हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 🚨 #BREAKING: गरीबों के राशन पर कोटेदार का डाका! कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल!🚨 ➡️सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई।ग्राम बनवारीपुर के आधा दर्जन से अधिक पीड़ित ग्रामीण और शिकायतकर्ता (राजकुमार पुत्र शिवराम निवास बनवारीपुर) तहसील पहुंचे जिलाधिकारी से लगाई गुहार। ➡️बनवारीपुर की उचित दर राशन की दुकान निलंबित/बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूसरे गाँव (मुवारकपुर) जाना पड़ता है। ➡️मुवारकपुर आने-जाने में ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद होता है, जिससे उनकी दैनिक मजदूरी मारी जाती है और गरीब परिवारों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो रहा है। ➡️कोटेदार द्वारा राशन वितरण में बड़े पैमाने पर मनमानी और तौल में हेरा-फेरी (घटतौली) की जा रही है। ➡️घटतौली और भ्रष्टाचार करने वाले कोटेदार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और जनहित में बनवारीपुर गाँव की राशन दुकान को तुरंत पुनः बहाल किया जाए।2
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।1
- तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।1
- सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान 📰 बड़ी खबर सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी पर भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद बिधूना, औरैया। ग्राम सराय महाजनान में गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। भंडारे में क्षेत्र एवं गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ता मृदुल कुमार, अजय श्रीवास्तव, एडवोकेट विजय श्रीवास्तव, रूबी लाला, निखिल वर्मा, सन्नी लाला, राजीव दीक्षित, अश्वनी शाक्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। 🙏 गणपति बप्पा मोरया! 🙏 रिपोर्ट: शान मोहम्मद, पत्रकार4
- *महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश औरैया। महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा कर अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश आज दिनांक 19.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया द्वारा महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं से संबंधित विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए।*1
- महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, एएसपी ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। अपर पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा गोष्ठी की। उन्होंने लंबित मामलों की प्रगति देखते हुए विवेचकों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एएसपी ने साफ कहा कि महिला अपराधों से जुड़े प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।3
- गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1