logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ अब कोई भी अधिकारी आरजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाएगा तो उसको होगी जेल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश

11 hrs ago
user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ अब कोई भी अधिकारी आरजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाएगा तो उसको होगी जेल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • साइबर ठगी के म्यूल खातों का संचालन करने वाला आरोपी गिरफ्तार तीन बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन, NCRP पर नौ शिकायतें दर्ज श्रावस्ती। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खातों का संचालन करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाकर उसका आहरण एवं विभिन्न खातों में हस्तांतरण करता था। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी साइबर आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह, निवासी ग्राम गुलरा, पोस्ट पटना खरगौरा, थाना भिनगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके तीन बैंक खातों की जांच में NCRP पोर्टल पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें मिलीं। इन खातों में कम समय में करीब एक करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में HDFC बैंक शाखा भिनगा में अस्थायी रूप से ब्रांच सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्य कर चुका था। आरोप है कि उसने बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं सुविधाओं का दुरुपयोग कर साइबर अपराध में सहयोग किया।सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाते थे खाते,पुलिस के अनुसार आरोपी का नेटवर्क लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ट्रेडिंग/इन्वेस्टमेंट का लालच देकर बैंक खाते खुलवाता था। खातों की एटीएम, पासबुक और चेकबुक आदि अपने कब्जे में लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी। बाद में रकम को दूसरे खातों में स्थानांतरित कर उसका सेटलमेंट किया जाता था, ताकि धन के स्रोत को छिपाया जा सके।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज तथा साइबर ठगी में प्रयुक्त स्वाइप मशीन बरामद होने की जानकारी दी है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भिनगा में मु0अ0सं0 433/2026, धारा 318(4), 238 बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    1
    साइबर ठगी के म्यूल खातों का संचालन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
तीन बैंक खातों में करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन, NCRP पर नौ शिकायतें दर्ज
श्रावस्ती। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भिनगा पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खातों का संचालन करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाकर उसका आहरण एवं विभिन्न खातों में हस्तांतरण करता था।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी साइबर क्राइम चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी साइबर आलोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक भिनगा राजप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयभान सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह, निवासी ग्राम गुलरा, पोस्ट पटना खरगौरा, थाना भिनगा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके तीन बैंक खातों की जांच में NCRP पोर्टल पर साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतें मिलीं। इन खातों में कम समय में करीब एक करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में HDFC बैंक शाखा भिनगा में अस्थायी रूप से ब्रांच सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्य कर चुका था। आरोप है कि उसने बैंकिंग संबंधी जानकारी एवं सुविधाओं का दुरुपयोग कर साइबर अपराध में सहयोग किया।सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खुलवाते थे खाते,पुलिस के अनुसार आरोपी का नेटवर्क लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा ट्रेडिंग/इन्वेस्टमेंट का लालच देकर बैंक खाते खुलवाता था। खातों की एटीएम, पासबुक और चेकबुक आदि अपने कब्जे में लेकर उनमें साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी। बाद में रकम को दूसरे खातों में स्थानांतरित कर उसका सेटलमेंट किया जाता था, ताकि धन के स्रोत को छिपाया जा सके।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज तथा साइबर ठगी में प्रयुक्त स्वाइप मशीन बरामद होने की जानकारी दी है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली भिनगा में मु0अ0सं0 433/2026, धारा 318(4), 238 बीएनएस एवं 66(डी) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया। 5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया।
    1
    5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया

फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया।
5G नेटवर्क नहीं मिला तो ग्रामीणों ने जिओ नेटवर्क के कर्मचारी को ही टावर से बांध दिया
फतेहपुर के हरदौली गांव में दो साल से 5G नेटवर्क का इंतजार कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा ऐसा फूटा कि टावर पर पहुंचे कर्मचारी को ही बंधक बना लिया।ऑनलाइन पढ़ाई और डिजिटल पेमेंट ठप होने का आरोप, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिला तो ग्रामीणों ने इस बार कर्मचारी को ही नेटवर्क के टावर से बांध दिया।
    user_Gulshad khan journalist
    Gulshad khan journalist
    Local News Reporter उतरौला, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कजरी तीज मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने की समीक्षा बैठक श्रावस्ती। कजरी तीज पर्व के अवसर पर बाबा विभूति नाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में एडीएम श्रावस्ती उप जिलाधिकारी, आशीष भारद्वाज अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह co भिनगा भारत पासवान, एक्सईएन विद्युत विभाग संबंधित विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रावस्ती सहित मेला प्रबंध समिति के प्रबंधक पद्माकर द्विवेदी, अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह एवं मंदिर के महंत मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया। बाबा विभूति नाथ मंदिर में कजरी तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
    3
    कजरी तीज मेले की तैयारियों को लेकर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग व एसपी राहुल भाटी ने की समीक्षा बैठक
श्रावस्ती। कजरी तीज पर्व के अवसर पर बाबा विभूति नाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में एडीएम श्रावस्ती उप जिलाधिकारी, आशीष भारद्वाज अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह co भिनगा भारत पासवान, एक्सईएन विद्युत विभाग संबंधित विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रावस्ती सहित मेला प्रबंध समिति के प्रबंधक पद्माकर द्विवेदी, अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह एवं मंदिर के महंत मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा मेले के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।
बाबा विभूति नाथ मंदिर में कजरी तीज के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • (अंकुर गर्ग ) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बोली ,सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा प्रशासन ,नहीं बचेंगे दोषी ,परिवार को मिलेंगी सुरक्षा व सहायता ,कानून -व्यवस्था कायम (अंकुर गर्ग ) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बोली ,सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा प्रशासन ,नहीं बचेंगे दोषी ,परिवार को मिलेंगी सुरक्षा व सहायता ,कानून -व्यवस्था कायम
    2
    (अंकुर गर्ग ) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बोली ,सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा प्रशासन ,नहीं बचेंगे दोषी ,परिवार को मिलेंगी सुरक्षा व सहायता ,कानून -व्यवस्था कायम 
(अंकुर गर्ग ) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन बोली ,सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहा प्रशासन ,नहीं बचेंगे दोषी ,परिवार को मिलेंगी सुरक्षा व सहायता ,कानून -व्यवस्था कायम
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कार्यवाई हो जाने के बावजूद धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद कार्यवाई हो जाने के बावजूद धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बैठे धरने पर, कहा विनोद साहनी अमर रहे गोंडा।बीते 9 सितंबर को कर्नलगंज के परसपुर थाना अंतर्गत विनोद कुमार साहनी जो बर्तन व्यवसाई था इसको कुछ लोगों द्वारा घर आते समय पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां से लखनऊ रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकरण में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई और परसपुर थाना के इंचार्ज और शाहपुर चौकी के इंचार्ज को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा ।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष परसपुर और चौकी इंचार्ज शाहपुर एवं बीट के सिपाही को निलंबित कर दिया, तथा हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई।इसके पश्चात आज प्रातः मंत्री संजय कुमार निषाद गोंडा पहुंचे और कलेक्ट्रेट में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और नारे बाजी करते रहे।जिनके साथ भाजपा के विधायक करनैलगंज अजय सिंह जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन भी जमीन पर बैठे रहे। संजय निषाद नारे लगाते हुए कह रहे थे कि हत्यारो को फांसी दो और सब पर कार्यवाही की जाए।
    1
    कार्यवाई हो जाने के बावजूद धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद
कार्यवाई हो जाने के बावजूद धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बैठे धरने पर, कहा विनोद साहनी अमर रहे
गोंडा।बीते 9 सितंबर को कर्नलगंज के परसपुर थाना अंतर्गत विनोद कुमार साहनी जो बर्तन व्यवसाई था इसको कुछ लोगों द्वारा घर आते समय पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां से लखनऊ रेफर किया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकरण में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी  हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई और परसपुर थाना के इंचार्ज और शाहपुर चौकी के इंचार्ज को बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा ।पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना अध्यक्ष परसपुर और चौकी इंचार्ज शाहपुर एवं बीट के सिपाही को निलंबित कर दिया, तथा हत्या में शामिल तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई।इसके पश्चात आज प्रातः मंत्री संजय कुमार निषाद गोंडा पहुंचे और कलेक्ट्रेट में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए और नारे बाजी करते रहे।जिनके साथ भाजपा के विधायक करनैलगंज अजय सिंह जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन भी जमीन पर बैठे रहे। संजय निषाद नारे लगाते हुए कह रहे थे कि हत्यारो को फांसी दो और सब पर कार्यवाही की जाए।
    user_विकास कुमार सोनी
    विकास कुमार सोनी
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगा है।
    1
    गोंडा ब्यूरो रिपोर्ट गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक युवक पर शादी का झांसा देकर युक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगा है।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Gonda, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ 5G नेटवर्क न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जियो कर्मचारी को ही मोबाइल टावर से बांधा विशेष संवाददाता, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) 11 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदौली गांव में पिछले दो साल से खराब नेटवर्क और 5G सेवा न मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में स्थित मोबाइल टावर पर आए जियो (Jio) कंपनी के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया और उसे रस्सी से टावर के खंभे से बांध दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 2 साल से थी नेटवर्क की समस्या, ऑनलाइन काम हुए ठप स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले लगभग दो वर्षों से गांव में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और 5G सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट्स और अन्य जरूरी ऑनलाइन काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी से की, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। टावर की जांच करने पहुंचा था कर्मचारी जानकारी के अनुसार, बुधवार को जियो नेटवर्क का एक कर्मचारी (तकनीशियन) टावर में आई किसी खराबी को ठीक करने या जांच करने के लिए गांव पहुंचा था। उसे देखते ही ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कर्मचारी को पकड़ लिया और उसे टावर के निचले हिस्से से कसकर बांध दिया। पुलिस ने कराया मुक्त, जांच जारी टावर से बंधे कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि ग्रामीणों की नेटवर्क को लेकर नाराजगी जायज हो सकती है, लेकिन किसी कर्मचारी को इस तरह बंधक बनाना और कानून हाथ में लेना एक गंभीर कानूनी अपराध है। पुलिस मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़
5G नेटवर्क न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जियो कर्मचारी को ही मोबाइल टावर से बांधा
विशेष संवाददाता, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश)
11 सितंबर 2026 
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरदौली गांव में पिछले दो साल से खराब नेटवर्क और 5G सेवा न मिलने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में स्थित मोबाइल टावर पर आए जियो (Jio) कंपनी के एक कर्मचारी को बंधक बना लिया और उसे रस्सी से टावर के खंभे से बांध दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
2 साल से थी नेटवर्क की समस्या, ऑनलाइन काम हुए ठप
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि वे पिछले लगभग दो वर्षों से गांव में बेहतर मोबाइल नेटवर्क और 5G सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। गांव में नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट्स और अन्य जरूरी ऑनलाइन काम पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों और कंपनी से की, लेकिन बार-बार की शिकायतों के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया। 
टावर की जांच करने पहुंचा था कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, बुधवार को जियो नेटवर्क का एक कर्मचारी (तकनीशियन) टावर में आई किसी खराबी को ठीक करने या जांच करने के लिए गांव पहुंचा था। उसे देखते ही ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए कर्मचारी को पकड़ लिया और उसे टावर के निचले हिस्से से कसकर बांध दिया। 
पुलिस ने कराया मुक्त, जांच जारी
टावर से बंधे कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिंदकी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारी को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि ग्रामीणों की नेटवर्क को लेकर नाराजगी जायज हो सकती है, लेकिन किसी कर्मचारी को इस तरह बंधक बनाना और कानून हाथ में लेना एक गंभीर कानूनी अपराध है। पुलिस मामले में शामिल दोषियों की पहचान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    user_मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    मानसिकता न्यूज़ देवीपाटन मंडल
    Voice of people बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ’’सेवा संकल्प अभियान’’, जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। जनपद में उक्त अभियान के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें अभियान के सफल संचालन और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को ’’विकसित भारत-2047’’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के जरिए केंद्र सरकार की 12 साल और राज्य सरकार की 10 साल की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत कई कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में होंगे। शुरुआत में ’’सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक टोलियां ’’नमो सेवा’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक करके जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ’’आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, देश एवं प्रदेश में महिला एवं बाल विकास हेतु योजनाओं एवं कार्यक्रमों से आए बदलावों की जानकारी वाली एक पुिस्तका वितरत की जाएगी और प्राप्त पत्र पढ़ा जाएगा। हेल्थी बेबी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण, बच्चों को कॉमिक बुक्स, खिलोने, फल एवं मिठाई का वितरण, इसके अतिरिक्त पोषाहार/सामग्री वितरण किया जाएगा।इसके अलावा विकासखंड स्तर पर ’सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे।
    1
    17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ’’सेवा संकल्प अभियान’’,
जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश
श्रावस्ती। शासन के मंशानुसार प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ’’सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। जनपद में उक्त अभियान के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें अभियान के सफल संचालन और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। 
जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को ’’विकसित भारत-2047’’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है। अभियान के जरिए केंद्र सरकार की 12 साल और राज्य सरकार की 10 साल की जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत कई कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में होंगे। शुरुआत में ’’सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक टोलियां ’’नमो सेवा’’ विषय पर नुक्कड़ नाटक करके जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ’’आंगन मिलन सेवा’’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम, देश एवं प्रदेश में महिला एवं बाल विकास हेतु योजनाओं एवं कार्यक्रमों से आए बदलावों की जानकारी वाली एक पुिस्तका वितरत की जाएगी और प्राप्त पत्र पढ़ा जाएगा। हेल्थी बेबी प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण, बच्चों को कॉमिक बुक्स, खिलोने, फल एवं मिठाई का वितरण, इसके अतिरिक्त पोषाहार/सामग्री वितरण किया जाएगा।इसके अलावा विकासखंड स्तर पर ’सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोंडा कलेक्ट्रेट रवाना हुए मंत्री डॉक्टर संजय निषाद, मंत्री ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कल कार्रवाई हो गई है,परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं गोंडा जा रहा हूं, अधिकारियों से मुलाकात करुंगा परिजनों से मुलाकात करूंगा,कलेक्ट्रेट घेराव करने के सवाल पर कहा कि बिल्कुल जाऊंगा।
    1
    गोंडा कलेक्ट्रेट रवाना हुए मंत्री डॉक्टर संजय निषाद, मंत्री ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कल कार्रवाई हो गई है,परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं गोंडा जा रहा हूं, अधिकारियों से मुलाकात करुंगा परिजनों से मुलाकात करूंगा,कलेक्ट्रेट घेराव करने के सवाल पर कहा कि बिल्कुल जाऊंगा।
    user_विकास कुमार सोनी
    विकास कुमार सोनी
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.