डगरहा बाबा आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा* 👉हजारों श्रद्धालुओं ने मिश्रिख तीर्थ से जल भरकर यज्ञशाला में स्थापित किए कलश मिश्रिख-सिधौली मार्ग स्थित डगरहा बाबा आश्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजा पूजन के साथ हुआ। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा डगरहा बाबा आश्रम से प्रारंभ होकर मिश्रिख तीर्थ पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने तीर्थ का पवित्र जल कलशों में भरा। इसके बाद यात्रा वापस यज्ञशाला पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश स्थापित किए। यज्ञाचार्य हनुमान प्रसाद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। डगरहा आश्रम के महंत मोहन दास त्यागी की अध्यक्षता में पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान दूर-दराज से पधारे कथावाचकों द्वारा श्रद्धालुओं को कथा एवं सत्संग के माध्यम से धर्म और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। पांच नवंबर को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कलश यात्रा में वीरेंद्र कुमार मिश्रा (वीरू), रामबक्स सिंह, एडवोकेट राम सिंह, बलराम सिंह, संजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
डगरहा बाबा आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा* 👉हजारों श्रद्धालुओं ने मिश्रिख तीर्थ से जल भरकर यज्ञशाला में स्थापित किए कलश मिश्रिख-सिधौली मार्ग स्थित डगरहा बाबा आश्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजा पूजन के साथ
हुआ। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा डगरहा बाबा आश्रम से प्रारंभ होकर मिश्रिख तीर्थ पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने तीर्थ का पवित्र जल कलशों में भरा। इसके बाद यात्रा वापस यज्ञशाला पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश स्थापित किए। यज्ञाचार्य
हनुमान प्रसाद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। डगरहा आश्रम के महंत मोहन दास त्यागी की अध्यक्षता में पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान दूर-दराज से पधारे कथावाचकों द्वारा श्रद्धालुओं को कथा एवं सत्संग के माध्यम से धर्म और भक्ति का संदेश
दिया जाएगा। पांच नवंबर को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कलश यात्रा में वीरेंद्र कुमार मिश्रा (वीरू), रामबक्स सिंह, एडवोकेट राम सिंह, बलराम सिंह, संजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
- डगरहा बाबा आश्रम में श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा* 👉हजारों श्रद्धालुओं ने मिश्रिख तीर्थ से जल भरकर यज्ञशाला में स्थापित किए कलश मिश्रिख-सिधौली मार्ग स्थित डगरहा बाबा आश्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ का शुभारंभ ध्वजा पूजन के साथ हुआ। इसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा डगरहा बाबा आश्रम से प्रारंभ होकर मिश्रिख तीर्थ पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने तीर्थ का पवित्र जल कलशों में भरा। इसके बाद यात्रा वापस यज्ञशाला पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं ने अपने-अपने कलश स्थापित किए। यज्ञाचार्य हनुमान प्रसाद पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजा पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। डगरहा आश्रम के महंत मोहन दास त्यागी की अध्यक्षता में पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ के दौरान दूर-दराज से पधारे कथावाचकों द्वारा श्रद्धालुओं को कथा एवं सत्संग के माध्यम से धर्म और भक्ति का संदेश दिया जाएगा। पांच नवंबर को पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ महायज्ञ का समापन होगा। कलश यात्रा में वीरेंद्र कुमार मिश्रा (वीरू), रामबक्स सिंह, एडवोकेट राम सिंह, बलराम सिंह, संजय सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।4
- सीतापुर प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी को पति ने पकड़ा, मथुरा में करवाचौथ पर जमकर हंगामा सीतापुर प्रेमी से मिलने पहुंची पत्नी को पति ने पकड़ा, मथुरा में करवाचौथ पर जमकर हंगामा1
- 220 मिलियन लोगों ने देखा वायरल 'स्ट्रीट बॉय' का डांस, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल वायरल अड्डा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'स्ट्रीट बॉय' का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो को अब तक 220 मिलियन (22 करोड़) से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में लड़के के शानदार डांस और जबरदस्त अंदाज को देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि यह वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा इसे किसने रिकॉर्ड किया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। बावजूद इसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए वायरल स्ट्रीट बॉय का शानदार डांस और उसके हुनर का आनंद लीजिए।1
- PET-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी सख्त, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण PET-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी सख्त, परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और मूलभूत सुविधाओं की जांच, नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश संवाददाता,, नरेश गुप्ता कमलापुर सीतापुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कमलापुर और सिधौली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने कमलापुर क्षेत्र स्थित आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज तथा थाना सिधौली क्षेत्र के श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, सीतापुर में पहुंचकर परीक्षा संबंधी तैयारियों की बारीकी से जांच की। जिले में PET-2026 के आयोजन के लिए कुल 134 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था परखी निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, वॉयस रिकॉर्डर और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सभी निगरानी उपकरणों को पूरी तरह क्रियाशील रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सुविधाओं का लिया जायजा अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था और हेल्पडेस्क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश डीएम और एसपी ने थाना कमलापुर एवं सिधौली के प्रभारी निरीक्षकों को परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संदिग्ध और अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक कमलापुर बृजेश राय, प्रभारी निरीक्षक सिधौली विजेन्द्र सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।1
- उधरनपुर रामलीला मेले में धूमधाम से हुआ ‘धनुष यज्ञ’ का मंचन, जयकारों से गूंजा प्रांगण हरदोई/उधरनपुर ऐतिहासिक उधरनपुर रामलीला मेले में गुरुवार रात्रि को ‘धनुष यज्ञ’ और ‘लक्ष्मण-परशुराम संवाद’ का भव्य एवं जीवंत मंचन किया गया। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और ओजस्वी संवादों ने उपस्थित जनसैलाब को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला के दौरान राजा जनक की सभा में जब एक-से-एक प्रतापी राजा भगवान शिव के दिव्य धनुष को हिला भी न सके, तब सर्वत्र निराशा छा गई। इसके पश्चात गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने जैसे ही धनुष को उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष खंड-खंड होकर टूट गया। धनुष भंग होते ही पूरा मेला प्रांगण "जय श्री राम" और "हर-हर महादेव" के उद्घोष से गूंज उठा। धनुष टूटने की प्रचंड ध्वनि सुनकर पहुंचे महर्षि परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे और तर्कपूर्ण संवाद का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। कलाकारों के सशक्त अभिनय और संवाद अदायगी ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला प्रांगण में दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, आयोजक समिति के सदस्य और भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- हरदोई: खाद की किल्लत और कालाबाजारी के आरोपों से किसान परेशान, आखिर कब होगी कार्रवाई? पिछले वर्ष भी खाद की कालाबाजारी की शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन इस बार फिर किसान खाद की व्यवस्था के लिए भटकने को मजबूर हैं। . नकटौरा, थाना लोनार क्षेत्र में रमन सिंह पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। किसानों ने खाद की कालाबाजारी के भी आरोप लगाए हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों में नाराजगी है। . किसानों का आरोप है कि खाद के लिए उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि किसानों की समस्याओं पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेंगे? . संबंधित अधिकारियों से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कालाबाजारी की शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। . #किसान_परेशान #खाद_की_कालाबाजारी #किसान_समस्या #हरदोई1
- सीतापुर कोई भी किया प्रदर्शन तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? नियम हुए जारी। सीतापुर कोई भी किया प्रदर्शन तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी? नियम हुए जारी।1
- बड़ा हादसा टला! गल्ला मंडी के पास पलटा धान से भरा ट्रक, 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी; मची अफरातफरी हरदोई — गल्ला मंडी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धान से भरा हुआ एक अनियंत्रित ट्रक अचानक सड़क पर पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक सीधे 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर से जा टकराया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चालक ने ऐसे बचाई जान प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक के पलटते ही ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अन्य राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, वरना एक बड़ा जनहानी हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत बिजली की सप्लाई कटवाई गई, जिससे एक बड़ा करंट का खतरा टल गया। #SVBHARATNEWS #HardoiNews #GallaMandi #BigAccidentAverted #UttarPradeshNews #BreakingNews #HardoiPolice @highlight #ElectricityAccident #ViralNews #SafeEscape #UPPolice #RoadAccident #HardoiUpdates1