logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।

1 hr ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज
शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज
कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया।
आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं।
मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश औरैया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आज दिनांक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं से संबंधित विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।*
    1
    *महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
औरैया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आज दिनांक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं से संबंधित विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, एएसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति देखते हुए विवेचकों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एएसपी ने साफ कहा कि महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    3
    महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, एएसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति देखते हुए विवेचकों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एएसपी ने साफ कहा कि महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया में यूपीआई पेमेंट पर 0.4% टैक्स लगाने के विरोध में व्यापार मंडल ने SDM सौंपा ज्ञापन औरैया। यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी औरैया ब्रह्मानंद को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आगामी 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई टैक्स को हटाने की मांग की है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी और आम आदमी पहले से ही विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने से व्यापारियों की आमदनी प्रभावित होगी और आम जनता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा। जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं लागू करनी चाहिए, न कि उन पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल देशभर में करोड़ों व्यापारी और आम लोग करते हैं। ऐसे में इस प्रकार का टैक्स व्यापार और व्यापारियों दोनों को प्रभावित करेगा। व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग की है। वही इस मौके पर गोपाल जी दुबे, सुधीर सिंह कुशवाहा, अमित चतुर्वेदी, अजीत सल्लू बिश्नोई,बड़े बिश्नोई, मोहम्मद बबलू, सुनील सक्सैना, वहीद, कन्हैया, प्रमोद अग्रवाल, शिव प्रताप गुप्ता, हिमांशु नागेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लख्मीचंद, आदित्य अग्रवाल के अलावा सैकड़ो लोग रहे मौजूद।
    1
    औरैया में यूपीआई पेमेंट पर 0.4% टैक्स लगाने के विरोध में व्यापार मंडल  ने SDM सौंपा ज्ञापन
औरैया। यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील दिवस में पहुंचकर उप जिलाधिकारी औरैया ब्रह्मानंद को ज्ञापन सौंपा है। व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आगामी 15 अक्टूबर से प्रस्तावित यूपीआई टैक्स को हटाने की मांग की है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी और आम आदमी पहले से ही विभिन्न प्रकार के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने से व्यापारियों की आमदनी प्रभावित होगी और आम जनता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं लागू करनी चाहिए, न कि उन पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डालना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल देशभर में करोड़ों व्यापारी और आम लोग करते हैं। ऐसे में इस प्रकार का टैक्स व्यापार और व्यापारियों दोनों को प्रभावित करेगा।
व्यापार मंडल ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित टैक्स को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
वही इस मौके पर गोपाल जी दुबे, सुधीर सिंह कुशवाहा, अमित चतुर्वेदी, अजीत सल्लू बिश्नोई,बड़े बिश्नोई, मोहम्मद बबलू, सुनील सक्सैना, वहीद, कन्हैया, प्रमोद अग्रवाल, शिव प्रताप गुप्ता, हिमांशु नागेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, लख्मीचंद, आदित्य अग्रवाल के अलावा सैकड़ो लोग रहे मौजूद।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 81 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश सिकंदरा तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में दोपहर 2बजे तक कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को सिकंदरा क्षेत्र की गौशालाओं का चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम रिदम आनंद, सीएमओ डॉ. जयगोविंद समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 81 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
सिकंदरा तहसील में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में दोपहर 2बजे तक कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
डीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को सिकंदरा क्षेत्र की गौशालाओं का चेकलिस्ट के अनुसार स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम रिदम आनंद, सीएमओ डॉ. जयगोविंद समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति।
हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।
घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल *Kanpur | गुजैनी में पुलिस कार्रवाई पर सपा नेता ने अपने बूथ कार्यकर्ता को जब छुड़वाने पहुंचे तो मामला अलग अंदाज में..!* *✍️साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।* *✍️वीडियो में वह एक दरोगा से अपने बूथ कार्यकर्ता के पक्ष में बात करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं— “देखो दरोगा जी, मामले का रायता बड़ा हो जाएगा।”* *✍️वीडियो की सत्यता और पूरे प्रकरण का संदर्भ पुलिस जांच का विषय है।*
    1
    साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
*Kanpur | गुजैनी में पुलिस कार्रवाई पर सपा नेता ने अपने बूथ कार्यकर्ता को जब छुड़वाने पहुंचे तो मामला अलग अंदाज में..!*
*✍️साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।*
*✍️वीडियो में वह एक दरोगा से अपने बूथ कार्यकर्ता के पक्ष में बात करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं— “देखो दरोगा जी, मामले का रायता बड़ा हो जाएगा।”*
*✍️वीडियो की सत्यता और पूरे प्रकरण का संदर्भ पुलिस जांच का विषय है।*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कानपुर देहात से सनसनीखेज मामला खेत की नली में कपड़े में लैपटॉप मिला नवजात इलाके में मचा हड़कंप 📰 कानपुर देहात: खेत की नाली में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के मंगटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत की नाली में कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिला। नवजात के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रोशन पुत्र सैफ अली खेत के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाली की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात अकेला पड़ा था। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। रोशन की पत्नी ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को अपनी गोद में उठाया और उसे संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को रोशन की पत्नी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया। पुलिस के अनुसार नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बच्चा खेत की नाली में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसे वहां कौन छोड़ गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    कानपुर देहात से सनसनीखेज मामला खेत की नली में कपड़े में लैपटॉप मिला नवजात इलाके में मचा हड़कंप
📰 कानपुर देहात: खेत की नाली में कपड़े में लिपटा मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप
कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के मंगटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत की नाली में कपड़े में लिपटा एक नवजात शिशु मिला। नवजात के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रोशन पुत्र सैफ अली खेत के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाली की ओर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा नवजात अकेला पड़ा था।
मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। रोशन की पत्नी ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को अपनी गोद में उठाया और उसे संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को रोशन की पत्नी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
पुलिस के अनुसार नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बच्चा खेत की नाली में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसे वहां कौन छोड़ गया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.