logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में व्यापारियों ने यूपीआई पर चार्ज लगाने के विरोध में दिया ज्ञापन

19 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

औरैया में व्यापारियों ने यूपीआई पर चार्ज लगाने के विरोध में दिया ज्ञापन

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
    1
    मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग
डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति।
हिसावा में गणेश पंडाल में हंगामे से मचा हड़कंप! बिजली सप्लाई काटने के आरोप पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति।
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावा गांव में शुक्रवार देर शाम गणेश उत्सव के दौरान गणेश पंडाल में हंगामा होने से माहौल गरमा गया। उस समय पंडाल में आरती का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही रिजवान अहमद और दिलशाद अहमद पंडाल में पहुंचे और अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई काट दिए जाने का भी आरोप लगाया गया।
घटना के बाद देखते ही देखते मामला बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हो गए। विवाद को बढ़ता देख कुछ संभ्रांत लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संदलपुर चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद थाना प्रभारी प्रवीन कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
घटना के बाद विवेक कुमार पुत्र दिनेश कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गणेश पंडाल के पास लगे ट्रांसफार्मर के तार काट दिए गए, जिससे धार्मिक कार्यक्रम के बीच बिजली व्यवस्था बाधित हो गई।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शनिवार करीब तीन बजे बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।
    1
    तेंदुए की सूचना पर दो घंटे खेतों में कांबिंग, नहीं मिले पंजों के निशान
झींझक। संदलपुर ब्लाक क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात खेतों में तेंदुए जैसे जंगली जानवर दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण जुबैर और उमेश दीक्षित के जानवर देखे जाने की बात कहने पर लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस और वनदरोगा शिवम पांडेय की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन अंधेरा होने से सफलता नहीं मिली।
शनिवार सुबह वनरक्षक विनय प्रताप सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, प्रेमचंद्र व अरविंद कुमार समेत टीम ने ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे कांबिंग की। मुन्नी पहलवान सहित अन्य ग्रामीणों के ज्वार-बाजरा के खेत खंगाले गए और मिले पैरों के निशान देखे गए। वनकर्मियों के अनुसार निशान कुत्ते व नीलगाय के प्रतीत हुए। वनदरोगा ने बताया कि तेंदुए जैसे पंजों के निशान नहीं मिले हैं। निगरानी जारी है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • महिला अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा के लिए विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों व विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। साथ ही लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने पर जोर दिया गया।
    1
    महिला अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
औरैया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा के लिए विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों व विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। साथ ही लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने पर जोर दिया गया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • डेरापुर तहसील में एडीएम राजस्व वित्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। जहां भारी संख्या में पहुंचे शिकायत करता। सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें। डेरापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें समक्ष प्रस्तुत की गईं।वही शिकायते 111 आई जिसमें 4 का निस्तारण हुआ। राजस्व 61 पुलिस16विकास 14विद्युत 14 पूर्ति 4जल निगम 3 शिकायते आई । अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही अंबियापुर गांव निवाशी प्रताप पुत्र दुलारे ने प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि गाटा संख्या198रकवा 2460 है। जब मैं अपना खेत जुतवाने जाता हु गांव के ही पूर्व प्रधान रमेश चंद जोतने से मना कर देते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार 9918628541
    1
    डेरापुर तहसील में एडीएम राजस्व वित्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस। जहां भारी संख्या में पहुंचे शिकायत करता। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें।
डेरापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें समक्ष प्रस्तुत की गईं।वही शिकायते 111 आई जिसमें 4 का निस्तारण हुआ। राजस्व 61 पुलिस16विकास 14विद्युत 14 पूर्ति 4जल निगम 3 शिकायते आई । अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध  निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वही अंबियापुर गांव निवाशी प्रताप पुत्र दुलारे ने प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि गाटा संख्या198रकवा 2460 है। जब मैं अपना खेत जुतवाने जाता हु गांव के ही पूर्व प्रधान रमेश चंद जोतने से मना कर देते हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।। अक्षय शुक्ला पत्रकार 9918628541
    user_Akshay Shukla
    Akshay Shukla
    Fitness Trainer डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम शेरपुर सरैया में सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत कुछ ऐसी हालत हैं हमारे औरैया के ग्राम शेरपुर सरैया में जोकि फफूंद औरैया मुख्य मार्ग पर ऐसी स्थिति है जहां पर आम जनता का निकलना दुष्बार हो गया है सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत जनपद औरैया का प्रशासन बेखबर आखिर कब टूटेगी नींद प्रशासन की।
    1
    ग्राम शेरपुर सरैया में सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत
कुछ ऐसी हालत हैं हमारे औरैया के ग्राम शेरपुर सरैया में जोकि फफूंद औरैया मुख्य मार्ग पर ऐसी स्थिति है जहां पर आम जनता का  निकलना दुष्बार हो गया है सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत जनपद औरैया का प्रशासन बेखबर आखिर कब टूटेगी नींद प्रशासन की।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झींझक स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, दिल्ली के गौरव कुमार के रूप में हुई पहचान झींझक स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, दिल्ली के गौरव कुमार के रूप में हुई पहचान गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था युवक, शुक्रवार शाम अक्षयवट आश्रम के पास मिला शव.. कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित अक्षयवट आश्रम के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से मृत अज्ञात युवक की शनिवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ए-499 जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेस-3, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके पिता ओमप्रकाश ने की। शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे। पुलिस को मृतक के पास से एक छोटा काले रंग का बैग मिला था। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। आधार कार्ड पर नाम गौरव और पिता का नाम ओमप्रकाश दर्ज था। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस पहचान सुनिश्चित करने में जुटी थी। शनिवार को मृतक के पिता ओमप्रकाश द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पिता ने पुलिस को बताया कि गौरव गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह झींझक कैसे पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। घटना के समय उसके शरीर पर सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट थी। झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शनिवार करीब 11 बजे बताया कि मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    झींझक स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, दिल्ली के गौरव कुमार के रूप में हुई पहचान
झींझक स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आए युवक की हुई शिनाख्त, दिल्ली के गौरव कुमार के रूप में हुई पहचान
गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था युवक, शुक्रवार शाम अक्षयवट आश्रम के पास मिला शव..
कानपुर देहात के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित अक्षयवट आश्रम के समीप शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्रेन की चपेट में आने से मृत अज्ञात युवक की शनिवार को शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ए-499 जीडी कॉलोनी, मयूर विहार फेस-3, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसके पिता ओमप्रकाश ने की।
शुक्रवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना स्टेशन मास्टर ने मेमो के माध्यम से मंगलपुर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए थे।
पुलिस को मृतक के पास से एक छोटा काले रंग का बैग मिला था। बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग आईडी कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे। आधार कार्ड पर नाम गौरव और पिता का नाम ओमप्रकाश दर्ज था। दस्तावेजों के आधार पर पुलिस पहचान सुनिश्चित करने में जुटी थी।
शनिवार को मृतक के पिता ओमप्रकाश द्वारा शव की पहचान किए जाने के बाद घटना का खुलासा हुआ। पिता ने पुलिस को बताया कि गौरव गुरुवार को लखनऊ जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह झींझक कैसे पहुंचा और ट्रेन की चपेट में आने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। घटना के समय उसके शरीर पर सफेद सैंडो बनियान, सफेद शर्ट और क्रीम रंग की पैंट थी।
झींझक चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने शनिवार करीब 11 बजे बताया कि मृतक की पहचान गौरव कुमार पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हो गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई । जिसमें पीछे से आ रहे डम्फर ने आगे खड़े डम्फर में टक्कर मारी। पीछे वाले डम्फर में चालक और सहचालक बुरी तरह फस गए। फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से jcb की मदद से दोनों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा। सूचनाओं के अनुसार चालक अनुज कुमार सुरक्षित है लेकिन सह चालक मोनू की दुखद मृत्यु हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला,नहीं इस मौके पर फायर सर्विस की टीम:- fm अभिलाख सिंह, गौरव शाक्य, अतुल कुमार,गजेंद्र सिंह,सुमित कुमार।
    1
    औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर  दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई
औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर  दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई । जिसमें पीछे से आ रहे डम्फर ने आगे खड़े डम्फर में टक्कर मारी। पीछे वाले डम्फर में चालक और सहचालक बुरी तरह फस गए। फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से jcb की मदद से दोनों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा। सूचनाओं के अनुसार चालक अनुज कुमार सुरक्षित है लेकिन सह चालक मोनू की दुखद मृत्यु हो गयी। 
कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला,नहीं इस मौके पर फायर सर्विस की टीम:- fm अभिलाख सिंह, गौरव शाक्य, अतुल कुमार,गजेंद्र सिंह,सुमित कुमार।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.