहसील में नवागंतुक डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जालौन के कोंच तहसील में नवागंतुक डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम समीर और एसपी विनय कुमार सिंह ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। कोंच तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    1
    जालौन के कोंच तहसील में नवागंतुक डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
जालौन के कोंच तहसील में नवागंतुक डीएम समीर का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
डीएम समीर और एसपी विनय कुमार सिंह ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
कोंच तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिले के आला अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन बहुत भारी संख्या मे पहुँचे वकील दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन
    1
    दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन बहुत भारी संख्या मे पहुँचे वकील 
दिल्ली में वकीलों ने शुरू किया EVM हटाओ आंदोलन
    user_Radha Kishan
    Radha Kishan
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 ➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार। ➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है। ➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। ➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है। ➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।
    2
    🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨
🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨
➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार।
➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है।
➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है।
➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है।
➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    11 hrs ago
  • शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज
कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया।
आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं।
मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
    1
    मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस सिकन्दरा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।* *शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारणः जिलाधिकारी* *जिलाधिकारी ने तहसील सिकन्दरा अन्तर्गत स्थित गौशालाओं का निरीक्षण करने हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश* जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने तहसील सिकन्दरा में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील सिकन्दरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में प्रतिभाग करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत तहसील सिकंदरा क्षेत्र में संचालित गौशालाओं का चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय सत्यापन कर निरीक्षण आख्या निर्धारित प्रारूप पर फोटोग्राफ सहित सायंकाल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सिकन्दरा रिदम आनन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस सिकन्दरा में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।*

*शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारणः जिलाधिकारी*

*जिलाधिकारी ने तहसील सिकन्दरा अन्तर्गत स्थित गौशालाओं का निरीक्षण करने हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश*
जनपद की समस्त तहसीलों में  संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने तहसील सिकन्दरा में आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील सिकन्दरा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का मौके पर जाकर परीक्षण किया जाए और समाधान के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसका फीडबैक भी लिया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री संदर्भ, जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, आईजीआरएस तथा तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल दिया।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कार्यालयों में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक नियमित जनसुनवाई करें, शिकायत पंजिका का संधारण करें, प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में प्रतिभाग करने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत तहसील सिकंदरा क्षेत्र में संचालित गौशालाओं का चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय सत्यापन कर निरीक्षण आख्या निर्धारित प्रारूप पर फोटोग्राफ सहित सायंकाल तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 
जनपद की अन्य तहसीलों में भी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सिकन्दरा रिदम आनन्द, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 जयगोविन्द, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • जालौन सुबह यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। कालपी (जालौन): कालपी में शनिवार सुबह यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों की त्वरित सूझबूझ और साहस के चलते महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे कदौरा विकासखंड क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला यमुना पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को पानी में गिरता देख घाट पर मौजूद नाविक तुरंत अपनी नावें लेकर हरकत में आए और बिना समय गंवाए उसे डूबने से बचा लिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
    1
    जालौन 
सुबह यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी।
कालपी (जालौन): कालपी में शनिवार सुबह यमुना नदी के पुल से एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद नाविकों की त्वरित सूझबूझ और साहस के चलते महिला को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे कदौरा विकासखंड क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला यमुना पुल पर पहुंची और अचानक नदी में छलांग लगा दी। महिला को पानी में गिरता देख घाट पर मौजूद नाविक तुरंत अपनी नावें लेकर हरकत में आए और बिना समय गंवाए उसे डूबने से बचा लिया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है। महिला ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • माती कोर्ट ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹5,000 का अर्थदंड लगाया प्रतिरूपण कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) कोर्ट संख्या- 2 ने अभियुक्त सुभाष चन्द्र पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम सिहुरा भवन थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 5,000 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
    1
    माती कोर्ट ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में अभियुक्त को 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और ₹5,000 का अर्थदंड लगाया
प्रतिरूपण कर नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले में माती कोर्ट में माननीय न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0) कोर्ट संख्या- 2 ने अभियुक्त सुभाष चन्द्र पुत्र रामाधार यादव निवासी ग्राम सिहुरा भवन थाना अकबरपुर जनपद कानपुर देहात को दोषी करार दिया और अभियुक्त को 3 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई और 5,000 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.