NH-21 पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कंटेनर में भिड़ंत, महिला की मौत; 25 घायल महवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गांव पीपलखेड़ा कट के पास शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:40 बजे स्लीपर बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस, निजी वाहनों तथा पुलिस वाहन की सहायता से जिला अस्पताल महवा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, स्लीपर बस संख्या RJ20PA9486 और कंटेनर ट्रक संख्या RJ11GD3320 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान जरीना बानो पत्नी मोहम्मद साबिर, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी फर्रुखाबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 15 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 10 यात्रियों को सामान्य चोटें होने पर उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यात्रियों के मुताबिक, वे जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी पीपलखेड़ा कट के पास ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस और ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है।
NH-21 पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कंटेनर में भिड़ंत, महिला की मौत; 25 घायल महवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गांव पीपलखेड़ा कट के पास शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:40 बजे स्लीपर बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस, निजी वाहनों तथा पुलिस वाहन की सहायता से जिला अस्पताल महवा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, स्लीपर बस संख्या RJ20PA9486 और कंटेनर ट्रक संख्या RJ11GD3320 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान जरीना बानो पत्नी मोहम्मद साबिर, उम्र करीब 50 वर्ष,
निवासी फर्रुखाबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 15 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 10 यात्रियों को सामान्य चोटें होने पर उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यात्रियों के मुताबिक, वे जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी पीपलखेड़ा कट के पास ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस और ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है।
- मंडावर बुजुर्ग लूटकांड पर विधायक राजेंद्र मीणा का बड़ा बयान “अपराध किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा, आरोपी चाहे कोई भी हो… जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा” बुजुर्ग से रास्ता पूछकर बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर करीब ₹9 हजार लूटने का मामला | CCTV में दिखे दो संदिग्ध बाइक सवार | विधायक ने पुलिस कार्रवाई को लेकर दिया सख्त संदेश मंडावर बुजुर्ग लूटकांड पर विधायक राजेंद्र मीणा का बड़ा बयान “अपराध किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा, आरोपी चाहे कोई भी हो… जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा” बुजुर्ग से रास्ता पूछकर बाइक पर बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर करीब ₹9 हजार लूटने का मामला | CCTV में दिखे दो संदिग्ध बाइक सवार | विधायक ने पुलिस कार्रवाई को लेकर दिया सख्त संदेश मंडावर। मंडावर में बुजुर्ग से रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठाकर कथित तौर पर करीब 9 हजार रुपए लूटने की घटना के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है। मामले को लेकर महवा विधायक राजेंद्र मीणा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि “अपराध किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा। आरोपी चाहे कोई भी हो, पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।” बताया गया कि ठेड़ी निवासी गोपाल सैनी बाजरा बेचकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देवीजी मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनसे अस्पताल जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया गया। आरोप है कि दोनों युवक बुजुर्ग को अस्पताल ले जाने के बजाय सुनसान स्थान पर करीब 200 मीटर आगे ले गए, जहां मौका पाकर उनकी जेब से करीब 9 हजार रुपए निकाल लिए और बाइक से फरार हो गए। CCTV में कैद हुए संदिग्ध घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार नजर आने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। विधायक का स्पष्ट संदेश—आरोपी कोई भी हो, कार्रवाई होगी घटना को लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र में अपराध को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेगी और कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी। अब पूरे मामले में पुलिस की जांच, CCTV फुटेज और संदिग्धों की पहचान अहम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों की नजर भी इस बात पर है कि पुलिस आरोपियों तक कब पहुंचती है।1
- पंचायत आम चुनाव के लिए आरओ-एआरओ को दिया प्रशिक्षण नामांकन, संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया और ईवीएम संचालन की दी जानकारी, प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखा अधिकारियों का ज्ञान दौसा, 9 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के निर्देशन में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स (डीएलएमटी) ने अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, मतदान प्रक्रिया तथा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के तकनीकी एवं व्यावहारिक संचालन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना, निर्धारित प्रक्रियाओं और चुनाव संबंधी दायित्वों के निर्वहन पर विशेष जोर दिया गया। डीएलएमटी मुकेश चतुर्वेदी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की निर्धारित समय-सीमा, आवश्यक प्रारूपों, शपथ पत्रों तथा अनिवार्य दस्तावेजों की जांच की विधिक प्रक्रिया समझाई। उन्होंने नामांकन पत्रों की संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन और प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करने से संबंधित नियमों पर विस्तार से जानकारी दी। डीएलएमटी गिर्राज गुप्ता ने मतदान दिवस पर पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के दायित्वों, वास्तविक मतदान से पूर्व अनिवार्य मॉक पोल तथा पोलिंग एजेंटों की नियुक्ति के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने मतदान डायरी, मतपत्र लेखा, निर्धारित प्रपत्रों तथा प्रपत्रों को लिफाफों में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया भी समझाई। इसी क्रम में डीएलएमटी सियाराम ने ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (सीयू) एवं बैलेट यूनिट (बीयू) के संयोजन, सीलिंग और सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। साथ ही, ईवीएम संचालन के दौरान आने वाली तकनीकी त्रुटियों एवं उनके समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में बताया। *नियमों की अक्षरशः पालना और समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश* प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल ने अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने, निर्वाचन संबंधी कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी से संपादित करने तथा समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने योग्य बिंदुओं और अपने अनुभवों को भी अधिकारियों के साथ साझा किया। *निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे* प्रशिक्षण के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के निर्देशानुसार सभी आरओ एवं एआरओ के ज्ञान का आकलन करने के लिए प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न पूछे गए। शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा से जुड़े कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी राजीव व्यास, मदन लाल शर्मा एवं राजेश मीणा ने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।1
- जयकारों से गूंजा बसवा: जब रघुनाथ ने तोड़ा शिवधनुष, जानकी ने पहनाई वरमाला बसवा (दौसा)। रिपोर्टर ओम प्रकाश साहू।नगरपालिका क्षेत्र में कृष्ण क्लब बसवा के तत्वाधान में आयोजित हो रही रामलीला के पांचवें दिन भक्ति का अनुपम प्रवाह देखने को मिला। पंडाल में मौजूद हर श्रद्धालु उस वक्त भाव-विभोर हो उठा जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने शिवधनुष का खंडन किया और माता सीता ने उनके गले में जयमाला डाली। लीला के प्रारंभ में महाराज जनक ने भरी सभा में सीता स्वयंवर की कठोर प्रतिज्ञा की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो भी प्रतापी शिवजी के पिनाक धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, सिया का विवाह उसी के साथ संपन्न होगा। जब सभा में आए तमाम राजा-महाराजा अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में असफल रहे, तो जनक की सुता के प्रति चिंता देख गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम को आज्ञा दी। आज्ञा पाते ही रघुनाथ ने सहज भाव से धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते ही भयंकर टंकार के साथ उसके दो टुकड़े कर दिए। धनुष टूटते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा और सखियों के गीतों के बीच सीताजी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। इसके बाद, धनुष टूटने की टंकार सुनकर पहुंचे भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुआ संवाद दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहा। अंत में, महाराज जनक द्वारा अयोध्या में राजा दशरथ के पास राजपुरोहित के हाथों विवाह की लग्न-पत्रिका भिजवाने तक की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। पात्रों ने फूंक जीवंत प्राण: मंच पर पुष्पेंद्र सईवाल ने श्रीराम और नैतिक कुचोरिया ने लक्ष्मण के रूप में संवादों से सबको प्रभावित किया। राजा साहू ने विश्वामित्र, अनिल प्रजापत ने सीता, ओमप्रकाश साहू ने राजा जनक और राजा सोड़िया ने परशुराम का जीवंत अभिनय किया। शतानंद व राजपुरोहित की दोहरी भूमिका रामोतार शर्मा ने निभाई। वहीं राजाओं के रूप में मोहित साहू, लक्षित कुचोरिया, हेमराज बलाई व विशाल मल्लाह और राजनापित के रूप में रामनारायण हलवाई ने मंच साझा किया। लालाराम राणा, मांगीलाल सैनी, पूरण सैनी और अनिल सैनी ने सखियों का सुंदर किरदार निभाया। व्यास गद्दी से वतन मिश्रा ने सुरीली चौपाइयों से माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बनाए रखा। श्रद्धालुओं की रही गरिमामयी उपस्थिति: इस पावन अवसर पर भक्ति रस का आनंद लेने के लिए परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, श्यामसुंदर व्यास, महेंद्र सैनी ठेकेदार, शिवदयाल झालाणी, राजेंद्र सिंह राजावत, रघुवीर मल्लाह, विजय टिक्कीवाल, रामकरण सैनी, मनोहर सोडिया, पं. दिनेश शास्त्री, फूलचंद गुप्ता, राधे तलाववाला और नाथूलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- आज से कोहरे की हुई शुरुआत लाइव अपडेट। आप देख रहे हो तहसील नदबई जिला भरतपुर राजस्थान से लाइव अपडेट मौसम की जानकारी। अगर आप भी चाहते हैं रोजाना मौसम की अपडेट लाइव जानकारी तो इसलिए आप हमें फॉलो करें फ्रेंड्स।1
- महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष लगा 56 भोग व सजी फूल बंगला झांकी, अग्रवाल धर्मशाला में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन.. हिंडौन सिटी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज की ओर से शहर भर में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कटरा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष 56 भोग लगाकर और भव्य फूल बंगला झांकी सजाकर किया गया। फूलों के मनमोहक श्रृंगार से पूरा धर्मशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम के दौरान एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार गिरधारी लाल, सौरभ गोयल और अंकित ने हारमोनियम और ढोलक के संगत पर महाराजा अग्रसेन, खाटू नरेश बाबा श्याम और राधा रानी के चरणों में एक से बढ़कर एक सुमधुर व भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज हिंडौन के अध्यक्ष सत्येंद्र आर्य, महामंत्री एडवोकेट लक्ष्मण गोयनका, अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष गोपाल लांगरा, बालिका विद्यालय मोहन नगर के प्रधानाचार्य विकास गुप्ता सहित समाज की मातृशक्ति एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भगवान अग्रसेन महाराज की महाआरती की गई और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच छप्पन भोग का महाप्रसाद वितरण किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।2
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार आज दिनांक 09.10.2026 को सर्वोदय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तालुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि उक्त शिविर में पैरा लीगल वोलेन्टियर शिवकान्त शर्मा ने गिरफतारी से पूर्व एवं गिरफ्तारी के समय तथा रिमाण्ड चरण में न्याय तक शीघ्र पहुंच के संबंध में विधिक जानकारी दी। उक्त शिविर में दिनांक 10.10.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे मे जानकारी दी। साथ ही LGBTQIA+ समुदाय के अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के तहत कानूनी जानकारी दी गई। साथ नालसा के हेल्पलाईन नम्बर 15100 के बार में बताया।4
- अपना घर आश्रम में रामाश्रय कैंप का आयोजन,वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर बांटी गईं दवाइयां; डॉक्टरों ने संतुलित आहार व नियमित योग की दी सलाह... हिंडौन सिटी। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत क्यारदा कला स्थित अपना घर आश्रम में शुक्रवार को एक विशेष 'रामाश्रय स्वास्थ्य जांच शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।आश्रम के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी बुजुर्गों की हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर सहित सामान्य शारीरिक जांच की। जांच के उपरांत बीमार बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में हिंडौन जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आशीष शर्मा, नर्सिंग अधिकारी धनराज अवस्थी व अमित शर्मा तथा लैब टेक्नीशियन मयंक उपाध्याय ने सेवाएं दीं। इस मौके पर डॉ. आशीष शर्मा ने कहा कि वृद्धावस्था में शरीर की इम्युनिटी, मांसपेशियों की ताकत और दृष्टि व सुनने की क्षमता घटने लगती है। इस उम्र में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, ऑस्टियोपोरोसिस, स्ट्रोक, मोतियाबिंद, डिमेंशिया और अवसाद जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। समय पर जांच और सही देखभाल से इन गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। चिकित्सकों ने बुजुर्गों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने भोजन में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, कैल्शियम व प्रोटीन शामिल करने और नमक, चीनी तथा तले-भुने भोजन से परहेज करने को कहा। साथ ही रोजाना हल्का व्यायाम जैसे टहलना व योग करने, समय पर दवाइयां लेने,धूम्रपान, शराब से दूर रहने और मानसिक रूप से सकारात्मक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी योगेश कुमार गर्ग, राजेश शर्मा,चेतन दत्तात्रेय सहित आश्रम का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।1
- NH-21 पर भीषण सड़क हादसा: स्लीपर बस और कंटेनर में भिड़ंत, महिला की मौत; 25 घायल महवा। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गांव पीपलखेड़ा कट के पास शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:40 बजे स्लीपर बस और कंटेनर ट्रक के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस, निजी वाहनों तथा पुलिस वाहन की सहायता से जिला अस्पताल महवा पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, स्लीपर बस संख्या RJ20PA9486 और कंटेनर ट्रक संख्या RJ11GD3320 दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान जरीना बानो पत्नी मोहम्मद साबिर, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी फर्रुखाबाद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 15 यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि 10 यात्रियों को सामान्य चोटें होने पर उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यात्रियों के मुताबिक, वे जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे थे, तभी पीपलखेड़ा कट के पास ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। घटना के बाद बस और ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद यातायात सुचारू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालकों की तलाश की जा रही है।2