Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29000/- रुपये नगद, चोरी का सामान /आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त पेचकस व सरिया बरामद । बाइट- श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन
Patrkar Harish Kumar Media
जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29000/- रुपये नगद, चोरी का सामान /आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त पेचकस व सरिया बरामद । बाइट- श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by रामअवतार कश्यप गाजियाबाद1
- गाजियाबाद संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की मौत, पति हिरासत में गाजियाबाद:-थाना खोड़ा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी बीरबल इलाके में एक किराए के मकान में मां और उनकी 2 वर्षीय मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना आज, 25 सितंबर 2026 को UP-112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना खोड़ा पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक महिला का पति अनिरुद्ध मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी उन्नाव की निवासी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही और सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति अनिरुद्ध को हिरासत में ले लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए। ACP इन्दिरापुरम, सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई तेजी से जारी है।2
- जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 29000/- रुपये नगद, चोरी का सामान /आभूषण (अनुमानित कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त पेचकस व सरिया बरामद । बाइट- श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन1
- गाजियाबाद* *लिंक रोड पुलिस को बड़ी कामयाबी - रामप्रस्थ कॉलोनी में हुई 30 लाख की चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार* *गाजियाबाद।* दिनांक 19 सितंबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र की रामप्रस्थ कॉलोनी में प्रदीप गुप्ता जी के घर में बड़ी चोरी हुई थी। चोर घर से नकदी और लाखों के आभूषण ले गया था। घटना के बाद तत्काल FIR दर्ज कर लिंक रोड पुलिस ने CCTV खंगालने शुरू किए। महज *5 दिन में ही* पुलिस ने घटना का सफल अनावरण कर दिया। पकड़ा गया आरोपी है *अली मोहम्मद उर्फ अलिमुद्दीन*, जो थाना सीमापुरी, दिल्ली का रहने वाला है। इसके पास से चोरी किए गए आभूषण और नकदी बरामद की गई है। *आरोपी ने कैसे की चोरी?* DCP ट्रांस हिंडन श्री ऋजुल जी ने बताया - आरोपी रेकी करने निकला था। उसने देखा कि घर के ऊपर वाले फ्लोर का AC खराब है और गर्मी में भी नहीं चल रहा है, तो उसे लगा कि घर में कोई नहीं है। इसी का फायदा उठाकर वो घर में घुस गया और चोरी कर ली। *शातिर है आरोपी - 25 मुकदमे पहले से:* पुलिस ने बताया कि अली मोहम्मद पर पहले से ही करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें यूपी के 8 और दिल्ली के 16-17 मुकदमे शामिल हैं और सभी चोरी के ही हैं। *देखिए DCP ट्रांस हिंडन श्री ऋजुल जी की पूरी बाइट...* *[यहाँ आपका भेजा हुआ वीडियो लगाएं]* पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। *रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार, NATIONAL TODAY 24x7, गाजियाबाद* --- *YouTube Title:* Ramprastha Colony में 30 लाख की चोरी का खुलासा | AC बंद देखकर घर में घुसा था चोर | 25 मुकदमे पहले स4
- जंतर-मंतर पहुंचीं नेहा बोरा, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग जंतर-मंतर पहुंचीं नेहा बोरा, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर प्रदर्शन देखने को मिला। AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचीं। नेहा बोरा ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस प्रदर्शन को ‘जंतर-मंतर 2.0’ नाम दिया। प्रदर्शन के दौरान उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव भी नजर आए। बताया जा रहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 24 सितंबर को भी दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। अब जंतर-मंतर पर हुए इस प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।2
- आज से पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयेजन, ग्रह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी करंगे उद्घाटन1
- अवैध पटाखा फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एक युवक गिरफ्तार। मुजफ्फरनगर के थाना मीरापुर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 10 लाख रुपये कीमत के बने और अधबने पटाखे बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।पुलिस का कहना है कि बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अवैध पटाखा निर्माण से संबंधित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।इस कार्रवाई के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी के संबंध में बयान दिया है।1
- नंदग्राम पुलिस क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: राजनगर रेसीडेंसी की 12वीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय बच्ची की मौत। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। आज दिनांक 25 सितंबर 2026 को सुबह लगभग 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजनगर एक्सटेंशन स्थित राजनगर रेसीडेंसी सोसाइटी में 12वें फ्लोर पर स्थित अपने फ्लैट से गिरकर एक 14 साल की बच्ची की असमय मृत्यु हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना नंदग्राम पुलिस की टीम बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस की ओर से बच्ची के परिजनों से लगातार बातचीत की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का सही पता लगाया जा सके। फिलहाल मौके पर शांति और कानून व्यवस्था पूरी तरह से कायम है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।1