Shuru
Apke Nagar Ki App…
नगर के अशोक सम्राट नगर स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सोसाइटी स्कूल परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। स्कूल परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। भक्तिमय माहौल में जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को रजवाहा किनारे ले जाया गया, जहां विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रबंधक अनुज सेंगर, अजय प्रताप सिंह, रक्षा मिश्रा, एकता बाथम, अंकित त्रिवेदी, अनुष्का सिंह, श्रेया पोरवाल आदि मौजूद रहे।
कुमार पंकज
नगर के अशोक सम्राट नगर स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सोसाइटी स्कूल परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। स्कूल परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। भक्तिमय माहौल में जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को रजवाहा किनारे ले जाया गया, जहां विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रबंधक अनुज सेंगर, अजय प्रताप सिंह, रक्षा मिश्रा, एकता बाथम, अंकित त्रिवेदी, अनुष्का सिंह, श्रेया पोरवाल आदि मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।1
- डेरापुर तहसील में एडीएम राजस्व वित्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। जहां भारी संख्या में पहुंचे शिकायत करता। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें। डेरापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें समक्ष प्रस्तुत की गईं।वही शिकायते 111 आई जिसमें 4 का निस्तारण हुआ। राजस्व 61 पुलिस16विकास 14विद्युत 14 पूर्ति 4जल निगम 3 शिकायते आई । अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही अंबियापुर गांव निवाशी प्रताप पुत्र दुलारे ने प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि गाटा संख्या198रकवा 2460 है। जब मैं अपना खेत जुतवाने जाता हु गांव के ही पूर्व प्रधान रमेश चंद जोतने से मना कर देते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार 99186285411
- 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 ➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार। ➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है। ➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। ➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है। ➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।2
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।1
- Premanandji.. Mharaj.. Ka.. 19.75..shelekar...2026.. Takka.. Shfar.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान 📰 बड़ी खबर सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भंडारे में क्षेत्र एवं गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता मृदुल कुमार, अजय श्रीवास्तव, एडवोकेट विजय श्रीवास्तव, रूबी लाला, निखिल वर्मा, सन्नी लाला, राजीव दीक्षित, अश्वनी शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏 रिपोर्ट: शान मोहम्मद, पत्रकार4
- नगर के अशोक सम्राट नगर स्थित राइजिंग सन एजुकेशन सोसाइटी स्कूल परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा का शनिवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाए। स्कूल परिसर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। कार्यक्रम के समापन पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। भक्तिमय माहौल में जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को रजवाहा किनारे ले जाया गया, जहां विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान प्रबंधक अनुज सेंगर, अजय प्रताप सिंह, रक्षा मिश्रा, एकता बाथम, अंकित त्रिवेदी, अनुष्का सिंह, श्रेया पोरवाल आदि मौजूद रहे।1