शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल *Kanpur | गुजैनी में पुलिस कार्रवाई पर सपा नेता ने अपने बूथ कार्यकर्ता को जब छुड़वाने पहुंचे तो मामला अलग अंदाज में..!* *✍️साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।* *✍️वीडियो में वह एक दरोगा से अपने बूथ कार्यकर्ता के पक्ष में बात करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं— “देखो दरोगा जी, मामले का रायता बड़ा हो जाएगा।”* *✍️वीडियो की सत्यता और पूरे प्रकरण का संदर्भ पुलिस जांच का विषय है।*1
- औरैया में यूपीआई पेमेंट पर 0.4% टैक्स लगाने के विरोध में व्यापार मंडल ने SDM सौंपा ज्ञापन औरैया। यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी औरैया ब्रह्मानंद को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आगामी 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई टैक्स को हटाने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी और आम आदमी पहले से ही विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने से व्यापारियों की आमदनी प्रभावित होगी और आम जनता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं लागू करनी चाहिए, न कि उन पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल देशभर में करोड़ों व्यापारी और आम लोग करते हैं। ऐसे में इस प्रकार का टैक्स व्यापार और व्यापारियों दोनों को प्रभावित करेगा। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग की है। वही इस मौके पर गोपाल जी दुबे, सुधीर सिंह कुशवाहा, अमित चतुर्वेदी, अजीत सल्लू बिश्नोई,बड़े बिश्नोई, मोहम्मद बबलू, सुनील सक्सैना, वहीद, कन्हैया, प्रमोद अग्रवाल, शिव प्रताप गुप्ता, हिमांशु नागेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लख्मीचंद, आदित्य अग्रवाल के अलावा सैकड़ो लोग रहे मौजूद।1
- नगर के अशोक सम्राट नगर स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सोसाइटी स्कूल परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। स्कूल परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। भक्तिमय माहौल में जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को रजवाहा किनारे ले जाया गया, जहां विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रबंधक अनुज सेंगर, अजय प्रताप सिंह, रक्षा मिश्रा, एकता बाथम, अंकित त्रिवेदी, अनुष्का सिंह, श्रेया पोरवाल आदि मौजूद रहे।1
- औरैया में व्यापारियों ने यूपीआई पर चार्ज लगाने के विरोध में दिया ज्ञापन1
- Premanandji.. Mharaj.. Ka.. 19.75..shelekar...2026.. Takka.. Shfar.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 81 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदरा तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में दोपहर 2बजे तक कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को सिकंदरा क्षेत्र की गौशालाओं का चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम रिदम आनंद, सीएमओ डॉ. जयगोविंद समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- झींझक स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, दिल्ली के गौरव कुमार के रूप में हुई पहचान झींझक स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, दिल्ली के गौरव कुमार के रूप में हुई पहचान गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था युवक, शुक्रवार शाम अक्षयवट आश्रम के पास मिला शव.. कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित अक्षयवट आश्रम के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से मृत अज्ञात युवक की शनिवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ए-499 जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेस-3, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके पिता ओमप्रकाश ने की। शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। पुलिस को मृतक के पास से एक छोटा काले रंग का बैग मिला था। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। आधार कार्ड पर नाम गौरव और पिता का नाम ओमप्रकाश दर्ज था। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस पहचान सुनिश्चित करने में जुटी थी। शनिवार को मृतक के पिता ओमप्रकाश द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पिता ने पुलिस को बताया कि गौरव गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह झींझक कैसे पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। घटना के समय उसके शरीर पर सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट थी। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शनिवार करीब 11 बजे बताया कि मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- ग्राम शेरपुर सरैया में सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत कुछ ऐसी हालत हैं हमारे औरैया के ग्राम शेरपुर सरैया में जोकि फफूंद औरैया मुख्य मार्ग पर ऐसी स्थिति है जहां पर आम जनता का निकलना दुष्बार हो गया है सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत जनपद औरैया का प्रशासन बेखबर आखिर कब टूटेगी नींद प्रशासन की।1