Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा के लिए विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों व विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। साथ ही लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने पर जोर दिया गया।
कुमार सुनील
महिला अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश औरैया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक, औरैया ने महिला संबंधी अपराधों की विवेचनाओं की समीक्षा के लिए विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों व विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ प्रभावी विवेचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण किया जाए। साथ ही लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई तेजी से पूरी करने पर जोर दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल *Kanpur | गुजैनी में पुलिस कार्रवाई पर सपा नेता ने अपने बूथ कार्यकर्ता को जब छुड़वाने पहुंचे तो मामला अलग अंदाज में..!* *✍️साउथ जोन के गुजैनी थाना क्षेत्र के एक प्रकरण दरोगा सैय्यद जुबेर और समाजवादी पार्टी नेता सम्राट विकास का दो टूक जवाब सवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।* *✍️वीडियो में वह एक दरोगा से अपने बूथ कार्यकर्ता के पक्ष में बात करते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं— “देखो दरोगा जी, मामले का रायता बड़ा हो जाएगा।”* *✍️वीडियो की सत्यता और पूरे प्रकरण का संदर्भ पुलिस जांच का विषय है।*1
- आज पूजनीय महाराज प्रेमानंद जी के सानिध्य में अष्टमी का प्रोग्राम किया आज दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रम में कई प्रकार की झांकियां का आयोजन किया गया वहीं भक्त जनों के लिए भंडारा की व्यवस्था भी की गई है और महाराज जी के संध्या में सभी भक्त जनों ने खूब आनंद किया1
- शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, परिजनों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कानपुर देहात के मंगलपुर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर मंगलपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवती की परिजन ने बताया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए। परिजन के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब नौ बजे युवक ने युवती को बातचीत के लिए घर के बाहर बुलाया था। दोनों घर के बाहर बने शौचालय के पास मौजूद थे। इसी दौरान आहट होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। आरोप है कि इसी दौरान युवक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और युवक को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर भी दी गई। परिजनों का कहना है कि युवती युवक से शादी करना चाहती है, लेकिन युवक के परिवार के लोग शादी का विरोध कर रहे हैं। मामले में युवती के परिजनों ने पुलिस से जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने शाम छह बजे बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- इटावा - जसवंतनगर तहसील दिवस पर लगा 'आयुष आपके द्वार' स्वास्थ्य शिविर: भारी भीड़ के बीच डॉ. चंद्रशेखर की आत्मीय सेवाभाव ने जीता सबका दिल!*1
- मुंगीसापुर में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट और पथराव का लगाया आरोप, समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग डेरापुर थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर गांव निवासी जया देवी ने शनिवार को करीब एक बजे सिकंदरा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जया देवी ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले संजय, प्रेम शंकर, रमेश और रामशंकर ने बेवजह उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की शिकायत मुंगीसापुर चौकी में की, जहां से उसे थाने भेज दिया गया। आरोप है कि थाने में उसे पूरे दिन बैठाए रखा गया और दबाव बनाकर उसके हस्ताक्षर कराकर समझौता करा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि समझौते के बाद आरोपियों ने उसके घर पर ईंट-पत्थर फेंके, जिससे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। साथ ही आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। डेरापुर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।1
- ग्राम शेरपुर सरैया में सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत कुछ ऐसी हालत हैं हमारे औरैया के ग्राम शेरपुर सरैया में जोकि फफूंद औरैया मुख्य मार्ग पर ऐसी स्थिति है जहां पर आम जनता का निकलना दुष्बार हो गया है सड़क पर भरा पानी दे रहा है बड़े हादसे को दावत जनपद औरैया का प्रशासन बेखबर आखिर कब टूटेगी नींद प्रशासन की।1
- सिंचाई विभाग खंड भोगनीपुर में आज एक्शन साहब सुनील कुमार जी का स्वागत समारोह किया सिंचाई विभाग दख्खंड भोगनीपुर में आज किसानों द्वारा एक्शन साहब जी का फूलों से स्वागत माला पहरा के किया गया इस कार्यक्रम में किसान नेता शामिल हुए1
- गोपालपुर गांव के पास बाइक और साइकिल सवार में जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार देर रात बाइक और साइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतापुर गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद साइकिल सवार मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के यहां रानीपुर गांव गया था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गोपालपुर गांव के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने आए साइकिल सवार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि मामले में घायल की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई औरैया,बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे किमी संख्या-277.1 पर दो डंफरो में भीषण दुर्घटना हुई । जिसमें पीछे से आ रहे डम्फर ने आगे खड़े डम्फर में टक्कर मारी। पीछे वाले डम्फर में चालक और सहचालक बुरी तरह फस गए। फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस के सहयोग से jcb की मदद से दोनों को निकाल कर चिकित्सालय भेजा। सूचनाओं के अनुसार चालक अनुज कुमार सुरक्षित है लेकिन सह चालक मोनू की दुखद मृत्यु हो गयी। कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला,नहीं इस मौके पर फायर सर्विस की टीम:- fm अभिलाख सिंह, गौरव शाक्य, अतुल कुमार,गजेंद्र सिंह,सुमित कुमार।1